Breaking News

करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर झूठी FIR के विरोध में ग्रामीणों का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

रतलाम।

ग्राम पिपलिया जोधा के ग्रामीणों ने करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR को झूठा बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार जावरा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराई गई FIR पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है। उनका कहना है कि दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठे आरोप लगाकर जीवन सिंह शेरपुर की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने लाकर झूठी FIR को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, ताकि एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस प्रकरण में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्राम पिपलिया जोधा के लोग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Check Also

गोदाम से सोयाबीन निकालने कि बात पर दौ पक्षो के बीच हुआ विवाद इसी मामले मे पुर्व मे भी हो चुकी हत्या पुलिस कि कार्य प्रणाली पर उठा सवालिया निशान-सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-जनसुनवाई में 100 आवेदन पर हुई सुनवाई,-लोक निर्माण विभाग के निर्माण और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 26 हजार 311 करोड़ रूपये की स्वीकृति

🔊 Listen to this उज्जैन मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई …