Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया-प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस-झंण्डा फहराकर, मुंह मीठा कराकर और इतिहास बताकर मना भाजपा स्थापना दिवस

रतलाम

06/Apr/2025

भोपाल एमएसएमई एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने आज अपने निज निवास पर भाजपा का झंडा फहराकर भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल 1980 को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई ने मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी।

रतलाम

06/Apr/2025

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 46 वां स्थापना दिवस बूथ स्तर पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एमएसएमई एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, मंत्री कृष्णा गौर एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ झंडा फहराया। उन्होंने पार्टी को पल्लवित करने वाले स्वर्गीय महापुरुषों सर्वश्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान एवं योगदान को याद किया। पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, पितृ पुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्रों पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रतलाम

06/Apr/2025

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों के प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन में भाग लिया और उनका अभिनंदन किया। अरेरा मंडल के वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 159 के कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। जबकि शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 231 के कार्यकर्ताओं को एमएसएमई एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने और समूचे मंडल को कांग्रेस मुक्त करने का आव्हान किया। मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया और मंडल के पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का अभिनन्दन किया। वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर अरेरा मंडल में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं बूथ अध्यक्ष गोविंद सिंह माउडी मंचासीन रहे।

रतलाम

06/Apr/2025

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की रविवार को सर्वत्र धूम रही। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पार्टी का ध्वज फहराया| पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वज फहराने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी का गौरवषाली इतिहास बताया गया और मुंह मीठा कराकर बधाईयां दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने काटजू नगर स्थित निवास पर ध्वज फहराया फिर कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वयोवृद्ध नेता कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, आशा मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास मंचासीन रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने वरिष्ठ नेताओ के साथ ध्वजा रोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 मे हुई थी| उससे पहले जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ के रूप मे पार्टी कार्य करती रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण भाजपा आज देश और दुनिया की नं 01 पार्टी बन चुकी है। उन्होंने प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया, जिसमे अब तक रतलाम जिले के पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे नेताओ के चित्र लगाये गए। इससे पूर्व कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्षगण ने जिलाध्यक्ष का सम्मान किया। 

संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने माना। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन , महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, पार्टी पदाधिकारी करन वशिष्ठ, रजनीश गौयल, नीतिन लोढा, गौरव त्रिपाठी, हिना उत्सव मेहता, हार्दिक मेहता, मधु शिरोडकर, महेश अग्रवाल, मांगीलाल जैन, सोनू चौहान आदि उपस्थित रहे ।

Check Also

गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि में वृद्धि अंतिम तिथि 9 अप्रैल, डा. संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगी, किसान एप के माध्यम से दावा आपत्ति की सीमा 15 अप्रैल तक निर्धारित,

🔊 Listen to this रतलाम, 04/Apr/2025, जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य …