रतलाम
29/Oct/2025
भगवान परशुराम जी का अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी का भव्य अन्नकूट महोत्सव ढोल-नगाड़ों, घंटियों और शंखनाद के मंगल उद्घोष के साथ शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में भगवान परशुराम जी का दुग्धाभिषेक एवं गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके पश्चात पूजा-अर्चना, महाआरती एवं 56 भोग प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्रजन, महिलाएं, वरिष्ठजन और युवा वर्ग उपस्थित रहे।

भक्ति में लीन महिलाओं ने गरबा रास के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्य आरती का सौभाग्य ब्राह्मण शिरोमणि, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री प्रमोद व्यास, सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री अनिल पुरोहित एवं श्रीराम इंडस्ट्री के संचालक श्री बी. एल. पुरोहित को प्राप्त हुआ। विप्रबंधुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति ने समाज की एकता और संगठन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजजन — नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, नरेंद्र त्रिवेदी, शांतिलाल शर्मा, रजेश चाष्टा, सुनील गौतम, नवीन व्यास, विजय शर्मा, राजेश तिवारी, दुर्गेश सुरोलिया,निमिष व्यास, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, ओ. पी. पालीवाल, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, के. जी. आचार्य, मोहन बटवाल, मनीष शर्मा, सतीश जोशी, श्याम उपाध्याय,गोपाल जोशी, विशाल शर्मा, संजय शर्मा, विशाल उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा, गौरव त्रिपाठी, महेश ओझा, सुनील शर्मा, सुरेश दवे, शरद चतुर्वेदी, बंशीलाल मेनेरिया, चंपालाल जोशी, अशोक तिवारी, सुशील नागर, नवदीप शर्मा, सुधांशु व्यास, जगदीश उपाध्याय, जगदीश पुष्करणा, चेतन शर्मा, पं. मनीष उपाध्याय, मनीष त्रिवेदी, अश्विनी शर्मा, मनोज शर्मा, संजय दवे, बसंत पंड्या, राकेश शर्मा, वीरेंद्र कुलकर्णी, शरद शुक्ल, अमर सारस्वत, हेमेंद्र उपाध्याय, शुभ दशोत्तर, अशोक दुबे, मल्हार बक्शी, नित्येन्द्र आचार्य, सुशील तिवारी, कपिल व्यास, सत्येंद्र जोशी, ऋषि शर्मा, जी. के. शर्मा, के. एल. भट्ट, एम. एम. उपाध्याय, कैलाश व्यास, रामकृष्ण शर्मा, पं. योगेश्वर शास्त्री, राजकुमार जोशी, तिलक मनारिया, राजेंद्र चौबे, के. के. शर्मा, राजकुमार शुक्ला,अजय गौतम, सोमेश्वर पुरोहित, हेमेंद्र उपाध्याय, के के शर्मा,अनिल शर्मा, केशव नारायण पारीक, अरविंद मिश्रा,सतीश जोशी उपस्थित रहे।

महिला शाखा की ओर से — अध्यक्ष सुनीता पाठक, सविता तिवारी, उषा दुबे, डॉ. गीता दुबे, सीमा सुरोलिया, डॉ सुलोचना शर्मा,नीतू व्यास, चंदा बेन त्रिवेदी, सरोज ओझा, प्रथमा कौशिक, रक्षा मिश्रा, रजनी व्यास, कोकिला ओझा, रमा शर्मा, रेखा शर्मा, विजया शर्मा, रानू तिवारी, मंजू जोशी, रश्मि जोशी, हंसा व्यास, सुषमा नार्मदीय, सीमा शर्मा, शारदा पाठक, विमलेश तिवारी, आशा भट्ट, शर्मिला उपाध्याय,सुनंदा मालोदिया सहित अनेक महिला सदस्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन “जय परशुराम” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ।
Bharat24x7News Online: Latest News