Breaking News

लौरिया थाना अंतर्गत अर्द्ध विक्षिप्त शव बरामद

बेतिया। पश्चिम चंपारण लौरिया थाना अंतर्गत गोबरौरा -जमुनिया लिंक सड़क में एक सिरकटी महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना कैसे घटी है पुलिस जाँच में जूट गई है। अर्द्ध विक्षिप्त शव कई टुकड़े में दिखाई दे रहे थे। जो तीन जगहो पर फैले पडे थे। इस घटना पर सीधे पुलिस की नजर गोबरौरा -जमुनिया लिंक सड़क में एक सिरकटी महिला का शव पड़ी जब पुलिस की गस्ती टीम घूम रही थी। हालांकि शव को देखने से लगता है की हत्या करने वाला एकदम ही निर्दयी है जो महिला शरीर के कई टुकड़े किया है। समाचार मिलने तक महिला शव की पहचान नही हो पाई थी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान यह शव मिला है। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन किया जा रहा है।

Check Also

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद -नकली खाद बीज एवं कीटनाशक दवाई बेचने वालों पर होगी कार्यवाही-श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा रतलाम डेवलपमेंट अथॉरिटी (आर डी ए) के पदाधिकारियों का अभिनंदन

🔊 Listen to this रतलाम, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को …