Breaking News

कल जागरूकता शिविर आयोजित हुआ रतलाम में,

रतलाम,

04 नवंबर 2022,

कल भारतीय रिजर्व बैंक एवं भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत शक्तिनगर स्थित पैरामेडिकल प्रशिक्षण संस्थान में मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सौजन्य से 3 नवंबर को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थी, स्टाफ एवं बैंक के ग्राहकों को साइबर फ्रॉड, मोबाइल द्वारा फ्रॉड, शिकायत निवारण, ग्राहक के अधिकार एवं सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। वाहन रैली एवं मानव श्रृंखला का निर्माण कर जागरूकता प्रदान की गई। इस अवसर पर एलडीएम दिलीप सेठिया, साइबर सेल से विपुल भावसार, मयंक व्यास, पुलिस विभाग से बजरंग माली, पैरामेडिकल प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थी स्टाफ एवं बैंक के ग्राहक गण उपस्थित थे।

 

Check Also

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई  90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार, संभाग आयुक्त श्री सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर 5लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार 2625 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देंगे, रतलाम जिले के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु थीमेटिक सत्र का आयोजन, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 07 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम  जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की …