Breaking News

महाशिवरात्रि पर श्री विरूपाक्ष महादेव मंदिर में प्रशासनिक नवाचार से सुगम दर्शन व्यवस्था- सरकार युवा उद्यमियों को हर संभव आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है- बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली 74 करोड़ की सौगात-पेयजल प्रदाय करने वाली पाईपलाईनों को क्षतिग्रस्‍त किए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी-कृषि कार्य करते समय दुर्घटना से मृत्‍यु होने पर 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत-पानी में डूबने के कारण मृतक के परिवार को 4 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत-अवैध संग्रहित मदिरा जप्त-सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग परामर्शदात्री समिति की बैठक-63 लीटर अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल जप्त-झपटमारी की घटना का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त-इंदौर छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित -उदयपुर सिटी यार्ड में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित-मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर तेजस स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित-

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के नेतृत्व एवं सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विरूपाक्ष महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि आयोजन पर्व में इस वर्ष दर्शन हेतु जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण जनों द्वारा व्यवस्था में नवाचार किया गया, जिससे दर्शनार्थियों को दर्शन में सुविधा हुई। नवाचार अन्तर्गत मेले के पूर्व पार्किंग स्थल का चिन्हांकन करके सुव्यस्थित पार्किंग स्थल बनाया गया एवं मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया,

श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाया गया जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को बेरीकेटिंग के माध्यम से नवीन कॉरिडोर में प्रवेश दिया जाकर रैंप द्वारा दर्शन कर मंदिर के बाहर निकास दिया गया, ⁠समिति द्वारा बच्चों के तुलादान एवं यज्ञ हेतु डेडिकेटेड स्थल का चयन कर पृथक प्रवेश एवं निकास व्यवस्था की गई,

सम्पूर्ण आयोजन स्थल को सीसीटीवी कैमरा से कवर किया जाकर मंदिर के पीछे स्थापित कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई, फ़ूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा सम्पूर्ण मेला परिसर एवं मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण स्थलों के सैंपल लिए जाकर जाँच की गई, ⁠लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की जाँच की गई शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई, गर्भगृह से भगवान विरूपाक्ष महादेव के लाइव दर्शन का प्रसारण यूट्यूब पर किया गया एवं दर्शनार्थियों हेतु बेरीकेटिंग स्थल पर 2 बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया,

विरूपाक्ष महादेव के लाइव दर्शन हेतु एक बड़ी स्क्रीन कालिका मंदिर परिसर रतलाम में भी स्थापित की गई, धार्मिक एवं पुरातात्विक धरोहर को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हो इसके लिए श्रद्धालुओं को मंदिर को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखने की अपील की गई इस प्रयास में काफी हद तक सफलता मिली

रतलाम

प्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को हर संभव आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।विगत पांच वर्षों में साढ़े तीन हजार युवा उद्यमियों को 329 करोड़ का अनुदान दिया गया है।। उक्त जानकारी सूक्ष्म व लघु उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी ।विधायक डॉ पांडेय ने रतलाम जिले में नए उद्योग व निवेश को लेकर विषय उठाया था।जिस पर मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि जिले में विगत पांच वर्षों में 3625 युवा उद्यमियों को 329 करोड़ रु का विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया।इसके अलावा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में 11 भूखण्डों को आवंटित किया गया है।विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि रतलाम शहर के अमृत सागर तालाब के पर्यावरणीय सरंक्षण हेतु विगत पांच वर्षों में 13 करोड़ 65 लाख रु की राशि स्वीकृत की।जिले की 6 नदियों व एक तालाब के प्रदूषण की जांच की गई।जिले में 14 स्थानो पर भूमिगत जल स्त्रोत के माध्यम से पेयजल व्यवस्था की जाती है।जानकारी में बताया कि वायु प्रदूषण की स्थिति में जिले में एक्यू आई स्तर में मध्यम स्थिति बनी हुई है।विगत 5 वर्षों में बेहतर वायु की स्थिति निरंतर खराब ही हो रही है।विधायक डॉ पांडेय के जावरा बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सीसी रोड,स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सीवर लाइन,ओवरहेड टैंक,सहित विभिन्न कार्य पूर्ण कर लिए गए।विद्युत कार्य एवं वैकल्पिक पहुँच मार्ग आगामी 6 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य है।यहां 8 निवेशकों का भौतिक प्लाट सर्वे कार्य पूर्ण हो गया।

रतलाम

प्रदेश का बजट समावेशी होकर विकासशील बजट है। जावरा विधानसभा क्षेत्र को साढ़े 74 करोड़ रूपये से अधिक की सौगात इस बजट में मिली है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्तावों को शासन स्तर पर कार्यवाही में सम्मिलित किया गया है। विधानसभा में प्रस्तुत बजट में क्षेत्र को 3 महत्वपूर्ण सड़क मार्गो की स्वीकृति मिली है। ये सड़क मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होकर लम्बे समय से ग्रामीणजनों की मांग पर कार्यवाही की जा रही थी ।जिसके लिए मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री जी से विभिन्न स्तर पर आग्रह किया गया था। डॉ पांडेय ने आगे बताया कि बजट में कुल लगभग 74.55 करोड़ रूपये की स्वीकृतियां मिली है।जिसमे राकोदा-माऊखेड़ी-रियावन-कालूखेड़ा मार्ग निर्माण के अलावा ग्राम मावता-रियावन-चिपिया-माऊखेड़ी-धामेडी-राकोदा-बडायला माताजी मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली है। जावरा -नयागांव फोरलेन हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये गए है। उन स्थानों पर मार्ग संधारण व सुरक्षात्मक उपाय के कार्य को भी बजट में सम्मिलित किया गया है। मार्ग के ग्राम माननखेड़ा में दीर्घकालिक परिशोधन कार्य की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ विगत वर्षों से चली आ रही प्रमुख मांग मन्दसौर जिले के पटलावद से जावरा तहसील के ग्राम मार्तंडगंज सड़क मार्ग की भी स्वीकृति मिली है। जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली सौगात से क्षेत्र में हर्ष है।विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उज्जैन,

महाप्रबंधक मध्‍यप्रदेश जल निगम घनश्‍याम उपाध्‍याय ने जानकारी दी कि जल निगम द्वारा जिले के ग्रामों में समूह जल प्रदाय योजनाओं में पाईपलाईन के माध्‍यम से पेयजल प्रदाय किया जाता है। कई स्‍थानों पर बिछाई गई पाईपलाईन को निजी हितसार्वजनिक प्रयोग अथवा अन्‍य कारणों से क्षतिग्रस्‍त हो जाती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। पाईपलाईन क्षतिग्रस्‍त करना या जल प्रदाय बाधित करना भारतीय न्‍याय सहिता 2023 की धारा 324, 270, 292, 293, 272, 279 एवं सार्वजनिक संपत्‍ति‍ को क्षति‍ निवारण अधिनियम, 1984 के तहत कानूनी कार्यवाही की श्रेणी में आता है। अत: उक्‍त कार्य करने वालों पर क्षति‍वसूली के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

उज्जैन,

कलेक्‍टर कार्यालय द्वारा बड़नगर तहसील के ग्राम जलोदिया निवासी प्रकाश पिता जन्‍नाथ की कृषि कार्य करते समय विद्युत करंट लगने से मृत्‍यु होने पर मृतक की वैध वारिसान पत्‍नी मधुदेवी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

रतलाम

विगत दिवस मिंडा जी मलेनी नदी में डूबने की दुखद घटना पर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराया गया। डॉ यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को चार लाख रु की सहायता स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस जावरा विकासखण्ड के मिन्डेश्वर के पास मलेनी नदी  को पार करते समय नाव के पलटने से ग्राम उणी निवासी पुष्कर पिता मुन्नालाल का दुखद निधन हो गया था।विधानसभा सत्र के कारण विधायक डॉ पांडेय ने भोपाल से  जिला व पुलिस प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहते हुए बचाव कार्य की भी जानकारी लेकर निर्देशित किया। विधायक डॉ पांडेय ने घटना से मुख्यमंत्री डॉ मोहन  यादव को भी अवगत कराया।जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की । विधायक डॉ पांडेय के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी जावरा सुनील जायसवाल द्वारा  पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे  के नेतृत्व में  अवैध मदिरा के निर्माणविक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत 18 फरवरी को  वृत्त सैलाना  प्रभारी अधिकारी चेतन वैद द्वारा वृत क्षेत्र में ग्राम चावडाखेडी थाना सरवन मे पियूष पिता जीवन निनामा के निवास से अवैध रूप से संग्रहित 08 पेटी विदेशी मदिरा बियर माऊंट एवं पावर 10000 के 15 केनइस प्रकार कुल 103.5 बल्क लिटर अवैध मदिरा ज़ब्त कर आरोपी के  विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार  जब्त मदिरा की कीमत 20,700/- रुपए आंकी गई। कार्यवाही मे  आरक्षक रामचरण पंवारसैनिक नरेंद्र सिंह भाटी का सराहनीय योगदान रहा।

रतलाम

एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि विभाग का प्रयास है कि जल्दी ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा।मंत्री श्री काश्यप विधानसभा स्थित समिति कक्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,राजेश शुक्ला और सतीश मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण बना है और देश विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि विभाग बायोटेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण के परीक्षण के साथ ही रैंप योजना के तहत उद्यमियों का एक्सपोजर विजिट करवाकर उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने का काम करेगी।उन्होंने विभाग का बजट में लगातार वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष किसान वर्ष है और विभाग खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों की स्थापना में समन्वय करेगा। मंत्री श्री काश्यप कि प्रदेश के शेष 79 विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्र हो जाएंगे। समिति के सदस्यों ने विभागीय गतिविधियों को सराहा समिति के सदस्य पूर्व मंत्री और विधायक श्री सखलेचा ने 1700 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नवंबर तक की लगभग 750 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन और अनुदान राशि वितरण पर मुख्यमंत्री डॉ यादव और मंत्री श्री काश्यप को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने 13 औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में 1150 औद्योगिक भूखंडों के वितरण को भी ऐतिहासिक बताते हुए विभाग की प्रशंसा की।उन्होंने फेसिलिटेशन काउंसिल के कार्यों की भी प्रशंसा की। प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष 313 करोड़ रुपए की लागत से 13 नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है और यहां 305 हेक्टेयर क्षेत्र में 1622 भूखंड उपलब्ध होंगे।उन्होंने बताया कि इस वर्ष 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 7 नए क्लस्टर भी बनाए गए हैं जिनमें 399 इकाइयां स्थापित होना और 8850 रोजगार उपलब्ध होना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 तक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या में 29 और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।ये स्टार्टअप अब क्रमशः 6753 और 3236 हो गये है। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने गत बैठक के पालन प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया। समिति ने प्रतिवेदन की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि 1700 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹750.86 करोड़ की प्रोत्साहन सहायता राशि का वितरण, 4800 से अधिक पॉवरलूम इकाइयों को ₹18 करोड़ की विद्युत रियायत, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 9095 हितग्राहियों को ₹626.85 करोड़ की ऋण राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा गया। स्टार्टअप को भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से लाभ दिए जाने की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 943 हितग्राहियों को ₹46.42 करोड़ मार्जिन का वितरण किया गया।और 257 स्टार्टअप को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ₹1.59 करोड़ की वित्तीय सहायता एवं EIR अनुदान अंतर्गत 222 स्टार्टअप्स को 12 माह की अवधि के लिये रु. 2.6 करोड़ के लाभ स्वीकृत किया गया है। इस दौरान प्रदेश में रैंप गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा और 21 जी आई टैग के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया।

रतलाम

रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बरखेड़ा कला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। दिनांक 17.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी नाहरसिंह पिता बादरसिंह गुर्जर, निवासी रजला को अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से— 07 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 63 लीटर) अनुमानित कीमत ₹21,000 घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹80,000 जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

रतलाम

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार आरोपी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। शाम फरियादिया सोनाली शर्मा अपने पति रितेश शर्मा के साथ गंगासागर कॉलोनी, रतलाम स्थित शिव मंदिर के पास घूम रही थीं। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों में से पीछे बैठे व्यक्ति ने फरियादिया के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र झपटने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल सहित भागने लगे। झपटमारी के दौरान मंगलसूत्र टूटकर नीचे गिर गया। फरियादिया के पति रितेश शर्मा एवं जेठ हितेश कुमार शर्मा ने मोटरसाइकिल चालक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। चालक एवं मोटरसाइकिल को थाना लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस संबंध में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई– घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी हेतु टीम गठित की गई। थाना स्तर की टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी— शिवम उर्फ शिवनारायण पिता तुलसीराम मीणा (उम्र 28 वर्ष)एवं सिकु उर्फ चिकु पिता लक्ष्मण मीणा (उम्र 20 वर्ष) दोनों निवासी बड़बड़, रतलाम ने मिलकर झपटमारी की घटना करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल जप्त की गई ।

गिरफ्तार आरोपी–
1. शिवम उर्फ शिवनारायण पिता तुलसीराम मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बड़बड़, रतलाम
2. सिकु उर्फ चिकु पिता लक्ष्मण मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बड़बड़, रतलाम

जप्त मशरूका–
बिना नंबर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल

सराहनीय भूमिका– निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी (थाना प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक सरदार सिंह परमार, आरक्षक 161 अर्जुन खिंची, आरक्षक 477 इमरान, आरक्षक 371 नरेंद्र सिंह पावरा, आरक्षक 1082 नरपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी–
नाहरसिंह पिता बादरसिंह गुर्जर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रजला जिला रतलाम

जप्त मशरूका–07 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 63 लीटर) – कीमत लगभग ₹21,000 घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल

सराहनीय भूमिका निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक रमेशचन्द्र भम्भोरिया, आरक्षक 08 मुकेश डांगी, आरक्षक 549 राजेश चौधरी, आरक्षक 998 ईश्वर धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नियमित रूप से विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में रतलाम मंडल के इंदौर स्थित छात्रावास में 18 फरवरी 2026 को वृहद स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं अवेयरनेस सत्र केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर एवं स्वास्थ्य केंद्र इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों सहित लगभग 100 से अधिक लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर की ओर से डॉ. नितिन मोदी, डॉ. विकास जैन एवं डॉ. के. एल. प्रजापति उपस्थित रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों का बीपी, शुगर एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक इंदौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा।

रतलाम

उत्‍तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी स्‍टेशन, यार्ड में प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर
गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा, जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली, प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:- राणाप्रताप नगर रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट, ओरिजिनेट/टर्मिनेट होने वाली ट्रेने:- 19 से 24 फरवरी तक चित्‍तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59610 चित्‍तौड़गढ़ उदयपुर सिटी पैसेंजर 19 से 24 फरवरी तक उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19606, उदयपुर सिटी मदार एक्‍सप्रेस, 23 फरवरी को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12963, निजामुद्दीन उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, 23 फरवरी को दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20473 दिल्‍ली सराय रोहिल्‍ला-उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, 24 फरवरी को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09721 जयपुर- उदयपुर सिटी स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 24 फरवरी को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09722 उदयपुर सिटी -जयपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 24 फरवरी को मदार जंक्‍शन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19605 मदार, – उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, 24 फरवरी को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12964, उदयपुर सिटी – निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस, 24 फरवरी को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59609 उदयपुर, सिटी चित्‍तौड़गढ़ पैसेंजर, मावली स्‍टेशन पर शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें :- 24 फरवरी को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59835 मंदसौर, उदयपुर सिटी पैसेंजर, 24 फरवरी को उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59836 उदयपुर, सिटी मंदसौर पैसेंजर,

रतलाम,

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर
मुम्‍बई सेंट्रल से इंदौर के मध्‍य चलने वाली 09085/09086 मुम्‍बई
सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित की
जा रही है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा
जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-

ट्रेन संख्या 09085 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर तेजस स्‍पेशल, जिसका अंतिम
फेरा 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित है , 27 मार्च 2026 तक मुम्‍बई
सेंट्रल से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09086 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल
तेजस स्‍पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी 2026 निर्धारित है, 28 मार्च
2026 तक इंदौर से चलेगी।

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही
चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गाड़ी संख्‍या 09085/09086 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्‍ट
स्‍पेशल ट्रेन के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण
केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू है। ट्रेनों के बारे में
अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर
जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

 

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल आवर्धन परियोजना का हरियाखेड़ी ग्राम में वेद मंत्रोच्चार की गूंज के मध्य भूमिपूजन किया-पं.दीनदयाल उपाध्याय के जैसे नेतृत्व के संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी-लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय-रतलाम/ भोपाल, दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव-पिपलिया–मंदसौर सेक्शन में फाटक क्रमांक 149 दोहरीकरण कार्य हेतु 12 घंटे रहेगा बंद-ग्राम परवलिया बांछड़ा बस्ती में पहुंचकर महिलाओं बालिकाओं की समस्याएं सुनीं, शिक्षा व कानूनी अधिकारों पर किया जागरूक

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत किए जा रहे 1133.67 …