दिपावली पर्व पर सैलाना नगर में रविवार को त्यौहारी हॉट बाजार होने से पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट मोड पर

लोगों ने बाजारो में जमकर की खरीददारी
रतलाम- दीपावली पर्व को देखते हुए धनतेरस के अगले दिन रूप चौदस पर जिले के सैलान नगर में रविवार को त्यौहारी हाट बाजार होने से आस-पास सहित दुर दराज से आए ग्रामीणों की काफी भीड़ दुकानों पर देखने को मिली।
उधर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन दिन भर अलर्ट मोड़ पर दिखाई दी। भारी भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनो को बाजार में जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। लगातार पुलिस प्रशासन पुलिस वाहन से अनाउंसमेंट के माध्यम से यातायात को ठीक करवाती नजर आई। साथ ही पुलिस ने रोड पर रखें वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करवाया।
उधर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाएं रखने के लिए सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया स्वयं दल बल के साथ नगर मे भ्रमण करते हुए भी नजर आए। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया की सुरक्षा की द्रष्टि से नगर के हर प्रमुख चौराहे पर जवान तैनाद है। उधर ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान अपने पशुओ को सजाने के लिए पशु श्रृंगार सामग्री व मेंहदी प्रचुर मात्रा में खरीदते देखे गए। वही लोगों की मिठाई, बर्तन, रेडीमेड कपड़े, सोने, चांदी, दोपहिया वाहनों के शोरूम सहीत अन्य दुकानो पर भारी तादाद में भीड़ देखी गई।
Bharat24x7News Online: Latest News