Breaking News
Oplus_0

सैलाना नगर में खोदे गए गड्ढे बड़ी घटना का दे रहे संकेत

सैलाना नगर में खोदे गए गड्ढे बड़ी घटना का दे रहे संकेत

रतलाम

15/6/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना नगर में इन दिनों पेय जल कि लिंकेज पाईप लाईन को ठिक करने के लिए नगर परिषद द्वारा अनेकों वार्डों में गड्ढे खोदे गए है। जो आज नगर परिषद व जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पार्षदों की उदासीनता व लापरवाही से ना तो इन गड्ढों के आस पास कोई सांकेतिक चिन्ह लगाया गया है। ओर ना ही इन खुदे हुए गड्ढो को बैरिकेडिंग से कवर किया गया है। ऐसे में रात्रि के समय पैदल या दो पहिया वाहन चालक इस खुले गढ्डों में घीर सकते है। जिससे बड़ी जनहानि होने की संभावना बन सकती है। लापरवाही की तरह छोड़े गए इन गढ्डों में अगर जनहानि होती है। तो इस का जिम्मेदार कौन रहेगा? उधर वार्डों में खुले पड़े गड्ढो को बैरिकेडिंग या सांकेती चिन्ह लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

इन वार्डों में खुले पड़े गड्ढे-

पाईप लाईन को ठिक करने के लिए नगर परिषद द्वारा खोदे गए गड्ढे को अभी ठीक नहीं किया गया है। नगर के वार्डो की बात करें तो जुनावास रोड स्थित वार्ड क्रमांक 1 मेन रोड पर गड्डा खोद कर खुला छोड़ दिया गया। गड्डे के समिप संकेत चिन्ह या बेरिकेडिंग नहीं होने से रात्रि में तेज रफ्तार से दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों अचानक इन गड्ढे में जा गिरा तो उसका जिम्मेदार कोन रहेगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 व 7 में भी एसी ही स्थित बनी हुई है।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …