जिले के विद्यालयों में प्रधानमंत्री के “परीक्षा पे चर्चा-2022“ कार्यक्रम हुआ संपन्न,छठे वेतनमान में देय मंहगाई भत्ते की दर में 25 प्रतिशत की वृद्धि मंहगाई भत्ता बढ़कर 196 प्रतिशत, आदेश जारी, अवैध निर्माण हटाए गए,

रतलाम,

02 अप्रैल 2022,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘‘परीक्षा पे चर्चा 2022‘‘ कार्यक्रम जिले के विद्यालयों में आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले के शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में प्रधानमंत्री की ‘‘परीक्षा पे चर्चा 2022‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय हाईस्कूल धमोत्तर सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, विषयों की तैयारी, प्रतियोगितात्मक दृष्टिकोण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। देश के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की शंकाओं का निवारण किया। उपस्थित विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को रुचिपूर्वक सुना। जिले में विद्यार्थी और शिक्षक अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से भी कार्यक्रम में जुड़ें।

रतलाम,

02 अप्रैल 2022,

राज्य शासन ने छठे वेतनमान में देय मंहगाई भत्ते की दर में एक मार्च 2022 से 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसका भुगतान अप्रैल 2022 से होगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। इस वृद्धि से मंहगाई भत्ते की दर एक मार्च 2022 से 196 प्रतिशत हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग के परिपत्र 26 अक्टूबर 2021 द्वारा राज्य शासन के छठे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को मार्च 2022 (भुगतान अप्रैल 2022) से 171 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। शासन द्वारा मंहगाई दर में बढ़ोतरी के निर्णय से छठे वेतनमान में महंगाई भत्ता की दर मार्च 2022 से (भुगतान अप्रैल 2022) बढ़कर 196 प्रतिशत हो जाएगी।

रतलाम,

02 अप्रैल 2022,

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि रतलाम शहर में गुंडों, माफियाओं, अवैध कार्य करने वालों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम के नियम, प्रावधानों का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माण तोडे गए। शुक्रवार को की गई कार्रवाई मे मोहन नगर में इमरान ख़ान का मकान तथा मुंशीपाड़ा रोड स्थित इमरान खान का फार्म हाउस, अमिन मोबाइल का आनंद कालोनी स्थित मकान तथा से शैरानीपुरा स्थित जुबेर तथा अल्तमश के मकान तोड़े गए। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जो भी व्यक्ति अवैध कार्यों में लिप्त होंगे, मददगार होंगे, उनके भी अवैध धंधों की पड़ताल कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …