जिला संघ भारत स्काउट गाइड रतलाम ने मनाया भव्य ७५ वा स्वतंत्रता दिवस, सोयाबीन में बीमारी निरीक्षण के कलेक्टर ने दिए निर्देश, अस्थाई पात्रता पर्ची अब 31 अगस्त तक दस्तावेज जमा होंगे, तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन,19 अगस्त के स्थान पर 20 अगस्त को होगा मोहर्रम अवकाश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माना मुस्लिम समुदाय का आग्रह,

रतलाम,

18/अगस्त/2021, 


भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रतलाम में भव्य समारोह कर ७५ वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राज्य आयुक्त गाइड (जिला मुख्य आयुक्त) डा सुलोचना शर्मा ने फहराया तिरंगा इस अवसर पर उनका राज्य आयुक्त गाइड नियुक्त होने पर भव्य स्वागत किया गया उन्होंने स्काउटिंग guiding की प्रगति करने का आव्हान किया। के सी शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त ने देश के वीरो को याद करते हुऐ अपने कर्तव्यों के साथ आगे बड़ने के लिऐ प्रेरित किया। समारोह का संचालन धीरज प्रसाद सोनी जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने किया। इस समारोह में जिला संघ के पदाधिकारियो में ब्लाक कमिश्नर एम एल डामर, सहायक संचालक लक्षण देवड़ा, हेडकवार्टर कमिश्नर कैलाश चंद व्यास,सलित्रा कीडा आधिकारी तिवारी उपाध्यक्ष गोपाल जोशी,साधना व्यास आशा दुबे ललिता कदम,प्रीति गोटवाल mop संचालक , सहायक सचिव सुरेन्द्र कुमार भट्ट,मौसमी अरोरा,राजेश पटवा, गुंजित व्यास रोवर रेंजर, स्काउटर गाईडर के अलावा शिक्षा विभाग के ऑफिसर्स उपस्थित थे। राज्य स्तरीय रोवर रेंजर ट्रेकिंग करने वालो को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शेखर चावरे एडवांस स्काउट मास्टर ने कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी कर सराहनीय सहयोग किया।

रतलाम,

18/अगस्त/2021,

रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों द्वारा सोयाबीन की फसल में अफलन तथा अन्य बीमारी की शिकायत पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा फसल निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व तथा कृषि विभाग का मैदानी अमला निरीक्षण करेगा। इस कार्य में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का सहयोग भी लिया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण कार्य आरंभ कर दिया गया है। आलोट एसडीएम राजेश शुक्ला द्वारा मंगलवार को आलोट क्षेत्र के गुराडिया, दुताखेड़ी, कसारी चौहान, कसारी हरोड़ आदि गांव में पहुंचकर सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया गया। उनके साथ तहसीलदार राजस्व निरीक्षक तथा कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी भी थे। अन्य एसडीएम द्वारा भी निरीक्षण कार्य किया जा रहा है।

रतलाम,

18/अगस्त/2021,

रतलाम मे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत छूटे हुए गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हितग्राहियों से पात्रता संबंधी घोषणा पत्र के आधार पर स्थाई पर्ची जारी करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे हितग्राही जिनको अस्थाई पात्रता पर्ची जारी की गई है, उन्हें स्थाई पात्रता पर्ची के लिए पात्रता श्रेणी संबंधी दस्तावेज एवं सभी सदस्यों के आधार नंबर स्थानीय निकायों को उपलब्ध कराने की तिथि 31 जुलाई नियत की गई थी। इस समयावधि में वृद्धि करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 नियत की गई है।

रतलाम,

18/अगस्त/2021,

रतलाम राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केन्द्र नई दिल्ली एवं जिला सहकारी संघ मर्या. रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सहकारिता एस.के. सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। श्री सिंह ने कहा कि सहकारिता आन्दोलन के जरिए आत्मनिर्भरता लाकर समाज को सक्षमता प्रदान की जा सकती है। इस दिशा में प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान है। आपने कहा कि समिति में संचालक मण्डल को अपने अधिकार कर्तव्यों का ज्ञान होना अतिआवश्यक है। सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के पूर्व प्राचार्यद्वय एस.के. राठौर तथा निरंजन कुमार कसारा ने संस्थाओं में अध्यक्ष व संचालक मण्डल की जागरुकता व अंकेक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री राठौर ने संस्थाओं में होने वाली बैठकों के महत्व की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में दुग्ध संघ के प्रबंधक पी.के. भट्ट ने पशुपालन के महत्व पर जानकारी प्रदान की। संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने किया। आभार पिंकेष भट्ट ने माना।

रतलाम,

18/अगस्त/2021,

रतलाम सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम के उपलक्ष्य में सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व में घोषित 19 अगस्त 2021 के अवकाश को निरस्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से इस संबंध में मुस्लिम समुदाय द्वारा हाल ही में अनुरोध किया गया था कि यह अवकाश 20 अगस्त को किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनुरोध स्वीकार करते हुए इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …