Breaking News

30 हजार एकड़ निजी भूमि पर किया जाएगा पौधारोपण,

रतलाम

01/Jul/2025

प्रदेश की स्व-सहायता समूह की 30 हजार से अधिक महिलाओं की 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर ‘’एक बगिया माँ के नाम’’ परियोजना के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा। लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से आजीविका संर्वद्धन के लिए 30 लाख उद्यानिकी पौधों का रोपण कर फलोद्यान का विकास किया जाएगा।परियोजना के तहत हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तार की फेंसिंग और सिंचाई के लिए 50 हजार लीटर का जल कुंड बनाने के लिए राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उद्यान के विकास के लिए महिला हितग्राहियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …