Breaking News

शहर में माइक्रो कंटेनमेंट बनना शुरू सोमवार को पांच कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए, 50 स्थान चिन्हित

रतलाम,

11 मई 2021,

कल रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर रतलाम नगरीय क्षेत्र में जिन इलाकों में अधिक संक्रमित पाए जा रहे हैं उन क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट बनाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सोमवार से की जा चुकी है। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि रतलाम शहर में 50 स्थान चयनित किए जा चुके हैं जहां कल तक माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र का निर्माण कर दिया जाएगा। आज बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्र में गणेश नगर (नया गांव ) में 4 संक्रमित पाए जाने पर 12 घरों का कंटेंटमेंट बनाया गया है । इसी तरह गणेश नगर (इंदिरा नगर) में 2 संक्रमित पाए जाने पर 6 घरों का कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। ओल्ड ग्लोबल सिटी में दो संक्रमित पेशेंट पाए जाने पर 18 घरों का कंटेनमेंट बनाया गया है। इंद्रलोक नगर (विष्णु पुरी) में 4 संक्रमित पाए जाने पर 34 घरों का कंटेनमेंट तथा इंद्रलोक नगर में दो पेशेंट पाए जाने पर 8 घरों का कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …