Breaking News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कोविड-19 पॉजिटिव होने संबंधी समाचार के स्पष्टीकरण के संबंध में रतलाम दिनांक 29 जून 2021 रतलाम जिले के पत्रिका समाचार पत्र दिनांक 29 जून 2021 के रतलाम अंक में ”डेल्टा की दस्तक रतलाम में सीएमएचओ सहित 20 से अधिक की रिपोर्ट पॉजिटिव ” शीर्षक प्रकाशित होना पाया गया है

रतलाम,

30 जून 2021,

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कोविड-19 पॉजिटिव होने संबंधी समाचार के स्पष्टीकरण के संबंध में रतलाम दिनांक 29 जून 2021 रतलाम जिले के पत्रिका समाचार पत्र दिनांक 29 जून 2021 के रतलाम अंक में ”डेल्टा की दस्तक रतलाम में सीएमएचओ सहित 20 से अधिक की रिपोर्ट पॉजिटिव ” शीर्षक प्रकाशित होना पाया गया है । उक्त समाचार के संबंध में सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने स्पष्ट किया कि उक्त रिपोर्ट सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर नानावरे की कोविड संबंधित जांच 18 मई को कराई गई थी , 18 मई को कराई जाँच रिपोर्ट में पॉजिटिव होना पाया गया था । तदुपरांत सीएमएचओ द्वारा नियमित रूप से उचित उपचार लिया जा रहा है । शासकीय नियमानुसार पॉजिटिव आने वाले सैंपल में से कुछ सैंपल जीनोम स्टडी के लिए भेजे जाते हैं । इस प्रकार जीनोम स्टडी के द्वारा कोविड-19 वायरस की स्थिति के बारे में पता लगाया जाता है ताकि आगामी खतरों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा की जा सके। इस प्रकार पूर्व माह मई में भेजे गए सैंपल में से कुछ सैंपल की जीनोम स्टडी करवाई गई है । सभी को स्पष्ट हो कि रतलाम जिले में दिनांक 28 जून को केवल तीन मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । 1 दिन में 20 से अधिक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है ।

Check Also

एमएसएमई क्रेडिट कैंप में 15 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अरनिया पीठा शाखा में हुआ आयोजन-कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी-केन्द्रीय जेल उज्जैन में निरूद्ध दंडित बंदी की जिला चिकित्‍सालय में उपचार के दौरान मृत्यु- मैरिज गार्डन एवं DJ बैंड संचालकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए-श्री सर्व ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी बैठक संपन्न

🔊 Listen to this रतलाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कृषि उपज मंडी, अरनिया पीठा …