Breaking News

जनसुनवाई में 110 आवेदन पर हुई सुनवाई-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न’-जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई जल सुनवाई में 19 शिकायतों का हुआ निराकरण-अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों के संबंध में बैठक 18 फरवरी को-अधिक से अधिक पंचायतो को टी बी मुक्त पंचायत बनाये-कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई

रतलाम

कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 110 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक हरिन्दरलाल पिता छेदीलाल निवासी दिलीप नगर ने आवेदन दिया कि विकंलांग होने के कारण चलने फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आवागमन हेतु थ्री-व्हीलर (बाईसिकल गाड़ी) की आवश्यकताा है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

आवेदक जगदीश पिता शंकरलाल निवासी जवाहर नगर ने आवेदन दिया है कि उनका निवासरत मकान स्वर्गवासी पिता के नाम पर है पिता के निधन के पश्चात् उक्त मकान का नामांतरण हेतु पूर्व में संबंधित विभाग में आवेदन दिया गया था परन्तु आज दिनांक तक उक्त मकान का नांमातरण नहीं हो पाया है । कार्यवाही हेतु ईई हाउसिंग को निर्देशित किया गया ।

आवेदक राजकुमार पिता बाबुलाल निवासी रविदास मोहल्ला जावरा ने प्रधानमंत्रीएवं आवास योजना अन्तर्गत 2022 में नगर पालिका परिषद जावरा में आवेदन दिया गया था, परन्तु आज दिनांक तक आवेदक को योजना का लाभ नहीं मिला है। कार्यवाही हेतु पीओ डूडा को निर्देशित किया गया है।

रतलाम

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न’ मेरा युवा भारत जिला रतलाम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में किया गया। युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं को विकसित भारत बजट पर बात पीएम मोदी के साथ करने एवं बजट 2026 क्विज में भाग लेने वाले खिलाड़ी व छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमती शहला खान, श्रीमति विद्या जोशी, सुश्री मालती शर्मा, श्री राम सिंह भाटी, श्री संदीप कुंडू, श्री भगत सिंह, श्री अंकुर राणा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया ।

चित्रकला में प्रथम स्थान महिपाल सिंह, द्वितीय स्थान आराधना मईड़ा, तृतीय स्थान तुलसी मईड़ा को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रणवीर सिंह राणा, द्वितीय स्थान राधिका पारगी, तृतीय स्थान हर्षित मालीवाल को प्राप्त हुआ, चित्रकला में निर्णायक श्री शैलेन्द्र कुमार, हिंदी निबंध ललिता चौहान, विद्या जोशी रहें। 

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार पी ओ डूडा अरुण पाठक के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में “स्वच्छ जल“ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी 9 नगरीय निकायो में ’जल सुनवाई’ आयोजित की गई । जल सुनवाई में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं 7 शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।

रतलाम

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम में 20 एवं 21 फरवरी को भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिकाः वैश्वीकरण के सन्दर्भ में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में बैठक का आयोजन 18 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे महाविद्यालय कंप्यूटर प्रयोगशाला में किया जाएगा।

रतलाम

अधिक से अधिक पंचायतो को टी बी मुक्त पंचायत बनाये,स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश ,कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थय समिति की बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्टर ने मातृ-मृत्यु मामलों की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव की अनुमानित तिथि के आधार पर नजदीकी प्रसव केन्द्र के साथ उनकी मैपिंग की जाए और समय पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। कलेक्टर ने विगत बैठक से अब तक की प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले की समस्त गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टि करते हुए प्रोटोकॉल अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं गर्भवती महिलाओं में सीवियर एनीमिया मैनेजमेंट, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस के स्टैंडर्ड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक पंचायतो को टी बी मुक्त पंचायत बनाने संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से आमजन को शासन के निर्देशानुसार सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। बैठक मे डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पारुल त्रिचल, जिला चिकित्सालय रतलाम की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ए पी सिंह, जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा , डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मोर्य, डॉ प्रमोद प्रजापति, आयुष्मान प्रभारी श्री आनंदीलाल जैन, पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर श्री जय सिंह सिसोदिया, एन एम ए श्री शरद शुक्ला , श्री विपिन शर्मा, श्री निलेश चौहान, शहरी नोडल अधिकारी डॉ प्रभात रंजन विभिन्न विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, बीसीएम बीसीएम, बी ई ई उपस्थित थे।

उज्जैन

कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई।

उज्‍जैन तहसील के ग्राम कडछली में रहने वाले राजाराम ने आवेदन दिया कि गांव में एक महिला के द्वारा उन्‍हें और अन्‍य रहवासियों द्वारा ग्रामीण आबादी की ओर आवागमन के मुख्‍य मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिस वजह से उन्‍हें गांव में आने जाने में बहुत समस्‍या हो रही है। इस पर तहसीलदार उज्‍जैन ग्रामीण को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

नागदा के ग्राम निनावटखेडा निवासी जगदीश ने आवेदन दिया कि गांव में स्थित शासकीय मार्ग पर एक व्‍यक्ति के द्वारा मकान का निर्माण कर लिया गया है। जिस वजह से उन्‍हें और अन्‍य ग्रामवासियों को कृषि कार्य करने के लिए अपने-अपने खेतों से जाने में बहुत असुविधा हो रही है। अत: उक्‍त मार्ग को पुन: प्रारंभ करवाया जाए। इस पर एसडीएम नागदा को मामले की जांच कर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  

खाचरौद के ग्राम बरथून निवासी अशोक ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा कुछ समय पूर्व कृषि भूमि क्रय की गई थी। परंतु आज दिनांक तक भूमि का नामांतरण नहीं किया गया है। इस पर एसडीएम खाचरौद को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उज्‍जैन निवासी श्‍यामाबाई ने आवेदन दिया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है तथा उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्व में कई बार आवेदन किए जा चुके है परंतु उन्‍हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर नगर निगम उज्‍जैन के आवास योजना प्रभारी अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उज्‍जैन निवासी मोहिनी बाई पति स्‍व. भागीरथ ने आवेदन दिया कि उनके स्‍वामित्‍व की कृषि भूमि का सीमांकन काफी समय बीत जाने के बावजूद नहीं किया गया है। इस पर तहसीलदार उज्‍जैन शहर को समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, एडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर एवं अन्‍य अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई।

Check Also

एमएसएमई क्रेडिट कैंप में 15 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अरनिया पीठा शाखा में हुआ आयोजन-कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी-केन्द्रीय जेल उज्जैन में निरूद्ध दंडित बंदी की जिला चिकित्‍सालय में उपचार के दौरान मृत्यु- मैरिज गार्डन एवं DJ बैंड संचालकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए-श्री सर्व ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी बैठक संपन्न

🔊 Listen to this रतलाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कृषि उपज मंडी, अरनिया पीठा …