रतलाम,
09/Mar/2022,
कल रतलाम मे पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बाकलवार एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा शिवमंगल सिंह सिंगर थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर के कुशल नेतृत्व मैं उनकी टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए सैलाना बस स्टैंड पर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके कब्जे से 21 किलो ग्राम डोडा चूरा मादक पदार्थ कीमती 50,000 जप्त किया जिस पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 128/ 22 धारा-8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 11/ 3/22 तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया आरोपी से अवैध मादक पदार्थ लाने और किसको देने जा रहा था पूछताछ कर अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम – 01. रिंकू पिता विजय बहादुर उम्र 30 साल निवासी चार शहर का नाका ग्वालियर का बताया गया, ईस कार्य मे सराहनीय पुलिस टीम – निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, सउनि. विनोद कटारा, प्र.आर. मनोज पांडे, प्र.आर . हेमेंद्र राठौर, प्र. आर. जितेंद्र गौड़ का योगदान रहा ।
रतलाम,
09/Mar/2022,
रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय रतलाम में ज्ञापन देने आने वालों के लिए व्यवस्था निर्धारित की गई है। अब बगैर पूर्व सूचना के कोई भी व्यक्ति संगठन या संस्था ज्ञापन नहीं दे सकेंगे। इसके लिए पूर्व से सूचित करना होगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि प्रायः कलेक्ट्रेट परिसर में बगैर सूचना के ज्ञापन देने आते हैं जिससे शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा होता है। कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है। ज्ञापन अपनी मांग या विरोध को शासन तक पहुंचाने का संवैधानिक तरीका है। इसके लिए अब कलेक्ट्रेट परिसर में मात्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा ही ज्ञापन प्राप्त किया जाएगा।
रतलाम,
09/Mar/2022,
रतलाम मे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वसहायता समूह को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संबोधित किया जाकर स्वय सहायता समूहों को बैक ऋण वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें रतलाम, जावरा व पिपलोदा ग्रामीण विकासखंड के स्वसहायता समूहों की 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिडे, अग्रणी जिला प्रबंधक दिलीप सेठिया एवं जिला परियोजना प्रबंधक हिमांशु शुक्ला भी उपस्थित रहें। अतिथियों ने समूह सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का श्रवण भी किया गया। जमुना भिडे द्वारा अवगत कराया गया कि म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले मे 3500 से अधिक समूह का गठन किया जाकर गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उन्नयन हेतु जिले में समस्त बैंक शाखाओं द्वारा ऋण प्रदाय किया जाता है। कार्यक्रम में जिले में कुल 83 स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड 26 लाख 75 हजार की राशि का वितरण किया गया। वर्तमान वित्त वर्ष में कुल 847 स्वय सहायता समूहों को राशि 1296 लाख का बैंक ऋण उपलब्ध जा चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित समूह की महिलाओं द्वारा समूह से जुडने के बाद उनके जीवन स्तर में आए परिवर्तन से अतिथियों को अवगत कराया गया। अतिथियों द्वारा म.प्र. शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी समूह सदस्यों को उपलब्ध कराई एवं समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की गई। जिले के समस्त विकासखडों में संकुल स्तर पर महिला समूह सदस्यों द्वारा महिला दिवस आयोजन को मनाया जाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को श्रवण किया गया। कार्यक्रम को टेलीविजन एंव वेब लिंक के माध्यम से जिले के समस्त विकासखण्डों एवं ग्रामों में स्वहायता समूह की महिलाओं द्वारा लाईव देखा गया।
रतलाम,
09/Mar/2022,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम नगर निगम द्वारा भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। स्थानीय गुलाब चक्कर पर आयोजित कार्यक्रम में निगमायुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा अपने उद्बोधन में रतलाम शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन पर लाने के लिए सभी नागरिकों से पुरजोर आग्रह किया गया। श्री झारिया ने शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पंड्या, निगम की ब्रांड एंबेसडर दिव्या पाटीदार, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, निगम के उपायुक्त विकास सोलंकी तथा निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुश्री एहतेशाम अंसारी द्वारा किया गया।