रतलाम,
06/Aug/2022,
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऐसे शहीदों को याद किया गया जिनका आजादी में योगदान है लेकिन उल्लेख नही है। ऐसे शहीदों का जीवन चित्र सहित प्रदर्शनी नगर निगम द्वारा रोटरी हाल पर लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को समाज के माध्यम से स्कूलों के माध्यम से दिखाकर वास्तविक दर्शन कराना चाहिए यह बात स्वराज अमृत महोत्सव समिति के संयोजक महेन्द्र गादिया, सह संयोजक विम्पी छाबड़ा, सुरेन्द्र सिंह भाभरा, समिति सदस्य व मातृशक्ति ने अवलोकन करते हुए कही। इसके साथ ही 13 अगस्त को मातृशक्ति की निकलने वाली वाहन रैली पर भी चर्चा की। इसमें अनुराग लोखंडे, अनुज शर्मा, गोपाल मजावदिया, सुनीता छाजेड़, वैदेही कोठारी, ममता भण्डारी, संगीता जैन, प्रतिभा शाह, दिपावली बुचके, सपना पुरोहित, जयश्री राठौर, राजश्री राठौर, सुनीता तिवारी उपस्थित रही,
रतलाम,
06/Aug/2022,
जिले में अब तक करीब 423.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 537.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत 24 घंटो के दौरान शुक्रवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 7.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जावरा में 20 मिलीमीटर, ताल में 2 मिलीमीटर, रतलाम में 1 मिलीमीटर तथा सैलाना में 25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है,
रतलाम,
06/Aug/2022,
आत्मनिर्भर म.प्र. अन्तर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एक जिला एक उत्पाद हेतु चयनित लहसन एवं अन्य फसल आधारित उद्योग स्थापना पर इकाई लागत का 35 प्रतिशत अधिकत 10 लाख रुपए की अनुदान सहायता बैंक लोन पर प्रदाय की जाएगी उपसंचालक उद्यान पी.एस. कनेल ने बताया कि योजना हेतु व्यक्तिगत, एसएचजी, एफपीओ पंजीकृत सस्थाएं, स्थापित होने वाली इकाइयों में ओडीओपी संस्थाएं शामिल हैं। नान ओडीओपी इकाईयों में समस्त प्रकार के मसाले से संबंधित इकाईयां, डेरी उतदों से संधित इकाईयां, समस्त प्रकार की प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना पर उपरोक्तानुसार अनुदान देय होगा। अधिक जानकारी के लिए शाखा प्रभारी श्यामलाल चारेल मो.नं. 7354340887 से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है,
रतलाम,
06/Aug/2022,
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन पश्चात् जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डा. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, हर्षविजय गेहलोत, मनोज चावला, जिला योजना समिति सदस्य राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में 8 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे विधायक सभागृह बरबड रोड रतलाम पर आयोजित किया गया है,
रतलाम,
06/Aug/2022,
जिले में 7 अगस्त को सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार खाद्यान्न का प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी ने बताया कि जिले की 453 उचित मूल्य दुकानों पर 7 अगस्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अन्न उत्सव आयोजित किया जाएगा तथा 69 उचित मूल्य दुकानों पर 8 अगस्त को अन्न उत्सव आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह जुलाई के शैष रहे पात्र परिवारों को रियायती दर पर नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निःशुल्क खाद्यान का वितरण किया जाएगा तथा माह अगस्त का नियमित राशन भी वितरण किया जाएगा। अन्न उत्सव के पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है इस अवसर पर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फार्म भी भरवाए जाएंगे। जिले में उक्त आयोजन की मानिटरिंग हेतु सहायक संचालक, खाद्य संचालनालय भोपाल को नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा भी जिले में भ्रमण कर अन्न उत्सव आयोजन का पर्यवेक्षण कियका जाएगा। उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई, समस्या हो तो जिला स्तरीय पीडीएस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07412-270414 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं,
रतलाम,
06/Aug/2022,
म.प्र. के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) के छात्र-छात्राओं से भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 1 से 10 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियो से नवीन एवं नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं छात्रवृत्ति के आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को National Scholarship Portal (NSP) URL- www.scholarships.gov.in पर जिसकी लिंक भारत सरकार की वेबसाईट www. minorityaffairs.gov.in पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति हेतु केवल आनलाईन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आफलाईन आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा,
रतलाम,
06/Aug/2022,
म.प्र. के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) के छात्र-छात्राओं से भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्याथियों के लिए 31 अक्टूबर तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं छात्रवृत्ति के आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को National Scholarship Portal (NSP) URL www.scholarships.gov.in पर जिसकी लिंक भारत सरकार की वेबसाईट www. minorityaffairs.gov.in पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति हेतु केवल आनलाईन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आफलाईन आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा,
रतलाम,
06/Aug/2022,
म.प्र. के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) के छात्र-छात्राओं से भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.एड., एम.फिल., पीएचडी, स्नातक, स्नातकोत्तर (तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोडकर) में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्याथियों के लिए 31 अक्टूबर तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं छात्रवृत्ति के आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को National Scholarship Portal (NSP) URL- www.scholarships.gov.in पर जिसकी लिंक भारत सरकार की वेबसाईट www. scholarships.gov.in पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति हेतु केवल आनलाईन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आफलाईन आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा,
रतलाम,
06/Aug/2022,
आजादी का अमृत महोत्सव अभियान न केवल आजादी का जश्न मनाना है अपितु हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अखंड, अतुल्य एवं अभिनव भारत की कल्पना को सार्थक करना भी है। ‘उक्त विचार जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने नगर पालिका परिषद के संयोजन में आयोजित तिरंगा रैली के समापन अवसर पर व्यक्त किये। आपने कहा कि आजादी आसानी से नहीं मिली है, हमे नई पीढ़ी को आजादी के महत्व को बताना चाहिए इस अवसर पर एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने नागरिकों से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा फहरा कर देश भक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का प्रचार प्रसार करें। विशाल तिरंगा रैली महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा से प्रारंभ होकर नगर के सभी मुख्य मार्गो से निकली जिसमें सीएम राईस विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जीनियस पब्लिक स्कूल एवं शासकीय हाई स्कूल काटजू जावरा के विद्यार्थी सम्मिलित थे। साथ ही जावरा नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,गणमान्य नागरिकगण, नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय ,कृषि,सिंचाई,ग्रामीण विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी के हाथों में तिरंगा झंडा था। छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति नारे रैली का विशेष आकर्षण था इस अवसर पर तहसीलदार मृगेन्द्र सिसोदिया, सीएमओ दुर्गा बामनिया, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत गोविंल, सी.एम.विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस, उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव, शा. कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी राजाराम शिंदे, अंजुम बानो, जीनियस विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी.एल. आर्य, बीआरसी विवेक नगर, समाजसेवी चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, महेश सोनी एवं अटल ग्राम ग्राम विकास सामाजिक संगठन के संस्थापक अभय कोठारी भी रैली में सम्मिलित थे,
रतलाम,
06/Aug/2022,
जिले में आगामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा विक्रय के लिए जिला पंचायत परिसर में विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा झंडा विक्रय किया जा रहा है। शुक्रवार को विधायक दिलीप मकवाना एवं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने झंडा विक्रय केंद्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े भी उपस्थित थीं,
रतलाम,
06/Aug/2022,
गोवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए रतलाम जिला प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने पशु चिकित्सा सेवा विभाग के डॉक्टर्स के दल बनाकर उनको जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर गोवंश के उपचार और बचाव में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर आर.के. शर्मा ने बताया कि वायरस से गोवंश के बचाव के लिए विकासखंड स्तरीय आरआरटी टीमों का गठन किया गया है। इनमें डॉक्टर्स के साथ-साथ वीएफओ तथा अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है जिनके द्वारा स्थलों पर पहुंचकर पशुओं का उपचार किया जा रहा हैं। डा. शर्मा ने बताया कि वायरस एक वायरल बीमारी है जो पायस वायरस द्वारा पशुओं में मच्छर, मक्खी, जुओं के काटने से तथा एक पशुओं से दूसरे पशु में फैलती है। इसकी शुरुआत में हल्का बुखार 2 से 3 दिन के लिए रहता है, इसके बाद पूरे शरीर की चमड़ी में गठानें निकल आती है। इस बीमारी के लक्षण गले, श्वास नली तक देखे जाते हैं। ज्यादा समय इंफेक्शन रहने से दुग्ध उत्पादकता में कमी हो जाती है। अधिकतर संक्रमित पशु 2 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं किंतु दुग्ध उत्पादन में कमी आ जाती है। सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में कहा गया है कि संक्रमित पशु को स्वस्थ्य पशु से तत्काल अलग कर देना चाहिए। संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं के झुंड में शामिल नहीं करना चाहिए डॉ. शर्मा ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र में बीमारी फैलने वाले व्यक्ति की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रशासन द्वारा नगर परिषद, ग्राम निकायों को निर्देशित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र के बाजारों में पशु बिक्री, पशु प्रदर्शनी आदि पूर्णता प्रतिबंधित रहेगी। क्षेत्र के केंद्र बिंदु से 10 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में पशु बिक्री कार्य नहीं किया जाना चाहिए। पशु बांधने की जगह तथा आसपास साफ सफाई रखना अत्यंत आवश्यक है। पशु में संक्रमण की दशा में सबसे पहले पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग करके पशु चिकित्सक की उपस्थिति में एंटीपायरेटिक एंटी इन्फ्लेमेटी दवाई 5 दिन तक लगवाना चाहिए। बताया गया है कि रतलाम जिले के सीमावर्ती राजस्थान राज्य की सीमा बांसवाड़ा में बीमारी से 16 पशु ग्रसित है। प्रतापगढ़ में कोई पशु बीमारी से ग्रसित नहीं है। रतलाम जिले से मंदसौर, उज्जैन, धार, झाबुआ जिलों की सीमा लगी है जहां पर इस रोग से ग्रसित होने की पुष्टि नहीं हुई है। रतलाम जिले में कुल 38 पशु इस बीमारी से ग्रसित होने की संभावना है जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया गया है कि बीमारी की रोकथाम के लिए टीका द्रव्य शीघ्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था गुजरात की कंपनी से चर्चा करके की जा रही है,
रतलाम,
06/Aug/2022,
जिले की नगरीय निकाय, नगर परिषद् सैलाना के आम निर्वाचन वर्ष 2022 में सम्पन्न होना है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के अन्तर्गत जिले की उक्त नगरीय निकाय के वार्डों की आरक्षण की कार्यवाही हेतु कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा समिति का गठन किया गया है। समिति में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम.एल. आर्य, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना मनीष जैन, परियोजना अधिकारी जिशविअ अरुण पाठक, सांख्यिकी अधिकारी जिला प्रौढ शिक्षा दीपक राय माथु तथा मुख्य नपा अधिकारी गोविन्द पोरवाल सम्मिलित है। गठित कमेटी 16 अगस्त से पूर्व वार्डों के आरक्षण हेतु विधिक प्रावधानों के तहत आरक्षण सम्पन्न कराने के लिए प्रारंभिक आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरक्षण के दौरान सभी सदस्य अनिवार्यतः उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे,
रतलाम,
06/Aug/2022,
नगर परिषद् सैलाना के आम निर्वाचन वर्ष 2022 हेतु (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी की उपस्थिति में 16 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे से नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष रतलाम में सम्पादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, आम नागरिक जो उपस्थित रहा चाहें वह नियत दिनांक व समय पर उपस्थित रह सकते हैं,
रतलाम,
06/Aug/2022,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए अपने दायित्व का निर्वहन जन-अपेक्षाओं के अनुरूप करने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ें, राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ है। मुख्यमंत्री चौहान ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को आजादी के अमृत महोत्सव में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश ने संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान से आजादी पायी है। इस काल को उत्सव के रूप में मनाना प्रत्येक प्रदेशवासी का कर्त्तव्य है। हम सब “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ कर आनंद और उत्साह से आजादी का पर्व मनाएँ। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, शहर काजी अहमद अली, संस्कार निकेतन नीलकंठ धाम भटवास के संस्कार ऋषि, दिनेश व्यास, पंडित संजय शिवशंकर दवे, फादर सैमसंग दास, गोविंद काकानी, महेंद्र गादिया, टेंप्टन अंकलेसरिया, गणेश मुनिया, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री अनुरागसिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे मुख्यमंत्री चौहान पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निवास कार्यालय से संबोधित कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश की सभी पंचायतों ने कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश-भक्ति की भावना जागृत करने का अभियान है। पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। हम सब 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक स्थलों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ। यह भारत माता के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और समर्पण का प्रकटीकरण है। यह आवश्यक है कि हम राष्ट्रीय ध्वज स्वयं क्रय कर लगाएँ। प्रदेश में महिलाओं के स्व-सहायता समूह और सहकारी समितियाँ राष्ट्रीय ध्वज निर्माण में लगी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने भारत सरकार द्वारा दिन के साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापक स्तर पर वातावरण निर्माण की गतिविधियाँ जारी हैं। गाँव और नगरों में तिरंगा रैलियों, प्रभात फेरी और भजन मंडलियों द्वारा जन-जन को “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, समाजसेवियों, समाजसेवी संगठनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी, एनएसएस, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं तथा खेल एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित संगठन देश प्रेम के इस कार्य में समर्पण और सक्रियता से भाग लें मुख्यमंत्री चौहान ने मंडला में मानव श्रंखला द्वारा भारत का नक्शा और रायसेन में 75 वर्ष के अंक के आकार की मानव श्रंखला बनाकर ड्रोन फोटोग्राफी कराने के नवाचार की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर में सभी धर्मों के धर्मगुरूओं द्वारा एक साथ तिरंगा फहराकर आकर्षक वीडियो तैयार करने की भी प्रशंसा की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान से वृक्षा-रोपण गतिविधियों को भी जोड़ा जाए। साथ ही महापुरूषों के स्मारकों की साफ-सफाई जैसी गतिविधियों को भी अभियान में सम्मिलित कर उनका स्मरण और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जाए मुख्यमंत्री चौहान ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि वे स्वयं भोपाल में स्व-सहायता समूह की बहनों से तिरंगा लेने गए थे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपने आसपास के स्व-सहायता समूह की बहनों से राष्ट्र ध्वज क्रय करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रदेशवासी राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र-भक्ति के महाआयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश के हर घर और हर प्रतिष्ठान में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य लहराएगा मुख्यमंत्री चौहान ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा में समरस पंचायतों के गठन को प्रदेश की अभूतपूर्व उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम और सद्भाव से ही विकास की गौरव गाथा लिखी जा सकती हैं। पंचायतें अपने क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को संबंधित योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें। आवास, राशन, कौशल उन्नयन और स्व-सहायता समूह सहित रोजगार के लिए संचालित योजनाओं, लाड़ली लक्ष्मी, मातृ वंदना योजना आदि में शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की 300 से अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों पर है। उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। निष्पक्ष हितग्राही चयन और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार, जन-प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी एक इकाई के रूप में परस्पर समन्वय से इस प्रकार कार्य करें, जिससे मध्यप्रदेश को एक आदर्श के रूप में पूरे देश के सम्मुख प्रस्तुत किया जा सके मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक गाँव अपना गौरव दिवस तय करें। अपने गाँव के विकास और ग्रामवासियों के कल्याण को हम अपना कर्त्तव्य समझें। गाँव में स्वच्छता, शौचालयों के सही उपयोग, कुपोषण से मुक्ति, आँगनवाड़ी और शालाओं के संचालन में जन-भागीदारी, बिजली की बचत, नशामुक्ति, बेटियों के सम्मान के लिए सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ सभी लोग कार्य करें। यह अभियान समाज को सही दिशा में ले जाने का अभियान भी है प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रदेश में सभी राशन दुकानों, आँगनवाड़ियों, पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध हैं। प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूहों तथा सहकारी संस्थाओं द्वारा 75 लाख ध्वजों का निर्माण किया गया है। भारत सरकार की संस्थाओं से भी ध्वज प्राप्त हुए हैं। सभी जिलों में हर घर तिरंगा के लिए वातावरण निर्माण की गतिविधियाँ जारी हैं,
Bharat24x7News Online: Latest News


