Breaking News

संस्कार और संस्कृति के साथ चल रही हैं सरकार मंत्री चेतन्य कश्यप कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने सागोद गौशाला में गोवर्धन पूजा तथा गौ पूजा की – मध्यप्रदेश ने विकास के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान स्थापित की है मंत्री श्री काश्यप मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया

रतलाम

03/Nov/2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुसार 2 नवंबर को ग्राम सागोद गौशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप द्वारा मंत्रोचचार के साथ गोवर्धन पूजा की गई। श्री काश्यप ने गो पूजन करते हुए उनको भोजन कराया। कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष  मनीषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, विशाल शर्मा, राजू सोनी, रामू डाबी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, धर्मेंद्र रांका, संगीता सोनी, देवश्री पुरोहित, शबाना खान, जिला पंचायत सदस्य  नाथूलाल गामड़, प्रवीण सोनी, शेरु पठान, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट आदि। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने सबको दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार, संस्कार और संस्कृति के साथ चल रही है। गोवर्धन पूजा का आयोजन प्राचीन काल से हमारे संस्कारों में सम्मिलित है। यहां हमारे परिवारों की परंपरागत शैली रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज गोवर्धन पूजा तथा गोपूजा की गई है। आज हो रहा आयोजन एक अलग दिशा निश्चित करता है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गो पूजा तथा गोवंश के लिए समर्पण के साथ गोवंश संवर्धन एवं गौ सुरक्षा को प्रदेश में आंदोलन का रूप दिया गया है। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिकाओं के माध्यम से गौशालाओं का समुचित संचालन किया जा रहा है, जिससे कि गोवंश को सुरक्षा एवं संवर्धन मिले। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गौशालाओं को दिए जाने वाले अनुदान की राशि में वृद्धि करते हुए  20 रुपए के स्थान पर अब दुगनी राशि प्रत्येक माह 40 रुपए प्रत्येक गोवंश  के लिए दी जा रही है, जिससे गोवंश का भरण पोषण आसानी से हो सकेगा। श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम नगर निगम के माध्यम से सागोद गौशाला में एक हजार गोवंश रखने के लक्ष्य के साथ गौशाला का विस्तार किया जा रहा है। शासन द्वारा प्रदेश में गौशालाओं को उन्नत करने के साथ ज्यादा संख्या में गोवंश रखने का कार्य किया जा रहा है। उनके प्रभार के भोपाल जिले में पांच हजार गोवंश क्षमता की गौशाला तैयार की जा रही है। मंत्री श्री काश्यप ने गोवंश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता हमारे जीवन का आधार है। गो दुग्ध अमृत है, गौ माता के आशीर्वाद से हमारा जीवन आगे बढ़ता है। प्रदेश शासन संस्कृति के साथ जुड़कर कार्य कर रहा है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवाचार करते हुए नई दिशा दी है, जिससे प्रदेशव्यापी गो पूजन तथा गोवर्धन पूजा आयोजन हो रहे हैं। आज हम गौ माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने सागोद गौशाला संचालन के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया कि मंत्री श्री काश्यप की पहल पर गौशाला का विस्तार अतिरिक्त रूप से 30 से 50 हेक्टेयर भूमि में किया जा रहा है, जिससे गोवंश रखने की क्षमता में अपेक्षा अनुरूप वृद्धि होगी। गौशाला में लगभग एक हजार गोवंश  का लक्ष्य है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा पूरे प्रदेश में  बृहद एवं व्यापक रूप से गोवर्धन पूजा आयोजन कराये जा रहे हैं। गौशालाओ के संचालन में योगदान देने वालों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही गोपालकों की भी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गौ सेवा पर महापौर तथा गोपालकों का सम्मान हुआ।
समर्पण के साथ गौ सेवा करने पर  मंत्री श्री काश्यप  द्वारा कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल का सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया एवं उनकी गौ सेवा की सराहना की गई। इस अवसर पर गोपालको का भी सम्मान किया गया। इनमें श्री कृष्णा कामधेनु गौशाला के श्री सुदामा जी, कालूराम पटेल, ईश्वरलाल धबाई, कैलाश खदेड़ा तथा श्री मांगीलाल चौहान सम्मानित किए गए। पार्षद धर्मेंद्र रांका तथा पार्षद शबाना खान तथा धबाई ने गोसेवा राशि प्रदान की। कार्यक्रम में गौशाला में गोवंश की सेवा के लिए पार्षद धर्मेंद्र रांका ने अपने तीन माह के मानदेय लगभग 36 हजार रुपए, पार्षद शबाना खान ने पांच हजार रुपए तथा गोपालक ईश्वरलाल धबाई ने 11 हजार रुपए राशि अपनी ओर से गौशाला की सेवा हेतु अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान की। कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्रीजी के जायसवाल स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह लेखाधिकारी जगदीश पांचाल पशु चिकित्सा विभाग के दिनेश श्री पांचाल, सरपंच कैलाश खदेड़ा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

रतलाम

03/Nov/2024

जिला मुख्यालय पर 2 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चौतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अपनी एकनई पहचान स्थापित की है, चाहे कृषि हो, सिंचाई हो या औद्योगिक विकास की श्रृंखला हो, प्रदेश में चहुंओर विकास नजर आ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री काश्यप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, मनोहर पोरवाल, विनोद करमचंदानी, गोविंद काकानी तथा अधिकारी, कर्मचारी नागरिकगण उपस्थित थे। मंत्री श्री काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश कृषि आधारित देश है। देश की समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश शासन ने खेती किसानी सिंचाई की तरक्की पर विशेष ध्यान दिया है, साथ ही औद्योगिक विकास की श्रृंखलाओं का नवीन विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभाग स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजन किया है जिससे नवीन औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, युवाओं को रोजगार तथा  युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हम संकल्पित हो कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ समृद्धशाली  राज्य बनाएंगे। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पीएम हेलीकॉप्टर जैसी योजना लागू करके गरीब मरीजों की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया है जिनको आपात स्थिति में उच्च स्तरीय उपचार हेतु अन्यत्र ले जाने के लिए प्रत्येक जिले में तत्काल हेलीकॉप्टर की सुविधा शासन द्वारा दी गई है। श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन और सामाजिक सरोकारों का समन्वय स्थापित किया है। विगत दशहरे पर व्यापक रूप में जहां प्रदेश में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए वहीं दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा तथा गोपूजन के भी वृहद कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन हमारे शहर के शैक्षणिक, सांस्कृतिक विकास को दर्शा रहा है। हमारे प्राचीन खेलों में शारीरिक व्यायाम, मानसिक व्यायाम के साथ आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यह समावेश यहां प्रस्तुत मलखंब के खेल में भी देखा जा सकता है। मलखंब को मालवा क्षेत्र ने पूरे देश  में एक पहचान दी है। श्री काश्यप ने अपने उद्बोधन ने दीपो उत्सव के विभिन्न आयोजनों का जिक्र किया, साथ ही सब को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में विकास की उपलब्धियां देखने को मिल रही हैं। स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग खेल प्रत्येक क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रारंभ में कलेक्टर  राजेश बाथम ने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक आयोजनो से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, विवेक सोनकर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री राजेश धनोतिया, शहरी विकास अभिकरण के अरुण पाठक, जनअभियान परिषद् के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर, जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित की गई।

Check Also

सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने मुजावर सेना द्वारा वक्फ संशोधन 2025 पर चलाए जा रहे जन जागृति अभियान

🔊 Listen to this आगर मालवा रतलाम  17/Apr/2025 वक्फ संशोधन विधेयक के मामले पर गठित …