Breaking News

नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया-पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त-चेन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरोह को 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश किया-प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ अंतर्गत रतलाम ब्लॉक की क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ईसरथुनी मे हुई सुनवाई-स्कूल एवं ग्रामों में निर्माणाधीण कार्यो का किया निरीक्षण-सीईओ जिला पंचायत ने पीएम श्री हाई स्कूल कनेरी का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश-कुबरेश्वर धाम और नागेश्वर रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

रतलाम 

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार लाल व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरी.पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । 13.03.26 को दिन मे दशा माता का त्योहार होने से महिलाओ द्वारा पुजा पाठ के दौरान अज्ञात महिला गिरोह द्वारा हरदेवलाल की पिपली के पास मंदिर मे फरियादीया विद्या पति आशीष माहेश्वरी उम्र 42 वर्ष निवासी हरदेवलाला पीपली रतलाम की सास सावित्री देवी के गले से सोने की चेन चोरी होने की सूचना पर थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 115/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना अज्ञात महिला आरोपीयाओ की गिरफ्तारी एवं चोरी गये मश्रुका बरामद करने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के द्वारा तवरित टीम गठित कर आऱोपी की धर पकड़ हेतु थाना माणकचौक एवं सायबर सेल रतलाम के द्वारा तकनिकि एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी गयी सोने की एक पुरानी इस्तेमाली चेन करीबन 30.580 ग्राम को बरामद करने मे सफलता हासील की है ।

जप्तशुदा माल –
1. एक सोने की चेन वजनी करिबन 30.580 ग्राम
2. घटना मे प्रयुक्त वाहन कार आर्टीगा क्रमांक MP09AR0301

गिरफ्तार आरोपी –
1. अलक पति सन्नी हटकली उम्र 35 साल नि.गेंदालाल मील जल गांव महाराष्ट्र हाल मुकाम परदेशीपुरा जिला इन्दौर
2. जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने उम्र 30 साल नि.शेगांव तालुका/तहसील शेगाव जिला बुल्ठाना महाराष्ट्र हाल मुकान पंचशील नगर रल्वे स्टेशन के पास परदेशीपुरा इंदौर
3. शुष्मा पति विनायक हताग्ले उम्र 27 साल नि.जलगांव , तहसील जलगांव , गेंदालाल मील जिला जलगांव महाराष्ट्र , हाल मुकाम मालवा मील परदेशीपुरा इंदौर
4. पुजा पति एनेश सक्ते उम्र 27 साल नि.परदेशीपुरा पाटनीपुरा इंदौर
5. बालिका
6. कमल पिता देवीसिंह राजोरिया जाति चर्मकार उम्र 42 साल नि.हातोद जिला इंदौर

विशेष भूमिका –
प्रआर.877 राजेश मईडा , आर.1035 हेमन्त यादव , आर.951 प्रवीण सिंह , आर.जीवन विश्वकर्मा, आर.महेश मईडा, आर.पंकज पंवार

सरहानीय भूमिकाः- निरी.पतिराम डावरे , उनि.राकेश मेहरा , प्रआर.665 सुधीरसिंह राठौर , प्रआर.653 राजसिंह , प्रआर.641 विकास बोरासी , आर.19 अविनाश मिश्रा , म.आर.794 वर्षा केथवास ,मआर.वर्षा पाटीदार , आर 68 चन्दरसिंह मार्को, आर. 267 महेन्द्र, आर 828 संदीप शर्मा, म.आर.1110 प्रवीणा सोलंकी , मार.60 मेघा राणा , सायबर सेल टीम निरी.अमित कोरी , उनि.जीवन बारीया , उनि.राजा तिवारी प्रआर.मनमोहन शर्मा , प्रआर.लक्ष्मीनारायंण सुर्यवंशी ,प्रआर. हिम्मत सिंह , आर.मयंक व्यास , आर.विपुल भावसार एवं थाना धामनोद जिला धार से उनि.राहुल चौहान , उनि.दिपीका बामनिया , आर.रविन्द्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है ।

 

रतलाम 

कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन मे तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय द्वारा धराड़ की नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह सिसौदिया पिता राजेन्द्र सिंह सिसौदिया निवासी स्टेट बैंक के पास, धराड़ के पोल्ट्री फार्म की जांच की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में 19 किलोग्राम के 64 नग खाली एचपीसीएल व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, थाना प्रभारी अयूब ख़ान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई । प्रकरण मे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

रतलाम 

भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत् प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु ‘‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत आज शनिवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने ईसरथुनी क्लस्टर अंतर्गत 24 ग्राम पंचायतों मे पहुँच कर आमजन की समस्याएं सुनी एवं समाधान योग्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिला स्तर एवं राज्य स्तर से समाधान योग्य समस्याओं को अनुश्रुवण पंजी मे दर्ज किया गया। क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ईसरथुनी पर सभी पंचायतों के नोडल अधिकारियों की सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत के साथ तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मैदानी शासकीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने पीएम श्री हाई स्कूल कनेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूल की रंगाई-पुताई करवाने, एआई व म्यूजिक क्लासेस प्रारंभ करवाने तथा खेल मैदान एवं निर्माणाधीन कम्प्यूटर लेब का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

मोरवानी रेलखंड के रेलवेपुल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने रतलाम मोरवानी रेलखंड के रेलवे समपार क्रमांक-79 पर रेलवे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मटेरियल गुण नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। काम गुणवत्ता के साथ समयसीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिये।

आंगनवाडी केन्द्र सागोद का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत सागौद का निरीक्षण किया। पंचायत मे संधारित रजिस्टर/ रिकार्ड का अवलोकन किया। लेखा संधारण की जानकारी ली । साथ ही आगनवाडी केन्द्र सागोद का निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर आगनवाडी संचालन एवं मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी ली। सागौद के स्कूल में संचालित परीक्षा का निरीक्षण भी किया।

ग्राम पंचायत बिबडोद कार्यालय का निरीक्षण किया एवं व्यय लेखा संधारण की जानकारी सचिव से ली। सचिव द्वारा केशबुक एवं अन्य दस्तावेज घर पर रखने पर नाराजगी जाहिर की।

सागोद में लोगों की समस्याएं सुनी

पंचायत कार्यालय सागौद में लगे अनुश्रुवण शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी एवं अनुश्रुवण पंजी मे दर्ज करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिये। सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत के भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण जनो ने खाद्यान्न वितरण नियमित रूप से नहीं होने की शिकायत की। आपूर्ति अधिकारी को नियत दिवसो मे नियत समय पर दुकान खुलवाने एवं सभी पात्र हितग्राहियो को पात्रता अनुसार खाद्यान्न वितरण करवाने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान स्कूल /आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

रतलाम 

सचिव/न्यायाधीश  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया  ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज  14 मार्च शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत के द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में गठित 38 खण्डपीठों में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 1191 प्रकरणों मे से 1050 प्रकरणों का निराकरण किया गया। उक्त प्रकरणों में से 225 के लगभग ट्राफिक चालान के मामले भी निराकृत किये गये। जिसमें 2090 व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा कुल 63879381  रूपये का अवार्ड पारित किया गया। उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रयास कर मोटर दुर्घटना दावा के 61 प्रकरणों का निराकरण कर 11370500 रूपये का अवार्ड पारित किया गया तथा 203 व्यक्ति लाभान्वित हुए। 
उपभोक्ता फोरम के 03 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 4,32,084  रूपये का अवार्ड पारित किया गया। नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में बैंकों/फायनेंस कंपनी एवं बी.एस.एन.एल. के 24 प्रकरणों का निराकरण कर 76080  रूपये की राशि जमा करवाई गई। जिसमें 25 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
विद्युत विभाग रतलाम के 102 प्रकरणों का निराकरण कर 2653079 रूपये की राशि जमा करवाई गई। नगर निगम रतलाम से प्राप्त जानकारी अनुसार जलकर के 523 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 3734190  रूपये की राशि जमा कराई गई तथा सम्पत्ति कर व के 540 प्रकरणों में 8189552 रूपये की राशि जमा करवाई गई। इस प्रकार संपूर्ण जिले में विद्युत विभाग, जलकर, सपंत्तिकर, बी.एस.एन.एल. एवं राजस्व के कुल 1189 प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण किया गया तथा 15746341  रूपये की राशि जमा करवाई गई। जिसमे कुल 1265 व्यक्ति लाभान्वित हुए। नगर निगम की उद्यानिकी शाखा द्वारा समझौता करने वाले पक्षकारों को वितरण करने हेतु निःशुल्क पौधे प्रदाय किये गए। जिनको संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा पक्षकारो को वितरण किया गया।
आयोजित नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायाधीश- संजीव कटारे, आशीष श्रीवास्तव, बरखा दिनकर, श्वेता तिवारी, राजेश नामदेव, निर्मल मण्डोरिया, राकेश कुमार शर्मा, नीरज पवैया, सचिव एवं न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सपना भारती कतरोलिया, सी.जे.एम., रेल्वे मजिस्ट्रेट अतुल यादव, जिला रजिस्ट्रार अनुपम तिवारी, सपना शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जितेन्द्र रावत, सपना कनोड़िया, मुग्धा कुमार, प्रगति असाटी, अतुल श्रीवास्तव, आकांक्षा शर्मा, आकांक्षा श्रीवास्तव, मंगल परमार, प्रवेश काबरा, आकांक्षा, अरूणसिंह ठाकुर, वैशाली चौहान सहित समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर एडीआर भवन में सजावट कर रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर नीरज पवैया- सचिव एवं न्यायाधीश पूनम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के सचिव चेतन केलवा, आशा शाक्यवार-लोक अभियोजन अधिकारी, एल.डी.एम एम.एल. मीणा एवं समस्त बैंक मैनेजर, कार्यपालन यंत्री एम.पी.ई.बी. शहर संभाग जितेन्द्र भारती  एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी, नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारी, पक्षकारगण, न्यायालयीन अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकारगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, बी.एस.एन.एल. विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, अनिल शर्मा, डिप्टी चीफ एवं समस्त खण्डपीठों के अधिवक्ता सदस्यगण, पैरालीगल वालेंटियर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। 
व्यवहार न्यायाधीश न्यायालय सपना कनोडिया द्वारा पति-पत्नी को सकुशल घर भेजा गया सफल कहानी
प्रकरण एम.जे.सी.आर. 02 प्रकरण अंतर्गत उमा (परिवर्तित नाम) विरूद्ध शंकर (परिवर्तित नाम) कुल 03 प्रकरणों में दोनों ही पक्षकार पति-पत्नि है, के मध्य विगत पांच वर्षो से घरेलु हिंसा अंतर्गत विवाद चलने के कारण विगत 06 वर्षो से पृथक पृथक निवास कर रहे थे। उक्त उभयपक्ष के मध्य सपना कनोडिया द्वारा कई बार मध्यस्ता के प्रयास किये गये। उक्त प्रयास सफलता की ओर अग्रसर हुए अर्थात प्रयास/समझाई सफल रही और दोनो पक्षकार साथ-साथ में निवास करने हेतु तत्पर हुए और नेशनल लोक अदालत में राजीनामा करते हुए उक्त तीनो ही प्रकरणों की कार्यवाही समाप्त करवाया गया।  उक्त कार्यवाही में सहभागीता पीठासीन अधिकारी सपना कनोडिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी अधिवक्ता सौरभ शर्मा,प्रणव व्यास, रश्मि व्यास की रही।

रतलाम 

एसडीएम आलोट रचना शर्मा ने बताया कि कुबरेश्वर धाम के समीप नायब तहसीलदार द्वारा नागेश्वर रोड पर लकडियों से भरा ट्रक अवैध परिवहन करते हुए पकडा गया। नायब तहसीलदार द्वारा पुलिस थाना आलोट में दोनों ही ट्रकों की सुपुर्दगी दी गयी।

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …