Breaking News

रतलाम पुलिस ने शहर के सभी कोचिंग संचालकों की ली बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश,

रतलाम,

21/Apr/2024, 

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय,

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे एवं एसडीएम रतलाम शहर एसडीएम संजीव पाण्डे द्वारा शहर के सभी कोचिंग संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कोचिंग संचालकों को शासन के निर्देश से अवगत करवाते हुए निर्देशों के पालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

यह दिए निर्देश-

बैठक में उपस्थित सभी कोचिंग संचालकों को बताया गया की समस्त कोचिंग सेंटर पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाए। जिनको सीसी टीवी पुलिस कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। सभी कोचिंग संचालक अपनी कोचिंग के बाहर नजदीकी पुलिस थाना, थाना प्रभारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर लिखकर फ्लेक्स लगायेगे। जिससे की आवश्यकता होने पर छात्र-छात्राए पुलिस से मदद प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी नई कोचिंग सेंटर खोलने तथा होम ट्यूटर की जानकारी भी संबंधित थाने पर आवश्यक रूप से दी जाएगी। बैठक में कुल 60 कोचिंग संचालक उपस्थित रहे।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …