Breaking News

अंधेकत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझाने में हसौद पुलिस को मिली सफलता प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट

सक्त्ती (छ. ग.)

अप्रैल 2023,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट
फरियादी दुकालू राम साहू द्वारा 28.मार्च को सक्त्ती जिले के थाना हसौद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका बेटा गणेश साहू 27मार्च को रात्रि करीबन 08.30 बजे सफेद रंग के कार में आये व्यक्ति के बुलाने पर उनके साथ घर से कहीं चले गए एवं वापस घर नही आया जिस पर थाना हसौद में गुम इंसान कायम कर जांच कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 30.मार्च को गणेशराम साहू पिता दुकालू राम साहू साकिन गुंजियाबोड़ का शव सोननदी के पानी में तैरता हुआ मिला जिसका मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर मृतक के शव का पीएम कराया गया तथा गवाहों का कथन लेखबद्ध कराया गया। जांच में मृतक गणेशराम साहू की हत्या होना पाये जाने से थाना हसौद में अपराध क्रमांक 47 / 2023 धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी डभरा बी. एस. खूंटिया के द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर उनके कुशल मार्ग दर्शन में विवेचना किया गया विवेचना में पाया गया कि मृतक की पत्नी चानेश्वरी साहू अपने पड़ोस के प्रमोद साहू के साथ फोन से बाते करती थी जिसकी जानकारी मृतक गणेशराम साहू को होने पर दोनों पति पत्नि आपस में अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहते थे दिनांक 27.मार्च.2023 को रात्रि में चानेश्वरी साहू से मिलने प्रमोद साहू उसके घर आया हुआ था उसी दौरान मृतक गणेशराम साहू उन्हे अपने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसके कारण उनके मध्य विवाद हो गया तब चानेश्वरी साहू अपने प्रेमी प्रमोद साहू के साथ मिलकर गणेशराम साहू के गमछे से ही बांधकर गला घोट कर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने हेतु उसके शव तथा उसके मोबाईल को रात्रि में सुनसान होने पर सोन नदी के पानी में फेंक दिये। दोनों मिलकर गणेशराम साहू को एक सफेद रंग के कार में आये व्यक्ति के बुलाने पर घर से कहीं चले जाने एवं वापस नही आने की झूठी कहानी गढ़ कर उनके घर वालों एवं पुलिस वालों को गुमराह किये। आरोपी प्रमोद साहू के कब्जे से मृतक गणेशराम साहू के हत्या करने में प्रयुक्त गमछा एवं आरोपि चानेश्वरी साहू से मोबाईल को नष्ट करने हेतु उपयोग में लाये गये छोटे सब्बल को जप्त किया गया आरोपी 1. प्रमोद कुमार साहू साकिन गुजियाबोड थाना हसौद जिला सक्त्ती (छ0ग0) 2 चानेश्वरी साहू पति स्व० गणेश राम साहू साकिन गुजियाबोड थाना हसौद जिला सक्त्ती (छ0ग0) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया किया गया,

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …