Breaking News

महाकाल की शरण में बॉलीवुड हस्तियां अक्षय-टाइगर-डिंपल ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद,दर्शन के बाद हुआ भव्य स्वागत

उज्जैन

उज्जैन – विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरमें बुधवार तड़के फिल्मी सितारों की गहरी आस्था देखने को मिली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। नंदी महाराज का पूजन मांगी मनोकामना,

तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल का ध्यान किया और जाप करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी महाराज का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। इसके बाद तीनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन कर भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

तीन प्रमुख हस्तियों ने बाबा के चरणों में,

महाकाल दरबार में अक्सर देश-विदेश की बड़ी हस्तियां चाहे वह राजनेता हों, संत-महात्मा या फिल्मी कलाकार—आस्था के साथ पहुंचती हैं। इसी क्रम में बुधवार को फिल्म जगत की इन तीन प्रमुख हस्तियों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी-

दर्शन के बाद जैसे ही ये सितारे मंदिर परिसर से बाहर निकले, प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने तीनों कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया। वहीं पुजारी यश शर्मा ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

Check Also

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया-मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिल रही नई ऊंचाई उज्जैन संभाग बन रहा देश का बड़ा फूड प्रोसेसिंग हब 7300 करोड़ निवेश 5800 से ज्यादा रोजगार-नेशनल लोक अदालत का आज 9 मई शनिवार को आयोजन-शिवगढ़ और पिपलौदा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुल 11 नमूने लिए गए

🔊 Listen to this उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ग्रीष्म ऋतु में भू जल …