Breaking News

मदिरा दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान के विरुद्ध कार्यवाही दुकानों के आसपास तथा ढाबा, होटल अवैध गुमटियों में की गई सघन जांच-विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने ज्ञानोदय अभियान में लगभग 4 लाख की बेन्च बच्चों के लिए स्कूलों को दी जावरा व पिपलोदा के 12 स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत-पंच ‘ज’ अभियान अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम की आमजन से अपील-अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़- बरबड़ मेले में नागरिकों ने दुसरे दिन भी चंटिया रास का लुफ्त उठाया चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा  रतलाम शहर स्थित मदिरा दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शहर गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा लक्कड़पीठा , त्रिपोलिया गेट, शहर सराय ,महू बस स्टैंड एवं स्टेशन रोड मदिरा दुकानों के आसपास क्षेत्रों में निरीक्षण कर कर अवैध मदिरापान करने वाले राकेश पिता शंकर, नंद लाल पिता मांगीलाल, मनोज पिता जगदीश, मनीष पिता शांतिलाल तथा प्रदीप पिता भेरूलाल के विरुद्ध  मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण  पंजीबद्ध किए गए।

कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, सचिन भास्करे, अभिषेक वायकर तथा आबकारी आरक्षक बानसिंह अहीरे, विक्टोरिया बोरासी तथा वरुण चौहान सम्मिलित रहे।

रतलाम

जिले में विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे ज्ञानोदय अभियान में अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बढ- चढ कर सहयोग किया जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर (बेन्च) की व्यवस्था हेतु स्वीकृत की है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मिशा सिंह व सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले के प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने एवं टाटपट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानोदय अभियान चलाया जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 12 स्कूलों के लिए 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है।

क्षेत्र के माननखेड़ा मा वि, ईजीएस क्र 1 व क्र 2, प्रा.वि. रूपनगर, धतरावदा, मोकाखेड़ा, मन्याखेड़ी, रीछादेडा, बडायला माताजी, जाम्बुडाबरा, झांतला व भाकरखेड़ी स्कूलों में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था प्रदान की गई। जिले में विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे ज्ञानोदय अभियान में अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बढ- चढ कर सहयोग किया जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर (बेन्च) की व्यवस्था हेतु स्वीकृत की है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मिशा सिंह व सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले के प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने एवं टाटपट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानोदय अभियान चलाया जा रहा है।जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 12 स्कूलों के लिए 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है। क्षेत्र के माननखेड़ा मा वि, ईजीएस क्र 1 व क्र 2, प्रा.वि. रूपनगर, धतरावदा, मोकाखेड़ा, मन्याखेड़ी, रीछादेडा, बडायला माताजी, जाम्बुडाबरा, झांतला व भाकरखेड़ी स्कूलों में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था प्रदान की गई।

जिले में विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे ज्ञानोदय अभियान में अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बढ- चढ कर सहयोग किया जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर (बेन्च) की व्यवस्था हेतु स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह व सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले के प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने एवं टाटपट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानोदय अभियान चलाया जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 12 स्कूलों के लिए 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है।

क्षेत्र के माननखेड़ा मा वि, ईजीएस क्र 1 व क्र 2, प्रा.वि. रूपनगर, धतरावदा, मोकाखेड़ा, मन्याखेड़ी, रीछादेडा, बडायला माताजी, जाम्बुडाबरा, झांतला व भाकरखेड़ी स्कूलों में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था प्रदान की गई।

रतलाम

प्रकृति के पांच महत्वपूर्ण अंग जल, जंगल ,जमीन ,जन, जानवर है। किसी एक की कमी संपूर्ण परिस्थितंत्र को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा। वर्तमान में देखने में आ रहा है कि गर्मी के मौसम में डॉग बाइट के मामलों में कुछ वृद्धि हुई है। कई कारणों में से इसका एक महत्वपूर्ण कारण इंसान व प्रकृति के मध्य एक अच्छे समन्वय की लगातार कमी होना है। गर्मी के मौसम में छावदार स्थान की व्यवस्था न होना, खाना पानी की कमी ,अमानवीय व्यवहार, किसी नए स्थान पर रिलोकेट किया जाना सामुदायिक पशुओं के स्वभाव को उग्र कर देता है चिड़चिड़ा बना देता है जिससे ऐसी घटनाएं घटित होती है। उपरोक्त कमियांे का सामना यदि इंसानों को करना पड़े तब इंसानों के व्यवहार में भी उग्रता आना स्वाभाविक होगी। ऐसे में यह हम सभी का दायित्व बनता है के हम मानवीयता धर्म को निभाए और अपने आस पास के पशु पक्षियों के खाने पीने और रहवास की यथा संभव उचित व्यवस्था करे उनके साथ प्रेम भरा बर्ताव करें, तब निश्चित ही ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम समस्त जन से यह अपील करता है कि पर्यावरण संवर्धन हेतु हमेशा तत्पर व क्रियाशील रहे जिससे प्रकृति के पांच अंगों जल, जंगल ,जमीन ,जन, जानवर के बीच समन्वय हमेशा बना रहे।
punch j appeal

रतलाम

जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना पिपलोदा अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा स्थित सलीम पिता अहमद खान के पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान परिसर में अवैध रूप से संचालित सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां चार आरोपी सक्रिय रूप से मादक पदार्थ का निर्माण करते गिरफ्तार किए गए।

कुछ दिन पूर्व मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिपलौदा अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना पिपलौदा, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा गत रात्रि में संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर उक्त पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार लोग मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। चारों के नाम पता पूछते अपने नाम रईस खान, युसूफ खान, सलीम खान एवं जमशेद खान बताया। चारों मिलकर केमिकल का उपयोग कर एम डी बना रहे थे।

 

उक्त पोल्ट्री फार्म की विधिवत तलाशी लेते 200 ग्राम तैयार की गई एम डी एवं एमडी बनाने के केमिकल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, इलेक्ट्रिक बोर्ड मिले। आरोपियों द्वारा पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ एम डी बनाने की फैक्ट्री का संचालन करना स्वीकार किया है।आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपलोदा पर कायमी अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है

जप्त मशरूका– 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (कीमत लगभग 20 लाख रुपये), एमडी बनाने का केमिकल 2 ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपिओफेनोन – 900 ग्राम, MDC केमिकल – कुल 140.48 किलोग्राम, HCL केमिकल – 35.600 किलोग्राम, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं भट्टी, ड्रायर मशीन, छाछ बनाने की मशीन, स्टील की थालियां, मल्टीपिन स्विच बोर्ड, प्लास्टिक कैन एवं अन्य प्रोसेसिंग उपकरण, तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी–
1. रईस खान पिता असलम खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी राकोदा थाना पिपलोदा
2. युसूफ पिता शमशेर खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलोदा
3. सलीम उर्फ राजू पिता अहमद खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी बन्नाखेड़ा थाना आईए जावरा
4. जमशेद खान उर्फ सेठ पिता अफजल खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवल्दी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

मुख्य सरगना की गिरफ्तारी– गिरफ्तार आरोपी जमसेद लाला अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अनुभवी एमडी निर्माता है, जिसके विरुद्ध राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश में पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से संगठित ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। दबिश से एक दिन पूर्व लगभग 3 किलो एमडी एक पार्टी को सप्लाई किया जाना भी सामने आया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण सप्लाई चेन की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका– एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि राजेश मालवीय, उनि रघुवीर जोशी, उनि कुलदीप डाबी, उप राजू मखोड, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल उपाध्याय, प्र आर महेंद्र धाकड़, आर बालकृष्ण चंदेल, आर विपुल भावसार, आर राधेश्याम चौहान, आर अभय चौहान, आर सोनपाल, आर रवि, आर प्रीतम, आर नारायण सिंह, आर रोहताश जाट, आर मुकेश, आर राजेश पटेल, आर नरेंद्र सिंह, आर विजयपाल सिंह, आर विजेश पाटीदार,

रतलाम

नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले पहली बार आयोजित पुरूष चंटिया रास के दुसरे व अंतिम दिन जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व नागरिकों ने चंटिया रास का लुफ्त उठाया। पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में इस बार किये गये नवाचार को नागरिकों सराहते हुए बरबड़ मेला प्रांगण में आयोजित पुरूष चंटिया रास में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण आदि के साथ नागरिकों ने विभिन्न गीतों की धुनों पर चंटिया रास का लुफ्त उठाया। आयोजित चंटिया रास में निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों की इन्ट्री करते हुए उन्हे नम्बर के बैच प्रदान किये प्रतिभागियों द्वारा नम्बर के बैच लगाकर चंटिया रास किया । चंटिया रास में कई प्रतिभागियों ने फेंसी ड्रेस में चंटिया रास किया। निर्णायकों ने फेंसी ड्रेस चंटिया रास व सामान्य चंटिया रास के विजेता घोशित किये।

चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी के अलावा विवेक शर्मा, सुशील सिलावट, संजय कसेरा, जलज सांकला आदि ने फेंसी ड्रेस में चंटिया रास में राजू डोडियार प्रथम को फ्रीज, आशीष जैन द्वितीय को वाशिंग मशीन व गोलू गुर्जर तृतीय को कूलर तथा सामान्य चंटिया रास में केशव पांचाल प्रथम एलईडी स्मार्ट टी.वी. समरथ गुर्जर द्वितीय को मिक्स ग्राईन्डर, जितेन्द्र मेहता तृतीय को इन्डक्शन से पुरस्कृत किया वहीं सांत्वना पुरस्कार के तहत 100 प्रतिभागियों को वॉटर बॉटल से पुरस्कृत किया गया।

नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के तीसरे दिन 1 अप्रैल बुधवार को निगम के सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 7ः30 बजे से स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद निषा-पवन सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, कविता चौहान, धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, प्रीति-संजय कसेरा, कविता-सुनील महावर, मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, निशा-पवन सोमानी, स्मिता-राजेश माहेश्वरी, अनिता-वसावा, भावना-हितेश पैमाल, उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में आयोजित स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनावें।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …