भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के समर्थन में जितेंद्र राव ने नाम वापस लिया- प्रधानमंत्री के सभा स्थल का केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किया निरीक्षण-श्री तोमर – सजनप्रभा में बैठक को किया संबोधित-त्रिदेव और पंच परमेश्वर ‘अबकी बार छप्पन पार’ के लक्ष्य में हर हाल में सफल होंगे

रतलाम,

03/Nov/2023

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के समर्थन में ग्राम करमदी के जितेंद्र राव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद श्री राव ने श्री काश्यप से मुलाकात कर रतलाम से भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। श्री राव ने कहा कि वह शुरू से पार्टी से जुड़े है और पार्टी के लिए ही काम करेंगे। उन्होने संकल्प लिया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम करमदी में अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराएंगे। श्री काश्यप से मुलाकात के दौरान जितेंद्र राव के साथ सत्यनारायण पाटीदार, श्यामसुंदर पाटीदार, मुकेश पाटीदार, प्रभु शर्मा, संतोष शर्मा, कमलेश सोलंकी, धर्मेंद्र शर्मा, चेतन सोनी आदि उपस्थित रहे।

रतलाम,

03/Nov/2023

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में आ रहे है। वे बंजली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके सभा स्थल का गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बाद सड़क मार्ग से रतलाम आए। शहर आगमन पर विधायक एवं भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रतलाम,

03/Nov/2023

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 4 नवंबर को रतलाम में आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को अधिक से अधिक सफल बनाए। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने सजनप्रभा में आयोजित प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए कही। बैठक में संभाग प्रभारी जीतू जीराती, सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, संभाग प्रवास प्रभारी जीतू भाई बागानी, वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर मंचासीन रहे। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बैठक में प्रधानमंत्री जी की सभा के लिए की जाने वाली विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता इसी जोश और उत्साह के साथ कार्य करते रहे और प्रधानमंत्री जी की सभा को अधिक से अधिक सफल बनाए। बैठक में जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला प्रवास प्रभारी केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित सहित विधानसभा संयोजक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए। संचालन सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय द्वारा किया गया।

रतलाम,

03/Nov/2023

भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं पर समाज बनाने एवं देश को बचाने की जिम्मेदारी है। हमारी भूमिका केवल चुनाव के लिए ही नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि रतलाम के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का जो लक्ष्य तय किया है, उसे प्राप्त करने में हर हाल में सफल होंगे। रतलाम के भाजपा प्रत्याशी और विधायक चेतन्य काश्यप बहुत ही योजक एवं कल्पज्ञ है। उनमें जन सेवा और संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी है। यह बात केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने विसाजी मेंशन में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधायक श्री काश्यप ने रतलाम में विकास के नए-नए आयाम गढ़ कर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और भारत दोनों का दुनिया में वर्चस्व स्थापित हुआ है। श्री मोदी ने 9 वर्षों में विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत कर दिया है। यदि इसमें बाधा नहीं आएगी, तो दिव्य और भव्य भारत का निर्माण होगा। विधानसभा का यह चुनाव चेतन्य काश्यप को जिताने और सरकार बनाने का ही चुनाव नहीं है अपितु श्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का भी प्रकल्प है। रतलाम के देव दुर्लभ कार्यकर्ता इसमें जरूर सफलता हासिल करेंगे। श्री तोमर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को हर लक्ष्य प्राप्त होगा। उन्होंने 4 नवंबर को रतलाम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में भी शहर की प्रभावी उपस्थिति दर्ज करने का आव्हान किया। सम्मेलन में विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति संयोजक के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने जब से कमान संभाली है, तब से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। प्रदेश में एक ही चर्चा है कि भाजपा की पुनः सरकार बनेगी और वह 150 से अधिक सीटें जितेगी। रतलाम में ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का लक्ष्य पूरा करने में कोई कार्यकर्ता यदि पूरी तरह सक्षम है, तो वे हमारे त्रिदेव और पंच परमेश्वर है। अपने विधायक काल के 10 वर्षों के दौरान रतलाम के विकास के कार्यों को अंजाम दिया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास हुए है। इस चुनाव के बाद उन प्रयासों को अंजाम मिलेगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मतदान के दिन सुबह 10ः30 बजे तक पार्टी परिवार और 12ः30 बजे तक विचार परिवार से जुड़े सदस्यों से मतदान कराने का लक्ष्य रखे। इसके बाद अन्य मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान कराएं। सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किए है, उन्हें कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाए। विधायक चेतन्य काश्यप जैसा व्यक्तित्व यदि शहर का नेतृत्व करेगा तो रतलाम नित नई ऊंचाइयों को छुएगा। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के संकल्प को हमें पूरा करना है। पार्टी के पितृ पुरूषों द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर संगठन की जो व्यूह रचना की गई है, उससे हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता भाजपा को सफल बनाएगी। जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आव्हान किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह विकास का चुनाव है। विधायक श्री काश्यप द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे तो, रिकॉर्ड जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना। इस दौरान प्रवासी विधायक अल्पेश ठाकुर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पूर्व पार्षद बबीता नागर व मदन सोनी भाजपा में शामिल
विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व कांग्रेस पार्ष बबीता एवं कांग्रेस नेता मदन सोनी ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर, जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप सहित अतिथियों ने उनका स्वागत सम्मान किया

 

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …