रतलाम शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न खाद्य संस्थानों का किया निरीक्षण
रतलाम
14/May/2024
रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण किया है। साथ ही खाद्य संस्थाओं से नमूने का सैंपल लेकर नमूने की जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोग शाला भेजा गया है। मंगलवार को रतलाम शहर मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया द्वारा खाद्य संस्थानों पर धड़ाधड़ करवाई करने से खाद्य विक्रेता में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडलोई ने बताया कि विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए है। साथ ही अधिकारीयो द्वारा लिए गए सभी नमूने को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोग शाला मे भेजा गया है। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
इन-इन जगहों से लिए गए नमुने-
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पैलेस रोड स्थित लक्ष्मी मसाला गृह उद्योग से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर एवं श्री गणेश मसाला उद्योग से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर के नमूने लिए गए। इसी तरह फव्वारा चौक स्थित जैन मिठाईवाला से फाफड़ा और काजू कतली, दो बत्ती स्थित बेकर्स लांज से मसाला डोसा और ब्रैड के नमूने लिए गए हैं।
दो संस्थानों पर किए सुधार पत्र जारी-
शहर के जैन मिठाईवाला के यहां खाद्य पदार्थ खुली अवस्था में पाए गया एवं परिसर में उचित सफाई नहीं पाई गईं थी। इसी प्रकार बेकर्स लांज में भी उचित सफाई नहीं पाई गईं थीं। वर्कर्स भी बिना एप्रिन पहने और बिना कैप पहने ही खाद्य पदार्थो का निर्माण करते पाए गए थे। साथ ही वर्कर्स के नाखून भी कटे हुए नहीं पाए गए। अधिकारियों ने दोनो ही संस्थानों को सुधार पत्र जारी किए। इसी के साथ ही शहर में की गई खाद्य संस्थानों पर करवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा भी मौजूद रहे।
Bharat24x7News Online: Latest News