Breaking News

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में महिदपुर में 188.42 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण किया गया,राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू पाँच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर आज गुरुवार को इंदौर आएंगी, इंदौर-उज्जैन मे ट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

उज्जैन,

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में बुधवार को जिले के महिदपुर में 188.42 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि महिदपुर से उनका लगाव काफी पहले  से रहा है। महिदपुर का विशेष ऐतिहासिक महत्‍व भी है। महिदपुर के विकास के लिए निरंतर कई परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं।

महिदपुर के डोंगला से होते हुए नया फोर लेन मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिदपुर का उज्‍जैन में एक विशेष महत्‍व रहा है। सभी क्षेत्रों में महिदपुर का विशेष योगदान रहा है। महिदपुर का नारायणा गांव भगवान श्री कृष्‍ण और सुदामा की दोस्‍ती का साक्षी रहा है। महिदपुर परिवहन की दृष्टि से भी काफी सश्‍क्‍त है। भारी माल ढोने वाले ट्रकों की बॉडी का कार्य सबसे अधिक यहीं पर होता है। डोंगला में खगोलीय घटनाओं की गणना के लिए आब्‍जरवेट्री बनाई गई है।

हमारी सरकार किसान हितैशी सरकार है

 मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा किसान, युवा, महिला सभी वर्गों के कल्‍याण के लिए निरंतर  कार्य किए जा रहे हैं। मध्‍यप्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। हम सभी ने किसानों को अपने परिश्रम से फसल को सोना बनाते हुए देखा है। किसान अपने कठोर परिश्रम और पुरुषार्थ से अनाज उगाते हैं। हमने किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूं उपार्जन के दौरान गेहूं खरीदा है। सोयाबीन की भावांतर राशि भी हमने किसानों को प्रदान की है।

विकास का क्रम निरंतर जारी रहेगा

विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। मध्‍यप्रदेश सरकार के द्वारा यह वर्ष किसान कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वर्तमान में 65 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा रही है। हमारी सरकार के 05 वर्ष पूर्ण होने पर 100 लाख हेक्‍टेयर तक सिंचाई का रकबा पहुंचाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिमाह लाडली बहनों के खातों में राशि का अंतरण किया जाता है। विकास के मामले में हम कृत संकल्पित होकर आगे बढ़ते रहेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से सबको यह संकल्‍प दिलवाया कि सभी वर्गों की भलाई के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में स्‍वागत भाषण देते हुए सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि सभी किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा। वर्तमान में सबसे अधिक बांध महिदपुर में बनाए गए हैं। इसके अलावा राष्‍ट्रीय और स्‍टेट हाईवे भी महिदपुर के आस-पास बनाए गए हैं ताकि यहां की कनेक्टिविटी बढ़ सके। गरोठ रोड, आगर रोड फोर लेन का कार्य किया गया है। चितावद में रुदाहेडा डेम भी शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी लागत 2 हजार करोड़ रुपए है। नारायणा गांव से डोंगला तक नया मार्ग बनाया जाएगा। कोटा से आलोट, महिदपुर और नागदा के बीच नई ट्रेन चलाई जाएगी।

हर खेत में सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा

कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहे जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि देश की आत्मा यहां के गांवों में बसती है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्‍प है कि हर खेत में सिंचाई के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पहुंचना चाहिए। 2003-2004 में सिंचाई का रकबा प्रदेश में 07 लाख हेक्‍टेयर था। यह वर्तमान में बढ़कर 54 लाख हेक्‍टेयर हो गया है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के पदभार ग्रहण करने के पश्‍चात सिंचाई के रकबे में 2.5 लाख हेक्‍टेयर की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्‍व में आगामी सिंहस्‍थ महापर्व 2028 का आयोजन किया जाना है। शिप्रा नदी के जल को निर्मल रखने के उद्देश्‍य से मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने महत्‍वाकांक्षी कान्‍ह डायवर्सन परियोजना का संकल्‍प लिया जो शीघ्र ही पूर्ण होगी। सेवरखेडी-सिलारखेडी परियोजना के अंतर्गत भी 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सिंहस्‍थ में शिप्रा नदी के जल से संत और श्रद्धालु स्‍नान करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट के माध्‍यम से सामाकोटा परियोजना और विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा 19 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

इनमें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित महाविद्यालय के नवीन भवन की लागत 4.35 करोड़ रुपये, लोक शिक्षण विभाग द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल सेमलिया, शासकीय कन्या हाई स्कूल महिदपुर रोड तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुंडीखेड़ा के भवनों की प्रत्येक की लागत 1.48 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग द्वारा मोचीखेड़ा में नवीन 33/11 के.वी. उपकेंद्र की लागत 1.91 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा झारड़ा क्षेत्र के आक्‍यालिम्बा, पीपल्‍याधुमा, गोगाखेड़ा, भादवा, डूंगरखेड़ा, बरखेड़ाबुजुर्ग, मकला, चितावद, धाबलासिया, लसूड़ियानहाटा, नागगुराड़िया, नलखेड़ा एवं शक्‍करखेड़ी में निर्मित 13 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रत्येक की लागत 0.65 करोड़ रुपये का लोकार्पण किया गया।

अतिथियों द्वारा मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्‍वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मंत्री श्री सिलावट ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का स्‍वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शिवानी कुंवर, विधायक नागदा खाचरोद डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री राजेश धाकड़, जनपद पंचायत महिदपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सूर्यवंशी, नगर परिषद महिदपुर के अध्यक्ष श्रीमती नानी बाई नानी बाई माली , जिला पंचायत सदस्‍य श्री प्रताप सिंह आर्य, श्री श्‍याम सिंह चौहान, श्री विकास यादव, श्रीमती उमा पांडे, श्री निरंजन मेहता, श्री राकेश यादव, श्री रामराज मालवीय, श्री जयसिंह दरबार और लोकतंत्र सैनानियों के परिवारजन भी उपस्थित रहें।  

कार्यक्रम का संचालन श्री विकास कुमार ने किया और आभार प्रदर्शन श्री राजेश धाकड़ द्वारा किया गया।

सामाकोटा बैराज परियोजना की जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर

उल्‍लेखनीय है कि सामाकोटा बैराज परियोजना छोटी कालीसिंध नदी पर निर्मित है और इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक सूक्ष्म दाब सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसकी कुल स्वीकृत लागत 188.42 करोड़ रुपये है, इसकी जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है, जिससे कुल 7236 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पाइप पद्धति द्वारा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना से झारड़ा तहसील के 18 गांवों — नलखेड़ा, पनोडिया, नीमखेड़ा, घट्टिया,जस्साखेडी, मेलाखेड़ी, खोरियापदमा, खेरला, लसूड़ियानहाता, नागपुरा, छज्जुखेड़ी, देलाखेड़ी, डूंगरखेड़ी, खेड़ामद्दा, कसोन, डूंगरखेड़ा, महिदपुरिया, सोमचीडी एवं झारड़ा के लगभग 11,093 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

 परियोजना के अंतर्गत दो पंप हाउस का निर्माण किया गया है, जिनमें से पंप हाउस नंबर-1 से 5548 हेक्टेयर तथा पंप हाउस नंबर-2 से 1738 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाएगी। बैराज की ऊंचाई 13 मीटर एवं लंबाई 1010 मीटर है, जिसमें 12 मीटर x 8.85 मीटर के कुल 11 गेट लगाए गए हैं।

उज्जैन,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु  आगामी 18, 19, 20, 21 और 22 जून को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को प्रात: 7.55 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे प्रात: 9.35 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिये रवाना होंगी। श्रीमती मुर्मु प्रात: 11.10 बजे बैतूल में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

     इसके पश्चात श्रीमती मुर्मु दोपहर 12.20 बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1.40 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वे शाम 6.20 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी। वे रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में करेंगी। 

     अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रात: 9.50 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे प्रात: 11.30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे दोपहर 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।

     राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 20 जून को शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगी। वे रात्रि विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में ही करेंगी। श्रीमती मुर्मु अगले दिवस 21 जून को प्रात: 7.20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दोपहर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 1.20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 2.20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3.35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। श्रीमती मुर्मु रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी।

    अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6.30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। वे प्रात: 10.20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11.15 बजे वे दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।

उज्जैन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरयू के किनारे भव्य मंदिर निर्माण हुआ और हमारा 500 वर्ष का लंबा संघर्ष पूर्ण हुआ। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 12 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। राज्य सरकार दो हजार करोड़ रूपए की लागत से भव्य चित्रकूट धाम का निर्माण कर रही है। प्रदेश में जहां-जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े, हमारी सरकार उन्हें श्रीराम वन गमन पथ में शामिल कर विकसित कर रही है। भगवान श्री गोपाल कृष्ण से संबंधित धर्म स्थलों को भी श्रीकृष्ण पाथेय के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। उज्जैन, इंदौर और आसपास के सभी जिलों में विकास को गति मिल रही है। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन में धार, नागदा और रतलाम को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी धाम में फर्श, बाउंड्री बाल और पेयजल जैसी सभी बुनियादी व्यवस्थाएं करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन जिले के नागदा में बालाजी धाम में श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा व ध्वज पूजा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री बालाजी धाम में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत विशेष रूप से उपस्थित थे।

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकासखंड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर संपन्न हुए।तहसील आलोट में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर में नगर परिषद आलोट तथा नगर पालिका ताल के कुल 3570 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपनी समस्याओं का निराकरण कराया और शासकीय योजनाओं का लाभ लिया।शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी भी लगाई गई।शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है  शिविर में एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणजनो के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया ।

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 900 एमएसएमई यूनिट्स को 360 करोड़ रुपये से अधिक की वितरित की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247853 लाड़ली बहनों को 362651500 रूपये  अंतरित  किये, जावरा विधानसभा क्षेत्र में 9 चिकित्सकों की सौगात,2026 के दौरान 17 प्रकरणों में 44 आरोपी गिरफ्तार ₹2.83 करोड़ से अधिक का मशरूका जप्त,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु …