उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को सफल बनाने के लिए शहर में निरंतर किए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील पर स्थानीय नागरिक बढ-चढ़कर अपनी ओर से सहयोग कर रहे है। इसी अनुक्रम में हरिफाटक ब्रिज चौडीकरण के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा बेगम बाग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।


स्थानीय नागरिकों द्वारा भी अतिक्रमण हटाने में पूर्ण सहायोग प्रदान किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने इस दौरान कहा कि वर्तमान में हरिफाटक ब्रिज-2 लेन है इसे 4 लेन किया जाएगा। इस प्रकार सिंहस्थ में यह ब्रिज 06 लेन हो जाएगा। चौडीकरण में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई है। इसमें स्थानीय नागरिक पूर्ण सहयोग कर रहे है। वे स्वयं ही मकानों के छज्जे हटाने का कार्य कर रहे है। सिंहस्थ महापर्व के सफल आयोजन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण हो सके इसके लिए प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है और नियमित रूप से समीक्षा बैठक भी आयोजित की जा रही है ताकि विभागीय समन्वय और सहयोग के साथ सिंहस्थ के निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।
उज्जैन
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में सभी पेट्रोल/डीजल पम्पों में पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल उपलब्ध है। वर्तमान में इण्डेन आईल लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 690 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 904 हजार किलो लीटर डीजल, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 280 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 550 हजार किलो लीटर डीजल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 450 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 650 हजार किलो लीटर डीजल, नायरा लिमिटेड द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 112 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 195 हजार किलो लीटर डीजल एवं रिलायंस जीयो बीपी द्वारा संचालित पेट्रोल पम्पों में 74 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 118 हजार किलो लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिले में कुल 1605 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 2417 हजार किलो लीटर डीजल उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पम्प नियमानुसार संचालित हो रहे हैं। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया अफवाहों पर ध्यान नहीं दें एवं आवश्यकतानुसार पेट्रोल/डीजल ही भराए। पेट्रोल / डीजल की सप्लाई सतत सुचारू रूप से संचालित है।
रतलाम
जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह ने स्थिति की स्पष्ट
रतलाम जिला की समस्त जनता को नमस्कार जनता से अपील – पेट्रोल और डीजल को लेकर के कुछ भ्रांतियां और अफवाह बनाई जा रही हैं हमारे देश, प्रदेश और जिले में तेल की उपलब्धता और सप्लाय निर्बाध बनी हुई है किसी प्रकार की सप्लाय में कमी या दिक्कत नहीं है परंतु अफवाह को सुनते हुए लोग फुल टंकी या बोतल इत्यादि में ले जाने की मांग कर रहे हैं कल भी अफवाह सुन कर जिले में 03 गुना खरीदी की गई इससे हम कृत्रिम कमी को जन्म दे रहे हैं और किसी अवश्यक को तेल से वंचित कर सकते हैं गलत और सोशल मीडिया की ख़बरों पर ध्यान मत दीजिए, जिले में कुछ पेट्रोल पम्प बंद थे उनके कारण है कि पिछले सप्ताह अवकाश में उनके द्वारा ऑर्डर भेजने में देरी, और कुछ पम्प वित्तीय कारण से 10 से 15 दिन से काम नहीं कर रहे ,जिन्हें ऐसा दिखाया गया कि तेल की किल्लत है कुछ पेट्रोल पम्प थोड़ा देर से चले जिससे वह अपना स्टॉक प्राप्त कर भर सकें, शेष में समय से तेल आ रहा है और तेल कंपनी से यह जानकारी हमें मिल भी रही है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है अनावश्यक पैनिक नहीं हो, आपकी सूझ बुझ से गलत जानकारी के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें,
रतलाम
प्रदेश में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए योजनाएं चल रही हैं। साथ ही नए लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए स्थापित हो रहे कारखानों में सरकार ₹5,000 प्रति श्रमिक दे रही है। रोजगार के अवसरों से प्रदेश में बेरोजगारी दर कम हुई है।
Bharat24x7News Online: Latest News