रतलाम,
05 अगस्त 2022,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के साथ आजादी की अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर “नशे से आजादी” विषय पर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से देश के 1 लाख से अधिक युवाओं के प्रतिनिधियों से एवं 75 विश्वविद्यालयों व 700 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया। नशा मुक्त अभियान के जरिए संपूर्ण भारत को नशा मुक्त करने हेतु एक दूसरे को प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रतलाम जिले की चिहिन्त शैक्षणिक संस्थाओं में वर्चुअल लाइव कार्यक्रम दिखाया गया जिसमें जवाहर स्कूल बिरियाखेडी, आई.टी.आई. आदि स्थानों पर युवाओं को लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। इस अवसर पर देश भर में रतलाम जिलें में नशामुक्ति की ऑनलाइन शपथ के कार्यक्रम की चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सामूहिक प्रयास की परिकल्पना से वर्तमान भारत के सामाजिक बुराइयों का समूल नाश करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन के साथ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यदि हम निरंतर प्रयास से सती प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं को मिटा सकते हैं तो मेरा मानना है कि हम अपनी सामाजिक व्यवस्था के ताने-बाने से मादक द्रव्यों के सेवन को भी कम कर सकते हैं। सभी को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ एक साथ आना चाहिए और नशीली दवाओं के प्रति संवेदनशील देश के भविष्य में सहयोग करना चाहिए। सकारात्मक परिवर्तन के रूप में पानी की एक-एक बूंद से हम निश्चित रूप से क्रांति की लहर पैदा करेंगे। इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकलांग पुर्नवास केन्द्र के आनंद कातरकर एवं आईटीआई के प्राचार्य एवं स्टाफ तथा सामाजिक न्याय विभाग का स्टाफ तथा जवाहर स्कूल वीरेयाखेड़ी के प्राचार्य एवं स्टाफ ने इस वर्चुअल संवाद में भाग लिया तथा कार्यक्रम उपरांत जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए यह कहा कि हम स्वयं तो किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। साथ ही हमारे संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए उसे नशे से दूर रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
रतलाम,
05 अगस्त 2022,
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड में किए जा रहे गतिविधियों की विकासखंड स्तरीय बैठक विकासखंड समन्वयक शैलेंद्रसिंह सोलंकी के निर्देश पर जनपद पंचायत रतलाम में आयोजित की गई। बैठक के पश्चात हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जनपद पंचायत से तिरंगा रैली की शुरूआत कि गई जो प्रमुख मार्गो से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट नामली ने कहा कि परिषद के माध्यम से कार्यों में विस्तार हो रहा है और हम जन-जन तक शासन की योजनाओं को ले जाने में सार्थक कदम उठा रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को विस्तृत मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम सबको शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं अंकुर अभियान, वायुदूत एप पर अधिक से अधिक पौधे लगाए एवं अपलोड करते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा अभियान को गांव-गांव जन-जन तक अपना अभियान बनाकर इसे सार्थक करना है। प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गांव में सामाजिक जागरूकता के कार्य को आगे लाते हुए, शासन की प्रत्येक योजनाओं के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करना है। सामाजिक कार्यकर्ता शबाना खान ने सामाजिक गतिविधियों में हमारी क्या भूमिका हो सकती है, पर प्रकाश डालते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी । बैठक में स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि ओमप्रकाश पाटीदार (सरवनी जागीर), गोवर्धन (बिरमावल), समरथ सिंह भाटी (नगरा), जितेन्द्र राव (करमदी), समरथ पटेल (तीतरी), लाखन सिह (मेवासा), गणेशदास बैरागी (रतलाम) एवं समिति के गांव-गांव से आए हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक पश्चात समिति के सदस्यों ने तिरंगा अभियान की रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।
Bharat24x7News Online: Latest News


