Breaking News

राहुल गांधी के हिंदू को हिंसक कहने पर युवा मोर्चा ने पुतला फूंका भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे मौजूद – एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा मनासा के दुधवा में क्लस्टर निर्माण की स्वीकृति

रतलाम,

03/July/2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में कड़ी नाराजगी है। राहुल गांधी के “हिंदू” को हिंसक कहने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को युवाओ ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा ने पुतला फूंका। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नेताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग की। युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं युवा नेता गीता मंदिर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सह मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार,जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, सिद्धार्थ कटारिया,जिला मंत्री शुभम चौहान,ऋषभ दुबे, सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत, सिद्धार्थ मूणत, बंटी पितलिया, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार,राहुल रांका, जयेश जाजोरिया,चिराग असरानी, दीप सिंह देवड़ा,गौरव टांक,सौरभ हिंगड़ राजू चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

रतलाम,

03/July/2024

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम दुधवा के 15 हेक्टर क्षेत्र में क्लस्टर विकास के अभिन्यास की अनुमति प्रदान की है। यह अनुमति एस.पी.व्ही. महेश इंडस्ट्रियल डेवलपर्स मनासा को दी गई है। इस अवसर पर एमएसएमई विभाग के सचिव नवनीत मोहन कोठारी, एस.पी.व्ही. के सदस्य आशीष काबरा निम्बाहेड़ा, ज्वाला प्रसाद राठी, मनासा एवं विनय प्रकाश काबरा निम्बाहेड़ा उपस्थित थे। मंत्री श्री काश्यप ने एस.पी.व्ही. के सदस्यों को अधोसंरचना निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया। श्री काश्यप ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि जो भी कठिनाई होगी उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में औद्योगिक करण के तीव्र विकास के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपने को साकार करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Check Also

सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने मुजावर सेना द्वारा वक्फ संशोधन 2025 पर चलाए जा रहे जन जागृति अभियान

🔊 Listen to this आगर मालवा रतलाम  17/Apr/2025 वक्फ संशोधन विधेयक के मामले पर गठित …