Breaking News

सैलाना नगर में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की करी कामना

सैलाना नगर में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की करी कामना

रतलाम

20/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना में भी नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत किया। करवा चौथ के दिन सुबह से ही महिलाएं इस त्यौहार की तैयारियों मे जूटती हुई नजर आई। सुबह महिलाओ ने हाथो मे मेहंदी लगवाई। बाजार मे खरीदारी की ओर ब्यूटी पार्लर मे अपना रूप निखारने मे व्यस्त रही। शाम को चांद को छलनी मे देखकर पुजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के बाद पति की पुजा कर पाव छुकर आशिर्वाद लिया। महिलाओ ने पति के हाथ पानी पीकर व्रत पुरा किया। इस बार नव विवाहिता मे जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। उधर दोपहर में नगर में साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ दिखाई दी।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …