Breaking News

अखिल भारत हिन्दू महासभा की पूर्व कार्यकारिणी भंग,

खंडवा

वीरसिंह राजपूत बने नवीन प्रदेशाध्यक्ष : सिंगाजी धाम में गौ-रक्षक सम्मान सभा सम्पन्न ,शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की होगी घोषणा – राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री तिवारी, खंडवा। निमाड़ की पावन भूमि संत सिंगाजी धाम स्थित सिंगाजी पैलेस में अखिल भारत हिन्दू महासभा,मध्यप्रदेश के तत्वावधान में गौ-रक्षक सम्मान सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में देशभर से आए संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी सहित संगठन के लगभग 18 राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है तथा शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनंदा दुबे ने कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता गौ माता की रक्षा तथा गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि परमपूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठ द्वारा चलाए जा रहे गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में संगठन कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे परमपूज्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन मठ, पुरी की शिष्या होने के नाते यह घोषणा करती हैं कि गौमाता राष्ट्रमाता के आंदोलन में पूज्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज भी सम्मिलित होंगे और हम उनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संत तरुण मुरारी बापू ने कहा कि देश में कुछ लोग नकली हिन्दू महासभा बनाकर तथा नकली संत, जगद्गुरु और शंकराचार्य बनकर हिन्दू समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। संत के वेश में छिपे अधर्मी कालनेमियों को हिन्दू समाज को पहचानना होगा। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा हिन्दू समाज का एक सशक्त सामाजिक एवं राजनीतिक विकल्प है और आने वाले समय में संगठन पूरे देश में अपनी वैचारिक दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी द्वारा वीरसिंह राजपूत को हिन्दू महासभा का मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा भी की गई नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को लेकर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में हिन्दू महासभा को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में गौ-सेवा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक गौ-रक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए समाज में व्यापक जनजागरण का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारी, गौ-रक्षक, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अखिल भारत हिन्दू महासभा खंडवा जिला मीडिया प्रभारी मयूर ठाकुर ने दी

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …