रतलाम
16/Mar/2024
ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम. सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने अनेको गांवो में विकास का कार्य बड़े ही तेजी से कर रही है। वैसे तो विधानसभा चुनाव के पश्चात अब लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे भाजपा सरकार द्वारा कई ग्रामीण क्षैत्र में शेष बचे विकास कार्यों का भुमि पुजन का कार्य भी अंतिम चरण पर आ गया है। आपको बतादे की ग्राम पंचायत सरवन मे भाजपा कि पुर्व विधायक संगीता विजय चारेल द्वारा सांसद निधि से 10 लाख की लागत से बनने वाले सदर बाजार रोड़ का भुमि पुजन किया गया। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा सरकार गांव गांव में पक्के मकान, सड़कें, नल से जल, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना सहित अनेक योजनाएं जो की जन जन तक पहुंचा ने का कार्य कर रही है। हर जगह पर विकास कार्य का काम तेजी से चल रहा है। हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार को जिताना है। कमल के फुल को वोट देना है। ओर एक बार फिर हमारे सर्वश्रेष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को एक फिर प्रधानमंत्री के पद पर बैठते हुए देखना है। साथ ही ग्राम पंचायत सरवन मे भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओ ने अपने अपने उद्बोधन दिए। इसी दौरान मोर्चा जिला अध्यक्ष शम्भु सिंह गणवा, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, मंडल महामंत्री सुनील तोतला, सरवन सरपंच सम्भुडी बाई भाभर, कैलाश, प्रकाश, सोमनी, वरिष्ठ नेता सुशील कपुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंकेश परमार, पंचायत उप सरपंच गणवा, उदय सिंह गुजर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bharat24x7News Online: Latest News