Breaking News

दो पक्षों में हुआ विवाद कुल 8 लोग घायल हुए।पिपलौदा- नगर के मोगिया मोहल्ले में शनिवार रात्रि को घर के सामने पेशाब करने मामले में हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।

पिपलौदा,

ज़िया उद्दीन कुरेशी की रिपोर्ट।

दो पक्षों में हुआ विवाद कुल 8 लोग घायल हुए।पिपलौदा- नगर के मोगिया मोहल्ले में शनिवार रात्रि को घर के सामने पेशाब करने मामले में हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के 8 लोगों को सर व हाथ पैर में गम्भीर चोटे आई है।थाना प्रभारी महेन्‍द्रसिंह चौहान ने बताया कि मोगिया मोहल्‍ला निवासी नन्‍दलाल पिता नागूलाल ने रात को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भतीजा राजेश शराब के नशे में होकर अपने घर के बाहर पेशाब कर रहा था तभी पड़ौसी बाबू पिता मोतीलाल, दशरथ पिता भेरूलाल व अर्जुन पिता जगदीश आए और गालियां देते हुए विवाद करने लगे। बीच बचाव करने पर दशरथ व अर्जुन ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे हाथ व मुँह पर चोंट लगी है।फरयादी की रिपोर्ट पर अर्जुन तथा दशरथ के विरूद्ध गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद रविवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ, जिसमें एक पक्ष के राजेश पिता दशरथ, नागूलाल पिता रूघनाथ, नंदराम पिता नागूलाल व दशरथ पिता नागूलाल को सर तथा हाथ पैर में चोटे आई है वही दूसरे पक्ष के अशोक पिता बाबूलाल, भेरूलाल पिता पन्‍नालाल, रामकुंवरबाई पति जगदीश व ललिता पति चरणसिंह को चोंट आई है।दोनो पक्षो के घायलो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार करवाया गया मामले में दोनों पक्षों पर विभिन्‍न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही।

Check Also

लोकायुक्त ट्रैप के बाद ग्राम पंचायत सचिव निलंबित-

🔊 Listen to this रतलाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम के प्रतिवेदन अनुसार इलेक्ट्रॉनिक …