पिपलौदा,
02/Oct/2021,
भाजपा मंडल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की तस्वीर पर मालार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने बताया कि महात्मा गांधी जी ने सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिँसा का मार्ग दिखाया। नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि गांधी जी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर महामंत्री अशोक निनामा,मण्डल उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लाखन सिंह शेरपुर में भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मण्डल मंत्री नारायण धनगर,गिरधारीलाल माली,महेश बोहरा,प्रह्लाद चौहान,मनमोहन सिंह राणा,दौलतराम चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे। संचालन मण्डल प्रवक्ता प्रफुल जैन ने किया,
Bharat24x7News Online: Latest News
