सैलाना,
19/May/2022,
21 एमपी बटालियन एनसीसी रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 8 दिनांक 8.5. 2022 से 17. 5. 2022 तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में आयोजित किया गया। शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल एच पी एस अहलावत के नेतृत्व में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एन जे एस सिंधु के मार्गदर्शन में 10 दिन की विभिन्न गतिविधियां जैसे शस्त्र प्रशिक्षण ,फायरिंग, ड्रिल ,मैप रीडिंग ,नेवीगेशन के प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मोटिवेशन एवं सुरक्षात्मक व्याख्या केडेट्स को दिए गए ।जिसमें डॉ मेहता और उनकी टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। इप्का लेबोरेटरीज रतलाम की टीम ने आगजनी के समय सुरक्षा उपकरण एवं आग बुझाने की प्रक्रिया डेमो देकर बताई। 1948 में एनसीसी की शुरुआत हुई तब के एनसीसी कैडेट रहे एम एल दुबे एवं 1980 के अनिल सारस्वत ने अपने एनसीसी के अनुभव केडेट्स के साथ शेयर किए। जिला चिकित्सालय रतलाम से डॉक्टर अभिषेक अरोरा एवं जय सिसोदिया ने एचआईवी एड्स एवं टीबी के बारे में जानकारी देते हुए कहा की “जानकारी एवं सावधानी ही बचाव है। स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रेस्क्यू फोर्स” होमगार्ड कार्यालय रतलाम से प्लाटुन कमांडर ज्योति बघेल एवं अजय श्रीवास्तव की टीम ने बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। कैंप के दौरान इंदौर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आकाशदीप भनोट ने कैंप का निरीक्षण किया एवं कैडेट्स को कहा कि उन्हें एनसीसी के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी बनना है। कैंप के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। इस कैंप में सैलाना, नागदा, बड़नगर, बदनावर, झाबुआ ,अलीराजपुर, रतलाम , पीपलियाजोधा, कालूखेड़ा, मंदसौर के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की एनसीसी अधिकारी माया मेहता के नेतृत्व में विद्यालय की गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में भाग लिया। सभी प्रशिक्षण के साथ-साथ केडेट्स सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, कैंप के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी ने बधाई दी।
सैलाना,
19/May/2022,
सैलाना से सेमलिया तीर्थ के छः रिपालीत संघ महोत्सव के पहले गुरुवार को सैलाना नगर में विशाल वरघोड़ा निकाला गया। मालव भूषण पूज्य आचार्य नवरत्न सागर शुरीश्वर महाराज के शिष्य रत्ना आदर्श विश्व रत्नासागर सुरेश्वर महाराज की निष्ठा में पूज्य साध्वी सौम्य दशा जी के प्रेरणा से स्वर्गीय सोहन बाई पूनमचंद चंडालिया परिवार द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव के तहत स्थानीय ओशिन परिसर से वर घोड़ा निकाला। वरघोड़े का नगर मे कई जगह पुष्पो से स्वागत कर स्वल्पाहार भी करवाया। वर घोडा देवरी चौक,राजवाड़ा चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड होता हुआ ओशिन परिसर पहुंचा। ओशिन परिसर पहुंचकर धर्म सभा के रूप में परिवर्तन हो गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य विश्व रत्नासागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म की सनातन परंपरा है पैदल संघ। कष्ट उठाओ कर्म दबाव अनुकूलता में तो सभी चलते हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी में कष्ट को सहन करना है तो डरना क्या। 22 वर्ष पहले पैदल संघ की प्रेरणा हुई थी जो आज फलीभूत हो रही है। यह सैलाना नगर एवं चंडालिया परिवार का सौभाग्य है। आप सभी प्रेम, उल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ छःरिपालीत पैदल यात्रा संघ में भाग ले रहे हैं। परमात्मा आपके साथ हैं। यहा दोपहर में चौविसी मेहंदी कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान आचार्य विश्व रत्नासागर मसा, उदय रत्न सागर जी मसा, उत्तम रत्न सागर मसा, उज्जवल रत्न सागर मसा, लब्धि रत्न सागर मसा, रम्य रत्न सागर, शौर्य रत्ना सागर महाराज सहित आयोजन कर्त्ता समाज सेवी अशोक कुमार चंडालिया सहित अन्य कई वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।