Breaking News

सूंडी गांव के विस्थापन की मांग को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा धरना,

श्योपुर,

20/11/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,

बाढ़ पिड़ित ग्राम सूंडी के ग्रामीणों के द्वारा विस्थापन की मांग को लेकर पटेल चौक श्योपुर पर दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन रविवार को पांचवें दिन भी जा रहा । पार्वती नदी के बीच में स्थित सूंडी गाव पिछले कई वर्षों से बाढ़ की विभिषिका झेल रहा है। इस वर्ष आई बाढ़ में भी ग्रामीणों ने गांव में स्थित मंदिर पर चढ़कर अपनी जान बचाई इस दौरान ग्रामीणों की फसल व संपत्ति पूर्ण रूप से नष्ट हो गई । ग्रामीण सूंडी गांव से चकबमूल्या में विस्थापन की माग को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री व क्षैत्रिय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी विस्थापित करने की गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों को विस्थापित करने का आश्वासन दिया गया परंतु समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है इसलिए मजबूरन ग्रामीणों के द्वारा पटेल चौक पर 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरने के पांचवें दिन भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला, देवीशंकर गुर्जर, डाक्टर रामप्रसाद वैष्णव, डाक्टर कैलाश नारायण वैष्णव, प्रहलाद सेन, रामहेत गुर्जर,रतन गुर्जर, रामभरोसे गुर्जर, मुकेश बैरागी, मश्रु गुर्जर, राजाराम गुर्जर, बीरबल गुर्जर, काड़ुलाल गुर्जर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …