Breaking News

रतलाम पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले आरोपी पर की गई कार्रवाई

रतलाम पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले आरोपी पर की गई कार्रवाई

रतलाम- बुधवार को रात्रि में जिला अस्पताल रतलाम में एक युवक द्वारा अस्पताल प्रबंधन से विवाद किया जा रहा था। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक विकास गरवाल एवं नगर सैनिक प्रमोद मौके पर पहुंचे। मौके पर उक्त व्यक्ति द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उनके साथ झूमाझटकी एवं मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के मेडिकल परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए। मेडिकल रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में नहीं थे। अतः यह पाया गया कि व्यक्ति गौरव पिता राजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा बिना किसी कारण के पुलिसकर्मियों एवं हॉस्पिटल स्टाफ के साथ अभद्रता, झूमाझटकी एवं मारपीट की गई। पुलिस द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …