Breaking News

जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु परीक्षण शिविर संपन्न-खेल से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को 156000 की खेलवृत्ति का वितरण-इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार-केंद्रीय जेल भैरवगढ के बंदी हो रहे आत्‍मनिर्भर श्री महाकाल वन मेला में बंदियों द्वारा निर्मित उत्‍पादों को पसंद कर रहे है लोग-शिवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में हज़ारो की संख्या में दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली साफा रैली-महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु पुलिस का विशेष जनसंवाद अभियान जारी

रतलाम

म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष नीना आशापुरे की अध्यक्षता में 14 फरवरी को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जिला न्यायालय, परिसर ए डी आर रतलाम में आयोजित किया गया। शिविर जैन दिवाकर श्री अरबिन्दो हॉस्पिटल रतलाम एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम, लायंस क्लब समर्पण रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग सर्वाइकल कैंसर, दंत एवं मुख्य कैंसर रोग, नेत्र रोग, नाक कान एवं गला आदि विशेषज्ञों द्वारा ब्लड प्रेशर, आरबीएस शुगर जांच, ई. सी. जी., सर्वाइकल कैंसर जांच, मुख का कैंसर, दांतों की सामान्य जांच, मोतियाबिंद एवं आंखों से संबंधित सभी जांचें करवाई गई।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत एवं न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी एवं समस्त न्यायाधीशगण सहित अरबिन्दों हॉस्पिटल की ओर से आशुतोष श्रीवास्तव, असिस्टेंट मैनेजर डॉ. आनदं चंदेलकर, डॉ. सोनाली दत्त, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. माधवी माहेश्वरी, डॉ. जैन कुमार, डॉ. नीलेश जैन, डॉ. प्रीति जाट, डॉ. काजल मालवीय, डॉ. रूचिका, डॉ. आयुशी, डॉ. विक्रम यादव, डॉ. अथम जनवाल, डॉ. सांघवी मंडल, डॉ. अर्पिता अरूण, डॉ. रिशिता, सुशील कुमार, शेरू हुसैन मंसूरी, सुश्री महिमा जाट, रोहित कुमार त्रिपाठी, रोहित सिंह राजपूत, डॉ. अपूर्वा दवे, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम की ओर से डॉ. विनय शर्मा, डॉ. शुभम जैन, डॉ. शेरूफिना उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में संस्था संस्थापक/अध्यक्ष डॉ श्वेता विंचुरकर, संस्था संरक्षक पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, आभा शर्मा संस्था अध्यक्ष, संस्था सचिव/पैरा लीगल वालेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा, उमेश माहेश्वरी, विजय रायकवार, विष्णु वर्मा, संजीव शर्मा, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नेत्रदान, देहदान और अंगदान प्रकोष्ठ से प्रेरित होकर पं. सुरेश दवे मरणोपरांत देहदान संकल्प पत्र भर कर जमा किया।

इस अवसर पर अधिकतम मरीजों द्वारा ई. सी. जी, बी. पी. एवं शुगर, दांतों, आंखों की जांच करवाई गयी। कुछ मरीज ऐसे पाये गये हैं जिनको सर्जरी हेतु सलाह दी गई। उक्त शिविर में लगभग 350 से अधिक महिला एवं पुरुष लाभान्वित हुए।

रतलाम

विभिन्न खेलों में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली 156000 रु. की खेलवृत्ति का वितरण करते हुए सभी खिलाड़ियों से कहा कि वे अपनी प्रतिभा को निखारने में कोई कसर बाकी ना रखें। खेल अनुशासन सिखाता है, इससे जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। श्री काश्यप ने 20 बच्चों को खेल वृत्ति के चेक प्रदान किये। इस दौरान जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया मौजूद रहे। खेलवृत्ति जिन खिलाड़ियों को दी गई उसमें शूटिंग खिलाड़ी आयरा खान, एथलेटिक भावेश यादव, शिवेन्द्रसिंह राठौर, बास्केटबॉल के मौहित जोकचंद, हेण्डबाल के मोहित मौर्य एवं उदयराम डोडिया, पेन्चकस्लॉट के अर्च पांचाल, वूशू के विजय अजनार एवं रग्बी के वंश राठौर, वेदांत, भावेश, सुमन, मनोज राठौर, यश नायडू, नक्षत्र भटेवरा, हिमांशी नागौरा, टीना राठौर, अल्वी सोनी, निहारिका मोरे, खुशी चौहान एवं साक्षी शर्मा शामिल हैं। 

रतलाम

युवाओं को रोजगार और शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाले रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को लगभग 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित हो गई है। इन यूनिटों की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इन्वेस्टमेंट जोन में सोलर की एक यूनिट का कार्य पहले से चल रहा है। शनिवार को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक राजेश राठौर ने इन्वेस्टमेंट जोन में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यपालक संचालक श्री राठौर ने बताया कि रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में लगातार निवेशकों के प्रस्ताव आ रहे हैं। एमपीआईडीसी ने हाल ही में यहां जिन चार नई यूनिटों को भूमि आवंटित की है, उनमें फार्मा ग्रेड फिल्मस बनाने वाली एसआरएफ लिमिटेड को 80 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है जो 9000 हजार करोड़ का निवेश करेगी और इससे 2000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  गारमेन्ट बनाने वाली आरएसडब्लूएम लिमिटेड भीलवाड़ा को 27 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 650 करोड़ का निवेश करेगी एवं इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार एक्जाट्रोन सोलर प्रा.लि. को 24 हेक्टेयर से अधिक भूमि का आवंटन किया है, सोलर पैनल बनाने वाली यह कंपनी 1300 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 1500 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। प्लास्टिक रेजिन की एलएनजे ग्रीनपत लि. को 18 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 350 करोड़ का निवेश कर 500 लोगों को रोजगार देगी। श्री राठौर ने बताया कि निवेश क्षेत्र में पहले फूजियामा सोलर प्रा.लि. को करबी 25 हेक्टेयर भूमि आंवटित की गई थी, जो 650 करोड़ का निवेश कर 1000 लोगों को रोजगार देगी। सोलर पैनल की इस यूनिट का कार्य प्रगति पर है। अब तक निवेश क्षेत्र में कुल 11950 करोड़ के निवेश और इससे 6500 लोगों को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मंत्री श्री काश्यप ने बैठक के दौरान इन्वेस्टमेंट जोन में मूलभूत सुविधाओं के विकास की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य हो चुका है और बिजली व्यवस्था सहित अन्य कार्य निरंतर चल रहे हैं। श्री काश्यप ने इन्वेस्टमेंट जोन के निर्माण एवं विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए ताकि अन्य निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। बैठक के दौरान एमपीआईडीसी के सहायक यंत्री धर्मेन्द्र डोडवे व तहसीलदार जयेश आदि उपस्थित रहे।

उज्जैन,

दशहरा मैदान पर वन विभाग द्वारा आयोजित 6 दिवसीय वन मेले में अकाष्ठीय वनोपज, ग्रामीण आजीविका, हर्बल उद्यमिता, संरक्षण, प्रसंस्करण और विपणन के स्‍टॉल के साथ ही केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के बंदियों द्वारा निर्मित सामग्रि‍यों को मेले में आने वाले लोग पसंद कर रहे है। विभिन्‍न उत्‍पादों के माध्‍यम से जेल के बंदी अब आत्‍मनिर्भर बन रहे है।

वन विभाग द्वारा आयोजित 06 दिवसीय श्री महाकाल वन मेले में 250 भव्य, आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। मेला परिसर में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का स्‍टॉल भी लगा है। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के सहायक जेलर सुरेश गोयल ने बताया कि जेल में बंदी कलाकारों द्वारा बनाई गई पीपल के पत्‍ते पर चित्रकला को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। पीपल के पत्‍ते को सुखाकर उस पर देवी-देवता और महापुरुषों के चित्र उकेरे जाते है। पीपल के पत्‍ते पर निर्मित आकर्षक चित्रकारी फ्रेमिंग सहित 350 रूपए में उपलब्‍ध होती है। श्री गोयल ने बताया कि चित्रकारी का काम करीब 20 बंदियों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा एलइडी बल्‍ब, विभिन्‍न मसाले, दरी, बेडशीट, आसन, बटिक प्रिंट और मूर्तियां बनाकर मेले और अन्‍य अवसरों पर विक्रय किया जाता है। जिससे जेल में बंदी भी आत्‍मनिर्भर हो रहे है। 

वन मेले में आयुष विभाग द्वारा निशुल्‍क परामर्श और उपचार की सुविधा

श्री महाकाल वन मेला- 2026 के अंतर्गत जिला आयुष विभाग के माध्‍यम से मेले में 50 स्‍टॉल लगाकर निशुल्‍क परामर्श के साथ ही आयुर्वेदिक औषधियां दी जा रही है। विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्‍सकों और स्‍टाफ के सदस्‍यों द्वारा 02 शिफ्ट में कार्य कर मेले में आने वाले रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

श्री महाकाल वन मेला में जिला आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा “आयुर्वेद अमृतानाम” की अवधारणा को जीवंत करते हुए प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या, श्री अन्न जैसे सावा कोदो ,कुटकी, रागी (मोटे अनाज और उनके उपयोग) की जानकारी, विरुद्ध आहार सिद्धांत और विरुद्ध आहार के सेवन से होने वाले रोग, मधुमेह प्रबंधन के सरल कदम, मानसिक रोगों के प्रबंधन में ध्यान एवं योग की भूमिका, योग ब्रेक मुख्य रूप से ऑफिस जाने वाले कर्मचारी कामकाजी पेशेवरों और डेस्क जॉब करने वालों बारे में जानकारी दी गई है।

मेले में आने वाले आगंतुक आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के माध्यम से उनके गुण धर्म के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा पाठक ने बताया कि ओपीडी क्षेत्र में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क औषधियों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मेले में आने वाले रोगी त्वचा रोगों, गर्दन दर्द, कमर दर्द, घुटने दर्द, आदि में विद्ध, अग्नि कर्म आयुर्वेद की परंपरागत चिकित्सा पद्धति के द्वारा लाभ उठा रहे हैं

श्री महाकाल वन मेला- 2026, वन संपदा के संरक्षण, जनजातीय आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक उत्पादों के प्रसार, वन धन केन्द्रों के समूहों के सशक्तिकरण तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है। यह मेला “समृद्ध-वन, खुशहाल-जन” की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करते हुए वन और जन के मध्य सशक्त सहभागिता का सेतु बना हुआ है। मेले में 76 स्टॉल प्राथमिक लघु वनोपज समितियों और वन धन केंद्रों के हैं वहीं 76 स्टॉल निजी क्षेत्र के उद्यमियों के हैं। 16 स्टॉल विभिन्न शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए हैं, 16 स्टॉल वन आधारित फूड ज़ोन के हैं।

रतलाम

केसरिया ध्वज हाथों में थामे जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुई मातृशक्ति,महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा साफा रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हजारों की संख्या में युवा केसरिया साफा बांधकर चल रहें थे। रैली में मातृ शक्ति भी उत्साह के साथ शामिल हुई। इस वर्ष जोधपुर और पाली राजस्थान से लगभग 5000 साफे मंगवाए गए।

जवाहर व्यायाम शाला के सूरज पहलवान ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरूआत में 100 से 150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए है। सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है। इसी उद्देश्य से साफा रैली निकाली जाती है।

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू किए, और दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई। रैली का शहर में जगह जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई साफा सम्मान रैली में जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, राजेश दवे, संजय दवे, प्रवीण सोनी, विप्लव जैन, सलीम आरिफ, सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहें।

रतलाम

एडीजी (महिला अपराध) अनिल कुमार द्वारा महिला थाना निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन में, डीआईजी निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।


अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, पीड़ित महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना तथा आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में दिनांक 14.02.2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी द्वारा थाना कालूखेड़ा स्टाफ के साथ ग्राम चिकलाना बांछड़ा बस्ती में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रहवासियों, महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा संबंधी उपायों एवं अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।


इसके पश्चात थाना कालूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलाना स्थित बांछड़ा बस्ती का भ्रमण किया गया। 40 मकानों में रहने वाले 200 लोगों से घर घर जाकर संवाद किया। 57 नाबालिग बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। छोटी बालिकाओं की पढ़ाई-लिखाई की स्थिति का अवलोकन कर शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया गया।


साथ ही महिलाओं को घरेलू एवं अन्य विकासात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। रतलाम पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Check Also

2026-27 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प का आधार रखेगा-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया-फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया-विधायक मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न-स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 11 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की अधिकारी निरंतर मॉ‍नि‍टरिंग करें-हरथल में उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया गया- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर रैली व ज्ञापन-अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को …