प्रिय देशवासियों,
भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मैं आपको एवं आपके परिवार को शुभकामनाएं देता हूँ। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की यह पावन तिथि हमारी प्राचीन वैज्ञानिक कालगणना पद्धति का मान-बिन्दु है। आज से नवीन युगाब्द वर्ष, 5128 एवं नव विक्रम संवत्सर, 2083 का शुभारंभ हो रहा है। यह प्राचीन कालगणना हजारों वर्ष की हमारी सांस्कृतिक जीवंतता का एक प्रमाण भी है। आज से, अगले 9 दिनों तक हम चैत्र नवरात्रि का उत्सव भी मनाएंगे। नवरात्रि का यह पर्व हमें शक्ति और साधना के साथ-साथ त्याग और तितिक्षा का अवसर भी देता है। अनेक साधक इस दौरान आहार और सुविधाओं को छोड़कर अनुशासन और संयम के मार्ग पर चलते हैं। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति के विविध 9 स्वरूपों की साधना का पर्व भी है। यह हमारे उपनिषदों के उस “एकोऽहं बहुस्याम्” विचार का प्रतिबिंब है, जो हमें एक ही ईश्वर को अनेक रूपों में देखने की दृष्टि देता है। यह दृष्टि ही भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में स्थापित करती है और ‘विविधता में एकता’ को हमारा सहज स्वभाव बनाती है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, मैं माता आदिशक्ति से समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।

आपका-नरेंद्र मोदी
रतलाम
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के निदान हेतु कार्य योजना बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना, ईई पीएचई एस.आर. जान्गले सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संभावित पेयजल संकट के लिए चिन्हित बसाहटों में ग्रीष्मकाल के दौरान सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनाये।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन गांवों में पेयजल परिवहन की आवश्यकता हो सकती है, वहां के लिए पूर्व से ही टैंकर एवं जल स्रोत चिन्हित कर लिए जाएं। साथ ही सभी ब्लॉक स्तरीय समितियों की बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।
कलेक्टर ने सभी हैंडपंपों की जांच कर उनकी तकनीकी खराबियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। जिन हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है, उन पर लाल रंग से क्रॉस चिन्हित कर ग्रामीणों को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाये कि हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है । ताकि उनका उपयोग पेयजल के रूप में न किया जाए। जिले की चिन्हित बसाहटों की ब्लॉकवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने, तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक एवं नगरीय निकाय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

रतलाम
प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार अनीता सागर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पदभार से मुक्त करते हुए अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक कुमार लोढ़ा को जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम के पद पर अन्य आदेश तक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रभार सौपा गया है।
रतलाम
ग्राम सरसी चुल तेरस मेला-2026 में रतलाम पुलिस की सतर्कता गुम हुए 03 बालक-बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों से मिलाया,ग्राम सरसी में आयोजित चुल तेरस मेला-2026 का शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया गया। आयोजित इस मेले में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं/आगंतुकों ने सहभागिता की। मेले में घरेलू उपयोग, खिलौने, सजावटी एवं खान-पान से संबंधित 150 से अधिक दुकानों के साथ-साथ आकर्षण के लिए विभिन्न झूले एवं मनोरंजन साधन स्थापित किए गए थे। मेले की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रतलाम पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए, जिनमें—
▪️ 100 से अधिक पुलिस बल की तैनाती
▪️ पैट्रोलिंग वाहन एवं चेक पोस्ट
▪️ ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी
▪️ अस्थायी पुलिस चौकी/कंट्रोल रूम की स्थापना
▪️ चिकित्सा दल, फायर फाइटर एवं ग्राम/नगर सुरक्षा समिति की सहभागिता शामिल रहे।
विशेष उपलब्धि—मेले के दौरान भीड़भाड़ के बीच गुम हुए 03 बालक-बालिकाओं (जिनकी उम्र 07 वर्ष से 11 वर्ष के बीच) को पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा तैनात बल की सजगता एवं सतत निगरानी के कारण यह कार्य शीघ्रता से संभव हो सका, जिससे परिजनों को राहत मिली।
सराहनीय भूमिका—
इस सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, चौकी प्रभारी सरसी उप निरीक्षक शिवेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक प्रियंका चौहान, सहायक उप निरीक्षक रावजी डामोर, प्रधान आरक्षक दिलीप शर्मा, प्रधान आरक्षक हेमन्त लिंबोदिया, आरक्षक हरदीप जाट, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह सहित समस्त पुलिस बल, मेला समिति एवं अन्य संबंधित टीमों का सराहनीय योगदान रहा।
रतलाम
फरियादी विनोद पिता सुरजमल परमार निवासी ताल ने थाना ताल पर रिपोर्ट किया कि मेरे घर से अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोडकर आलमारी मे रखी सोने की दो चुडिया किमती 1,00,000 रुपये की चुराकर ले गया है जो थाना ताल पर अपराध क्र. 140/26 धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियो की धरपकड कर चोरी गये माल मश्रुका की बरामदगी के लगातार निर्देश दिये जा रहे है जो निर्देशो के पालन मे टीम गठित की गई व घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते कैमरो मे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो संदिग्ध व्यक्ति की तलाश एवं चोरी गया मश्रुका बरामदगी हेतु अलग अलग टीमे अलग अलग दिशा मे भेजी गई जो करवाखेडी रोड बस स्टेंड ताल पर घेराबन्दी कर घटना के दो घंटे के भीतर ही सन्देही को पकडा जिसका नाम पता पुछते राधेश्याम पिता मांगीलाल तँवर निवासी छापीहेडा जिला राजगढ (म.प्र.) का होना बताया व आरोपी राधेश्याम से चोरी गया मश्रुका जप्त किया जाकर आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया व अन्य सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधो मे पुछताछ की जा रही है।
आरोपी का नाम – 01. राधेश्याम पिता मांगीलाल तँवर जाति लोढा उम्र 50 साल निवासी ग्राम कुम्हार मोहल्ला छापीहेडा थाना छापीहेडा जिला राजगढ (म.प्र.)
आपराधिक रिकार्ड – सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर पर सर्च करते आरोपी के निम्न आपराधिक रिकार्ड पाये गये-
01. थाना छापीहेडा जिला राजगढ अपराध क्र. 51/2010 धारा 13 जुआ एक्ट
02. थाना छापीहेडा जिला राजगढ अपराध क्र 30/2023 धारा 34 आब. अधि.
03. थाना नीमच केंट जिला नीमच अपराध क्र. 147/2025 धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस
बरामद/जप्त मश्रुका- दो सोने की चुडिया लाख से भरी हुई किमती 100000 रुपये
विशेष योगदान – निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी, उपनिरी. मोहम्मद अय्युब खाँन, उपनिरी. के. के. सिंह सउनि पंकज भम्भोरिया, आर. 165 शान्तीलाल, आर. 377 राहुल पाटीदार
रतलाम
रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 किलो 02 ग्राम अवैध डोडाचूरा पाउडर जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिले में मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सेनी पंजाबी ढाबा, महू-नीमच रोड के पीछे स्थित मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 किलो 02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी— एजाज पिता भुरु खां, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम उमटपालिया, हाल मुकाम सेनी पंजाबी ढाबा के पीछे मकान, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, जिला रतलाम,
जप्त मशरूका—
▪️ 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा पाउडर — अनुमानित कीमत ₹50,000
▪️ वीवो कंपनी का मोबाइल — अनुमानित कीमत ₹8,000
▪️ नगदी ₹700
कुल जप्त मशरूका मूल्य — ₹58,700 (अट्ठावन हजार सात सौ रुपये)
सराहनीय भूमिका— इस कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक प्रदीपसिंह तोमर, प्रधान आरक्षक हिमांशु यादव, आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक कमल कुमार, आरक्षक रविन्द्र सिंह एवं आरक्षक योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के साथ-साथ माल उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दाहोद में फुल रेक हैंडलिंग की सुविधा से युक्त एक आधुनिक गुड्स शेड का निर्माण किया गया है, जिसे हाल ही में लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए प्रारंभ किया गया है। इस नए गुड्स शेड से 18 मार्च 2026 को पहली बार लाइमस्टोन की लोडिंग की गई। यह लोडिंग बॉक्स एन रेक में की गई तथा कुल 4107 टन की लोडिंग हुई। यह रेक दाहोद से मध्य रेलवे बॉम्बे मंडल के जेएसडब्ल्यू स्टील साइडिंग के लिए रवाना की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही रतलाम मंडल ने पहली बार लाइमस्टोन लोडिंग का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। यह रेक लगभग 634 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इस नई लोडिंग से रेलवे को लगभग 50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। साथ ही, इस पहल के माध्यम से एक नए माल ग्राहक को रेलवे से जोड़ा गया है, जो भविष्य में नियमित रूप से रेलवे सेवाओं का उपयोग करेगा। रतलाम मंडल के वाणिज्य एवं यातायात विभाग के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि मंडल निरंतर नए ग्राहकों को रेल माध्यम से माल परिवहन हेतु आकर्षित कर रहा है। यह उपलब्धि न केवल राजस्व वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण अनुकूल एवं किफायती परिवहन को भी बढ़ावा देती है।

रतलाम
रतलाम जिले के जावरा में जनहित के 11 गंभीर मुद्दों को लेकर शुरू हुआ करणी सेना परिवार का आंदोलन अब प्रशासन के कथित अड़ियल और तानाशाही रवैये के चलते करीब 30 घंटे चला। करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पिछले 30 घंटों से भी अधिक समय से अपने सैकड़ों समर्थकों और पीड़ितों के साथ महू-नीमच फोरलेन पर धरने पर डटे रहे थे। बढ़ती हुई गर्मी और खुले आसमान के नीचे आंदोलनकारी तंबू लगाकर रात भर जमे रहे। 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण का आश्वासन मिलने और 14 साल की नाबालिग की तलाश किए जाने के बाद जीवनसिंह शेरपुर ने धरना खत्म करने की घोषणा की। मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी, एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित की समझाइश और आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा।
प्रशासन की नाकेबंदी और वार्ता रही विफल, आम जनता होती रही परेशान
आंदोलनकारियों का आरोप था कि पुलिस और जिला प्रशासन ने उन्हें अपनी जायज़ मांगें लेकर कलेक्टर कार्यालय जाने से बलपूर्वक रोक दिया था। इतना ही नहीं, रतलाम पहुंचने वाले हर मार्ग पर भारी बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिया गया था। पूरे महू रोड से कलेक्टर कार्यालय तक जगह जगह ब्रिगेटिंग की गई जिससे आमजन को आने-जाने में काफी हद तक समस्या देखनी पड़ी। प्रशासन ने आम जान की समस्या तक को नजरअंदाज कर 30 घंटे निकाल दिए और आमजन परेशान होते रहे। जीवन सिंह शेरपुर ने स्पष्ट किया है कि वे जिला कलेक्टर मिशा सिंह से ही मिलकर चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि, मंगलवार को एडीएम (ADM) मौके पर पहुँची थीं, लेकिन उनके साथ हुई वार्ता विफल रही क्योंकि प्रदर्शनकारी केवल कलेक्टर से ही बात करने की मांग पर अड़े रहे थे।

कलेक्टर के रवैये पर भारी आक्रोश
24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद जिला कलेक्टर का मौके पर न पहुंचना और न ही किसी सक्षम अधिकारी को वार्ता के लिए भेजना, आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश पैदा कर रहा था। इसे जिला प्रशासन की संवेदनहीनता और तानाशाही बताया जाने लगा था। शेरपुर ने चेतावनी दी कि जब तक कलेक्टर खुद आकर उनकी मांगें नहीं सुनतीं और ठोस कार्यवाही का आश्वासन नहीं देतीं, वे धरने से नहीं उठेंगे। इस अड़ियल रवैये के खिलाफ आंदोलन जनआक्रोश का रूप ले चुका था।
यातायात प्रभावित और जनजीवन अस्त-व्यस्त
फोरलेन पर चल रहे धरने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे आम यात्रियों और मालवाहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न किए जाने से स्थिति और जटिल होती जा रही थी। धरना स्थल पर ही समर्थकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जहां जीवन सिंह शेरपुर ने स्वयं अपने हाथों से पूरियां बनाकर साथियों को खिलाईं।
प्रशासन पर वसूली और भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप
धरना स्थल से जीवन सिंह शेरपुर ने पुलिस और खनिज विभाग पर भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पर शराब ठेकेदारों और बाछड़ा समुदाय से ‘बंदी’ याने अवैध वसूली लेने के आरोप लग रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने खनिज विभाग द्वारा आयुष शर्मा पर की गई कार्यवाही को मनमानी और दबावपूर्ण बताते हुए उसे गलत ठहराया है।
11 प्रमुख जनहित मुद्दे, जिन पर अड़ा है करणी सेना परिवार खनिज विभाग की मनमानी अवैध उत्खनन के नाम पर खाली डंपरों पर दर्ज फर्जी प्रकरणों की निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कार्यवाही।अवैध देह व्यापार पर रोक ग्राम पिपलिया जोधा में अवैध देह व्यापार बंद कर मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही। नाबालिग की तलाश ग्राम नेगरून की दो माह से लापता नाबालिग बालिका की तत्काल खोज और दोषियों को सज़ा। बढ़ती चोरियाँ और वसूली जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक और अवैध वसूली करने वालों पर शिकंजा। ईंट भट्टा स्थानांतरण ग्राम बोरवनी में रिहायशी इलाके से ईंट भट्टे को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करना। अम्बिका सिटी में सुविधाएँ जावरा की अम्बिका सिटी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना और कॉलोनाइजर पर कार्यवाही। स्थायी पट्टा कई गाँवों में वर्षों से रह रहे परिवारों को हटाने के बजाय स्थायी पट्टा देना। किसानों को राहत किसानों के कर्ज जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 15 मई करना। गेहूँ खरीदी पंजीयन सर्वर समस्या दूर कर गेहूँ खरीदी पंजीयन की तारीख बढ़ाना। भूमिहीनों को हक नगरपालिका जावरा द्वारा 2017 से लंबित भूमिहीनों को ₹10,000 के बदले पट्टा देना। अवैध गतिविधियाँ क्षेत्र में चल रही अन्य सभी अवैध गतिविधियों पर तत्काल और सख्त कार्यवाही।

Bharat24x7News Online: Latest News
