रतलाम
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रकरणों में शासन के निर्देशों के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित 03 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल 4 लाख 72 हजार 200 रूपये की राशि शासकीय राजस्व के रूप में वसूल की गई है। इसी प्रकार आवश्यक वस्तु अधिनियम के 02 प्रकरणों में कुल 28 हजार 367.30 लीटर बायोडीजल शासन के पक्ष में राजसात किये जाने के आदेश जारी किए गए है। राजसात किए गए बायोडीजल का अनुमानित बाजार मूल्य 19 लाख 15 हजार 312 रुपये है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्य 04 प्रकरणों में कुल 28 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 11 व्यावसायिक गैस सिलेंडर राजसात किए गए हैं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 15 हजार 237 रुपये है। उक्त प्रकरणों में वाहन क्रमांक MP-45-ZJ-6816 को भी शासन के पक्ष में राजसात किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रतलाम द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण तथा आवश्यक वस्तुओं के अवैध क्रय-विक्रय एवं भण्डारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज गतिविधियों एवं आवश्यक वस्तुओं के संबंध में नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रतलाम
कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा जावरा स्थित फर्म ज्ञानी ट्रेडर्स, 62 कोठी बाजार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिलावट की शंका के आधार पर अंजनी बफेलो घी पैक एवं एस कुकिंग मीडियम के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए लिए गए। मौके पर श्री अंजनी बफेलो घी के 9 लीटर, कीमत 4,050 रुपये तथा एस कुकिंग मीडियम के 72 लीटर, कीमत 20,880 रुपये की सामग्री जप्त की गई। इस प्रकार कुल 29,930 रुपये मूल्य की सामग्री जप्त की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

रतलाम
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन दर्शन तथा समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को गुलाब चक्कर से हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर बीकानेर राजगुरु निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती महाराज, श्री देवस्वरूप महाराज, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभुलाल चंद्रवंशी, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

यात्रा गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर नगर निगम, महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार एवं हरमाला रोड होते हुए संत रविदास चौक पहुंची, जहां संत रविदास मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। रविदास मंदिर में आरती भी की गई। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश से आमजन को अवगत कराया गया।

संत रविदास महाराज ने सभी को साथ लेकर समरसता का संदेश दिया
शुभारंभ अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि संत रविदास महाराज ने सभी को साथ लेकर समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सांसारिक कार्यों में व्यस्त रहते हुए ईश्वर को अलग समझते हैं, जबकि हम सभी में ईश्वर का वास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए और अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। सभी मिल-जुलकर रहें और रतलाम के विकास के लिए सामूहिक रूप से चिंतन करें।

जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह कलश रथ यात्रा पूरे जिले में भ्रमण करेगी। प्रदेश के साथ देशभर में संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश दिया, जिसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया। विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि शासन द्वारा महापुरुषों के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन और उनके सिद्धांत समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिलेभर में पहुंचेगी यात्रा
श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामों में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता, समानता, सेवा एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया एवं आभार देवेंद्र कोठारी द्वारा माना गया। इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि में जयवंत कोठारी, रमेश मालवीय, प्रताप सिह चौहान, शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित उपस्थित थे।
उज्जैन
सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जावद के उच्च माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार चौधरी को विद्यालय की छात्रा के साथ आपत्तिजनक मोबाइल चैट करने के मामले में संभागायुक्त आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टोरेट, नीमच रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
रतलाम
फरियादी शाहिद खां निवास काजीपुरा रतलाम व भोला वसुनिया निवासी बिलपांक ने रिपोर्ट किया कि दिनांक-05.08.2026 को हम दोनो ईलाज के लिए अस्पताल में गये थे। रात्रि में गाड़ी सरकारी अस्पताल रतलाम परिसर में खड़ी की थी। जो कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी शाहिद खां निवास काजीपुरा रतलाम व भोला वसुनिया निवासी बिलपांक की मोटरसाईकल हीरो एचएफ डीलक्स लाल काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक- MP43DT1361 मोटरसाईकल हीरो एचएफ डीलक्स लाल काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक- MP43ZB1315, चोरी करके ले गिया है। फऱियादी की रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड़ रतलाम पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक-597/2026, धारा-303(2) बीएनएस व 610/2026, धारा-303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकऱण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम शहर राकेश पंद्रो के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे निरीक्षक मुनेन्द्रकांत गौतम थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे उनि मो. यूनुस खान, प्रआर देवीलाल गुर्जर, आर. रितेश यादव, आर. धीरेन्द्र गोखले, आर हरिकिशन की टीम का गठन कर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना मुखबीर की सूचना पर आरोपी विष्णु पिता बाबुलाल खाती उम्र-41 साल निवासी चंपाबाजार कुकड़ेश्वर थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच (म.प्र.), 2. बिलास कछावा पिता श्मालाल कछावा उम्र-59 साल निवासी 1282, वार्ड न.14 ब्राह्णण मोहल्ला कुकड़ेश्वर थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच (म.प्र.) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते घटना दिनांक-05.08.2026 को जिला अस्पताल से एचएफ डीलक्स कंपनी की दो मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपीगणो से पूछताछ कर से थाना स्टेशन रोड़ के अपराध क्रमांक-610/2026 में चोरी गयी मोटरसाईकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक- MP43ZB1315 को जप्त किया गया। उक्त दोनो चोर आद्तन आरोपी होकर आरोपीगणो से हिकमत अमली से पूछताछ करते राजस्थान व मध्यप्रदेश के अलग-अलग थाना क्षैत्र से 09 मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया। जो आरोपीगणो के कब्जे से 35(1)ड़, 106 बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस में जप्त की गयी है। उक्त मोटरसाईकलो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध व थाना क्षैत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपीगणो से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य अपराधो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मुनेन्द्र कांत गौतम थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे उनि मुकेश सस्तिया, उनि मो. युनूस खान, प्रआर कुलदीप सिसोदिया, प्रआर जितेन्द्र बघेल प्रआर देवीलाल गुर्जर, प्रआर अजय दुबे, आर. रितेश यादव, आर. धीरेन्द्र गोखले, आर हरिकिशन, आर, रितेश राठौड़, आर. दीपक वसुनिया, आर. वीरेन्द्र सोनी, आर. लोकेन्द्र सोनी, आर. गोपाल आंजना, आर. राजेश सिंगाड़ तथा प्रधान आरक्षक मनोज टांक, आरक्षक लोकेश मालवीय, थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच व आरक्षक अंकित जोशी थाना मनासा जिला नीमच की सराहनीय भूमिका रही ।
रतलाम
रतलाम पुलिस ने थाना शिवगढ़ क्षेत्र में हुई हत्या की गंभीर घटना का त्वरित खुलासा करते हुए घटना के करीब 10 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 ठोस बाँस के डंडे जप्त किए गए हैं। फरियादी सुखराम पिता मंगला भाभर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम साग्लाखो ने थाना शिवगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम साग्लाखो में 08 लाइन के पास स्थित उसके खेत में सोयाबीन की फसल लगी हुई है। शाम करीब 05:30 बजे खेत में भेड़ें घुसने की बात को लेकर फरियादी द्वारा भेड़ चराने वालों से आपत्ति की गई। इसी बात को लेकर हराजी रेबारी, सोनाराम रेबारी एवं राजाराम रेबारी सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा फरियादी सुखराम भाभर एवं उसके साथ मौजूद मंगला पिता कानजी भाभर, उम्र 60 वर्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना की सूचना पर थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 244/2026, धारा 109(1), 115(2), 296(b), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मंगला पिता कानजी भाभर को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रतलाम ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में मर्ग क्रमांक 035/2026, धारा 194 BNSS कायम कर मर्ग डायरी को अपराध में शामिल किया गया तथा प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।

गठित टीम द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए ग्राम साग्लाखो के आसपास के पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में सघन सर्चिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री विधिवत जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी–
1. हराजी पिता लालाजी रेबारी, जाति रेयका, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गिरवर, थाना गुड़ा, जिला पाली, राजस्थान।
2. सोनाराम उर्फ सुनाराम पिता पौसाजी रेबारी, जाति रेयका, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कुरना, थाना गुड़ा, जिला पाली, राजस्थान।
3. राजाजी पिता भानाजी रेबारी, जाति रेयका, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम किरवा, थाना गुड़ा, जिला पाली, राजस्थान।
4. हमीराराम पिता लालारामजी रेबारी, जाति रेयका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नयागांव, थाना गुड़ा, जिला पाली, राजस्थान।
5. तेजाजी उर्फ तेजाराम पिता जापाजी खोरी, जाति रेयका, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम लापूर, तहसील वाली, थाना गुड़ा, जिला पाली, राजस्थान।
सराहनीय भूमिका–
इस महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण घटना के त्वरित खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया, उनि. अजमेरसिंह भुरिया, उनि. ईशाक मोहम्मद खान, प्रआर. विक्रमसिंह घोसरे, प्रआर. दिलीप शर्मा, प्रआर. जितेन्द्रपालसिंह राठौर, प्रआर. हेमंत कुमार लिम्बोदिया, प्रआर. रघुवीरसिंह शक्तावत, प्रआर. विजय मंडलोई, प्रआर. मेहताबसिंह यादव, प्रआर. अमित त्यागी, महिला प्रआर. सरोज परिहार, आरक्षक मनीष खराड़ी, आरक्षक रावजी गणावा, आरक्षक जितेन्द्र प्रसाद एवं आरक्षक रमेश सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतलाम
दिनांक 10.06.2026 को फरियादी भूपेन्द्र पिता माधव राव रामटेकेकर निवासी तिरुपति नगर रतलाम ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हनुमान मंदिर घास बाजार रतलाम से दिनांक 10.06.2026 को सफेद रंग की हीरो मेस्ट्रो स्कूटी क्रमांक MP43DY2533 किमती करिबन 45000 /- रुपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 304/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी, लूट एंव नकबजनी के अपराधो की पतारसी कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गई मश्रुका बरामद करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे है। जो निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में अज्ञात आरोपीयो को तकनीकी माध्यम से ज्ञात कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की गई स्कुटी को जप्त कर सफलता पाई है।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, उनि.सुभाषचंद्र अग्निहोत्री , प्रआर दिनेश जाट , आर कुलदीप जाट ,आर खिलाडी जाट की सराहनीय भूमिका रही ।
Bharat24x7News Online: Latest News