Breaking News

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी

रतलाम 15 अक्टूबर/आगामी त्यौहार को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेश अनुसार एवं एस. डी. एम के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। 15 अक्टूर बुधवार को रावटी एवं जावरा में कार्रवाई करते हुए निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया एवं संस्थानों से नमूने लिए गए। कालू मावा भट्टी डाबड़ी से नमूना जांच हेतु लिया गया एवं मुकेश गुर्जर डाबड़ी से मावा का नमूना लिया एवं जैन स्वीट से नमकीन स्वीट्स एंड नमकीन चौपाटी जावरा से मिल्क केक और लोंग सेव के नमुने, उस्मान ट्रेडर्स गुना चौक जावरा से काजू एवं सारस घी के नमूने लिए गए। नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। टीम में प्रीति मंडोरिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ज्योति बघेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावरा जिला रतलाम मौजूद थे।

Check Also

नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया-पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त-चेन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरोह को 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश किया-प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ अंतर्गत रतलाम ब्लॉक की क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ईसरथुनी मे हुई सुनवाई-स्कूल एवं ग्रामों में निर्माणाधीण कार्यो का किया निरीक्षण-सीईओ जिला पंचायत ने पीएम श्री हाई स्कूल कनेरी का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश-कुबरेश्वर धाम और नागेश्वर रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा

🔊 Listen to this हंस आयुर्वेदिक हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) …