जागरुक उपभोक्ता ही प्रगति का प्रतीक चौधरी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस आयोजित, नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण – 2022 का कार्यक्रम जारी,

रतलाम,

16/Mar/2022,  

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन जनपद कार्यालय सभाकक्ष सैलाना में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता जिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य श्रीमती जयमाला संघवी ने की। कार्यक्रम में जिला आापूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी, अशोक मीणा, ज्योति बघेल, कमलेश जमरा आदि उपस्थित थे सुश्री कामिनी ठाकुर ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की ठगी न हो। उपभोक्ताओं को जागरुक करने के लिए आह्नान किया गया। जयमाली संघवी ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। सहायक नियंत्रक नापतौल नसीमउद्दीन द्वारा नापतौल के सम्बन्ध में जानकारी दी जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरुक करना अति महत्वपूर्ण है। जागरुक उपभोक्ता ही प्रगति का प्रतीक है। चौधरी द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के बारे में जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाईन (टोल फ्री नम्बर 1800-11-4000), राज्य उपभोक्ता हेल्पलाईन (टोल फ्री नम्बर 1800-233-0046) के सम्बन्ध में उपभोक्ताओं को बताया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मण्डोरिया ने उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट व किराना वस्तुएं खरीदते समय क्या-क्या सावधानियां रखना चाहिए के सम्बन्ध में बताया। सुरेन्द्रसिंह पुरोहित द्वारा प्रत्येक वस्तु के क्रय करते समय वस्तु का बिल लेने की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नापतौल विभाग, गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। खाद्य औषधि प्रशासन की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलावटी वस्तुओं की किस प्रकार जांच की जाती है, के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन नसीमउद्दीन खान ने तथा आभार सहायक आपूर्ति अधिकारी एस.ए.ए. नकदी द्वारा माना गया,

रतलाम,

16/Mar/2022,  

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 के द्वितीय चरण के शेष कार्य एवं अंतिम चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि फोटो प्रारूप मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 4 अप्रैल 2022 को किया जायेगा। दावा आपत्ति केन्द्रों पर दावे-आपत्ति 11 अप्रैल तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को होगा। नवगठित नगरीय निकायों और ऐसे नगरीय निकाय जिनमें क्षेत्र विस्तार किया गया है, किन्तु वार्डों का विभाजन शेष है, वहाँ मतदाता सूची का कार्यक्रम अलग से जारी किया जायेगा,

रतलाम,

16/Mar/2022,  

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए 1 जनवरी 2022 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अप्रैल को किया जाएगा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 4 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। दावा आपत्ति केन्द्रों पर दावे-आपत्ति 11 अप्रैल तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को होगा,

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …