Breaking News

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन में 2500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

रतलाम

प्रतिभा सम्मान समारोह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित,– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन में 2500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान,

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को विधायक सभागृह बरबड़ में होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। समारोह में करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे। सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने कूपन साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। समिति के सर्व शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन ने समस्त मेधावी विद्यार्थी एवं उनके परिजनों को उपस्थित रहने का आव्हान किया है।

Check Also

2026-27 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प का आधार रखेगा-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया-फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया-विधायक मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न-स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 11 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की अधिकारी निरंतर मॉ‍नि‍टरिंग करें-हरथल में उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया गया- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर रैली व ज्ञापन-अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को …