रतलाम
22/Jan/2024
श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में सुभाष नगर स्थित शहर के एकमात्र महर्षि वाल्मिकी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंत्री श्री काश्यप द्वारा प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और महर्षि वाल्मिकी जी के प्रतीक स्वरूप में उपस्थित बच्चों का स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री वाल्मिकी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि आज महर्षि वाल्मिकी जी को याद करने का दिन है। प्रभु श्री राम का जो स्वरूप आज हमारे सामने है, वह महर्षि वाल्मीकि जी के कारण ही हम देख व समझ पा रहे है। प्रभु श्री राम ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, वह अनुकरणीय है। आरंभ मंे सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी गोविंद काकानी, राजू केलवा, भुपेन्द्र सोनी, अरविन्द सोनी, राजेश ओझा, रवि सोनी, गोपाल सोनी, विजय सोनी, डॉ. सोनी, वाल्मिकी समाज के कमल भाटी, पूर्व पार्षद मोहन वर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने श्री काश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुरेन्द्र सुरेखा, विरेन्द्र वाफगांवकर, गोपा काकानी, ऋषि शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद अनिता कटारा, प्रभु नेका, सुदीप पटेल, कमल तिवारी, रमेश व्यास आदि उपस्थित रहे।
देवस्वरूपानंदजी ने बताई वाल्मिकी महिमा
सनातन धर्म महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अखण्ड ज्ञान आश्रम के संत देवस्वरूपानंदजी महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थितजनों को महर्षि वाल्मिकी की महिमा का वर्णन किया और कहा कि देश में श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव निर्मित करने में वाल्मिकीजी का अहम योगदान है। इस अवसर पर सामुहिक भोज का आयोजन भी हुआ, जिसमें सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों के साथ एक संगत-एक पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
रतलाम
22/Jan/2024
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान जिा जेल में भी जय श्री राम, जय श्री राम की गुंज रही। भाजयुमो द्वारा कैदियों को पहले अयोध्या के आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाया गया और बाद में उनके साथ सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैदी न केवल राम धुन गाते रहे अपितु नृत्य भी किया । सोमवार सुबह भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में सर्किल जेल में अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जेल अधीक्षक लक्ष्मण भदोरिया, सहायक अधीक्षक ब्रजेश मकवाने, जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला जिला मंत्री शुभम चौहान संजय जाट, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार जयेश जाजोरिया चिराग समेत जेल के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने पंक्तिबद्ध होकर उत्साहपूर्वक भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होते देखी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन भी सुना और शुभ मुहूर्त के समय (84 सेकेंड) सभी कैदी भावुक होकर अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर पुरे जोश के साथ नारे लगाने लगे। वही जेल की भजन मण्डली द्वारा भजन भी गाये गए। पूरा सर्किल जेल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कैदियों को खीर पुड़ी, सब्जी का भोजन कराया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन समेत सभी मंडलों के अध्यक्षों ने भी जेल अधीक्षक लक्ष्मण भदौरिया साथ भोजन किया।
रतलाम
22/Jan/2024
जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दीपक व प्रसादी वितरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। डालूमोदी बाजार चौराहे पर कीआयोजित कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष व जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादीया द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे। यूथ अध्यक्ष वैभव रांका व सचिव सौरभ मूणत द्वारा अतिथियों का स्वागत कर प्रसादी वितरण हेतु आमंत्रित किया गया। इस मौके पर मंत्री श्री काश्यप ने 600 वर्षों की कठिन तपस्या व हमारी 17 -18 पीढ़ी के बलिदान, योगदान के बारे में में जानकारी देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने जा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा ऐतिहासिक दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं सभी को दी। कार्यक्रम में जैन सोशल रतलाम युथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर, सौरभ छाजेड़, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा व कार्यक्रम संयोजक अभय लोढ़ा, पदाधिकारी गण अभिषेक रांका, गर्वित गोखरू, यतेंद्र मेहता, निलेश पावेचा, हर्ष पटवा, नवदीप मूणत, राज गांधी, वीरेन्द्र कटारिया, एकांश भंडारी, अरिहंत बोराणा, रितेश छाजेड़, मुकेश बरमेचा, राहुल मंडलेचा, राहुल चोपड़ा, अर्पित जैन, सिद्धार्थ जैन, मनीष बोहरा ने अतिथियो का स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम युवा संघ से विप्लव जैन, निर्मल लुनिया प्रकाश मूणत, राजेन्द्र खाबिया, प्रफुल्ल लोढ़ा, राजेश कटारिया, सुरेंद्र वोरा, राकेश पीपाड़ा, अशोक चौटाला, अक्षय संघवी, राजेश जैन, प्रीतेश धाबरिया, शैलेंद्र सिंह, जुबिन जैन, संजय खिमेसरा, अनिल बोहरा, दीपक चोरडिया, नीलेश पोरवाल, प्रदीप डांगी, नरेन्द्र गादिया, शरद जोशी, दिनेश पोरवाल, इंदर लुणावत, सलीम आरिफ, नरेन्द्र गादिया, प्रदीप लोढ़ा, राजेंद्र दर्डा आदि समाजजन उपस्थित रहे।
रतलाम
22/Jan/2024
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही सोमवार को रतलाम के कनेरी पुलिस लाइन में हनुमंतेश्वर महादेव (शिव परिवार) सहित मारुति नंदन (बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा का पांच दिन भव्य आयोजन संपन्न हुआ। संयोग की बात है कि शुभ घड़ी में विधि विधान से कनेरी लाइन के पुलिस परिवार के सहयोग से निर्मित भव्य मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान जमकर उत्साह देखा गया। बता दें कि चार माह पूर्व लाइन में निवासरत परिवार ने मंदिर निर्माण की योजना तैयार की थी। जनसहयोग से निर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 18 जनवरी से शुरू हुआ था। विधि विधान पूर्वक मुख्य आचार्य श्री आशीष त्रिवेदीजी सरसाना वाले के सानिध्य में पांच पंडितों की मौजूदगी में आठ यजमान ने प्रक्रिया का निर्वहन किया। रविवार को भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारड़ किया था। इसके उपरांत सोमवार सुबह से विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के दौरान आहुतियां दी गई। पूर्णाहुति पश्चात महाआरती की गई। महाआरती के बाद शिव परिवार और मारुति नंदन को भोग लगाने के बाद प्रसादी वितरण (भंडारा) शुरू हुआ। भंडारे में पुलिस लाइन के अलावा रतलाम सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद हुए।