मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार तो केंद्र मे भी भाजपा सरकार होने के बाद भी भाजपा पार्षदो ने नगर परिषद प्रांगण मे किया धरना प्रदर्शन
रतलाम
11/Jun/2024
रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार तो केंद्र मे भाजपा सरकार होने के बाद भी रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद के भाजपा पार्षदो की सुनवाई नहीं होने के कारण भाजपा पार्षदों द्वारा नगर परिषद प्रांगण के बाहर धरना देने को मजबूर होते दिखाई दिए। बता दें की मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार जोशी एक बार फिर से सुर्खियों में रहे हैं। अनिल कुमार जोशी के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद कार्यलय के बाहर धरने पर बैठ गए। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के पार्षदों की सुनवाई तक नहीं हो पा रही है। ओर तो ओर सरकार होने के बावजूद भी भाजपा पार्षद अपने वार्डों में काम तक नहीं करवा पा रहे हैं। ओर इन्हें धरने का सहारा लेना पड़ रहा है। मंगलवार को नगर परिषद प्रांगण के बाहर भाजपा के वरिष्ठ पार्षद विशाल धबाई, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, दिनेश पारगी, वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद सहीत पार्षदो ने अपनी विभिन्न मांगे को पुरा करने को लेकर के नगर परिषद प्रांगण मे धरना दिया है। पार्षद विशाल धबाई ने बताया की हम कई माह से वार्डो की मूलभूत सुविधा नागरिको को उपलब्ध करवाने के लिए सीएमओ को लिखित मे दे रहै है। लेकिन नगर परिषद भाजपा के पार्षदो वाले क्षेत्र मे बिल्कुल भी काम नही करवा रहे है। साथ ही धरना देने के पहले भी हमने मुख्य नगर परिषद अधिकारी को ज्ञापन दिया ओर कहा था कि आप हमारे वार्डो मे पेयजल के लिए नलकूपो मे मोटर डाल दिजिए, कूछ क्षेत्र मे पेयजल पाईप लाईन डालना है। साफ -सफाई सुचारू रूप से करवा दिजिए। वार्ड क्रमांक 12 मे सड़क निर्माण का भूमि पूजन करवा दिया। लेकर सड़क का निर्माण का कार्य आज दिनों तक शुरू नही करवाया है। वार्ड क्रमांक आठ मे पैयजल संकट है। दोनो नलकूप मे मोटर छह माह पूर्व नगर परिषद मोटरे निकाल कर ले गए। जो आज दिनों तक नही डाली गई है। तथा नगर मे मटमेला पैयजल सप्लाई हो रहा है। जिससे जनता के स्वास्थ्य पर विपरीत असर होगा।
इनका कहना-
मुख्य नगर परिषद अधिकारी अनिल जोशी का कहना है कि हम लगभग सभी काम पुरा करवा चुके है। पार्षदो ने तीन मोटर नलकूप मे डालने की मांग की थी। हम दो मोटरे नलकूप मे नयी आज ही डाल चुके है। एक मोटर सैलाना तथा रतलाम मे भी उपलब्ध नही है नलकूप की मोटर इसलिए इसे भी हम बुधवार तक डलवा देगे। कुछ क्षेत्र मे पाईप लाईन डालना बाकी है जिसे शीघ्र डाल रहे है।
Bharat24x7News Online: Latest News