Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247798 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 27 लाख रूपये अंतरित किये-01 आरोपी गिरफ्तार 01 मारुति ईको कार व अन्य सामान कुल मश्रुका 5,40,000 रुपये का बरामद-

रतलाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को 1500 प्रति बहन की दर से 34 वी किस्त राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।


लाडली बहना योजना अंतर्गत रतलाम जिले की 247798 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 27 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किये गये। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लाड़ली बहना हितग्राही महिलाएँ उपस्थित थी।

रतलाम

फरियादी महेन्द्र पिता घनश्याम जी चावला उम्र 48 साल निवासी तिलक नगर जावरा ने थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट किया कि दिनांक – 19 – 20.02.2026 की दरमियानी रात्री मे कोई अज्ञात बदमाश उसकी मारुति ईको कार क्रमांक – MP43 CB1398 व कार मे रखा इलेक्ट्रांनिक का सामान चुराकर ले गया जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 58 /2026 धारा- 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिह चौहान व निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक अमित कुमार कोरी तत्कालिन थाना प्रभारी जावरा शहर को फरार आरोपी की गिरफ्तार व चोरी गया मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमें थाना जावरा शहर की पुलिस टीम द्वारा जावरा , कोटा (राजस्थान) , मथुरा (उत्तर प्रदेश ) , सवाई माधौपुर ,पीरन कलीयर ( उत्तराखंड ) इस प्रकार करीबन 500 सीसीटीवी कैमरो की सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपी आरोपी सैय्यद ओसाफ अली पिता सैय्यद शौकत अली उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा कोटा (राजस्थान) को ट्रेस किया जाकर कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही पर प्रकरण मे चोरी गई ईको कार क्रमांक MP43 CB1398 को जिस पर आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने के लिये अन्य ईको कार क्रमांक RJ27 CB7488 की नम्बर प्लेट लगा दी गई थी जिसको कोटा से मय चोरी गये अन्य इलेक्ट्रांनिक सामान के जप्त किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी सैय्यद ओसाफ अली के विरुध्द जिला कोटा के विभिन्न थानो मे इको कार चोरी के सात अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये । उक्त आरोपी ईको कार चोरी करने का आदतन अपराधी है । आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से सम्बंधित अपराध व अन्य सम्पत्ति सम्बंधी अपराधो के बारे मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
1.सैय्यद ओसाफ अली पिता सैय्यद शौकत अली उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा कोटा (राजस्थान)

जप्त मश्रुका- –
1. 01 मारुति ईको कार क्रमांक MP-43-CB-1398

2. 18 नग इंडक्शन चूल्हे , 05 नग वॉटर हीटर,02 नग मिक्सर,01 नग सीलिंग फैन तथा अन्य सामान शामिल है ।कुल किमती मश्रुका 5,40,000/- रुपये ( पांच लाख चालिस हजार रुपये )

सराहनीय भुमिका – निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक अमित कुमार कोरी तत्कालिन थाना प्रभारी जावरा शहर , उनि चन्द्रशेखर डिगा , सउनि नरेशसिंह कुशवाह ,प्रआर.जाकिर खान, प्रआर.मृदंग सातपुते, प्रआर.जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक नारायणसिंह,आरक्षक शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया , आरक्षक आकाश परिहार, आरक्षक रामप्रसाद मीणा , आरक्षक ललीतसिंह जगावत, सायबर सेल आरक्षक तुषार की सराहनीय भुमिका रही ।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …