सक्त्ती ( छ.ग.)
06/Jul/2023,
रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट,
सक्त्ती थाना क्षेत्र के मोहंदीकला मोड़ के पास थोक किराना व्यापारी की बाइक रोककर लाखों रुपए की लूट के मामले में 1 माह बाद पुलिस ने मां बेटे सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से दस लाख दस हजार रूपए बरामद किया है जबकि 5 आरोपी फरार है मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी एम,आर, अहिरे ने बताया कि सक्त्ती के वार्ड नंबर 14 निवासी भारत आठवानी राज किराना स्टोर संचालन करता है वह किराना सामान का थोक व्यापारी है 5 जून को वह अपने नौकर राजेश यादव और सेल्समेन सोमनाथ मजूमदार को लेकर गल्ला किराना का पैसा वसूली करने गया था कई गांव से 22 लाख 50 हजार रूपये वसूल कर वे वापस आ रहे थे तभी मोहंदी कला मोड़ के पास एक बाइक में रात्रि 7:30 बजे करीब 3 नकाबपोश आए और बाइक को धक्का देकर गिरा दीए तथा व्यापारी से रकम रखे हुए थैले को लूट कर भाग गए भारत आठवानी ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 392, 34, कायम कर विवेचना में लिया पुलिस ने वारदात की रात वहां का मोबाइल टावर डंप किया साथ ही मुख्य मार्गों में लगे सीसीटीवी खंगाले पुलिस ने पुरानी बस्ती खरसिया जिला रायगढ़ निवासी संदेही सिद्धांत शर्मा उर्फ विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपनी मां मंजू शर्मा एवं दो किशोर व अन्य पांच युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया पुलिस ने सिद्धांत शर्मा उर्फ विक्की उसकी मां मंजू शर्मा एवं दो किशोर को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम दस लाख दस हजार को बरामद किया आरोपियों ने शेष रकम को अन्य फरार आरोपियों के पास होने की बात कही पुलिस ने आरोपी मां बेटे को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है वहीं दोनों किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया इस पूरे मामले में प्रशांत और सिद्धांत मास्टरमाइंड है वहीं पांच आरोपी हरिओम वर्मा रोशन यादव पुष्पेंद्र महंत प्रशांत मिश्रा उर्फ पिंटू प्रशांत शर्मा उर्फ डेडेन फरार है जिनकी तलाश की जा रही है
Bharat24x7News Online: Latest News
