Breaking News

महात्मा ज्योतिबा राव फुले के परिनिर्वाण दिवस पर ओबीसी महासभा का रविवार को होगा परिचर्चा एवं सहभोज कार्यक्रम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गांव-गांव में किया जा रहा है प्रचार प्रसार,

श्योपुर,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,

24/11/2022,

महात्मा ज्योतिराव फुले के 133 परि निर्वाण दिवस पर ओबीसी महासभा जिला इकाई ,श्योपुर के तत्वाधान में 27 नवंबर, रविवार को वृंदावन मैरिज गार्डन में परिचर्चा एवं सहभोज कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य विजय कुमार, वरिष्ठ सदस्य प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वजीत रतोनिया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र लोधी सहित संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे ‌। इस कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है क्यों और कैसे, न्याय प्रणाली में कॉलेजियम सिस्टम अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं अल्पसंख्यक समाज को न्याय पाने में बाधित है क्यो ओर केसे, संख्या के अनुपात में ओबीसी वर्ग की हिस्सेदारी व आरक्षण जैसे विभिन्न विषयों पर संवाद किया जाएगा । कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ओबीसी महासभा की जिला इकाई के द्वारा गांव – गांव में प्रचार-प्रसार करके लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है । ओबीसी महासभा की जिला इकाई ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है ।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …