Breaking News

जनपद पंचायत आष्टा की राशन दुकानों पर कर रहे हैं सेल्समैन अपनी मनमानी कर रहे हैं सोसायटियो में जमकर भ्रष्टाचार,

सीहोर,

10/Jun/2021,

राजा राजपुत,

सीहोर सरकार चाहे कितनी भी योजनाएं ले आए परंतु जब तक शासन के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करते रहेंगे तब तक हितग्राही इन योजनाओं के लाभ से वंचित ही रहेगा ऐसा ही एक मामला आष्टा के ग्राम मुग्ली मैं सामने आया है जहां एक तरफ सरकार ने जो 3 महीने का फ्री राशन दिया है वहां राशन 10 जून तक बांटने का आदेश है लेकिन हितग्राहियों का आरोप है कि हमें तो अभी 2 महीने का राशन दिया गया है बाकी 1 महीने का राशन कहां है क्या ग्राम पंचायत मुगली सोसाइटी के सेल्समैन मुकेश बाकी का माल कहां ले गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में अधिकारी कर्मचारी लापरवाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं क्या सेल्समैन मुकेश पर होगी कार्रवाई या ऐसे ही शासन प्रशासन इनको भ्रष्टाचार करने देगी, सेल्समैन मुकेश जब मीडिया से बात की तो सेल्समैन ने कहा कि हमने 3 महीने का पूरा राशन बांट दिया है अधिकारी आष्टा की हर एक सोसाइटी में 3 महीने का राशन बाट चुके है 98% माल बट चुका है अगर कहीं माल नहीं बटा है तो आप लिख सकते हैं !

Check Also

रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड सैनिकों ने बचाया-नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कार्यक्रम 9 से 13 मार्च तक-

🔊 Listen to this रतलाम सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि जिले में …