Breaking News

जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया – गणतंत्र दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया – कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद श्री डामोर तथा विधायक श्री डामोर ने 838 लाख रुपए लागत की उमरन सिंचाई तालाब योजना का भूमिपूजन किया – लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन हुआ – नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर दी बधाई

रतलाम,

27/Jan/2024

रतलाम जिले में  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी उत्साहउमंगहर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थानीय स्टेडियम पोलोग्राउंड पर आयोजित हुआ जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेलरतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवालनिगम राजेंद्र सिंह लुनेरा, निर्मल कटारिया, विप्लव जैन, जुबिन जैनकलेक्टर भास्कर लाक्षाकारडीआईजी मनोज कुमार सिंहपुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ासीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णवअपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोईएसडीएम संजीव पांडेडिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, राधा महंत, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवालस्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजननागरिक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं हर्ष फायर हुआसमृद्धि के प्रतिक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए गए । कार्यक्रम में पुलिसएस.ए.एफ.होमगार्डआदि बलों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि काश्यप ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कियाउनके साथ कलेक्टर  भास्कर लाक्षाकार तथा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा भी थे। मुख्य अतिथि काश्यप ने परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओंकार्यक्रमोंउपलब्धियो पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि के हाथों उत्कृष्ट अधिकारीकर्मचारी पुरस्कृत सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर तथा डॉ पूर्णिमा शर्मा ने किया। मुख्य समारोह में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रथम पुरस्कार सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलद्वितीय पुरस्कार साइ  स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल की प्रस्तुति को दिया गया। शासकीय विभागों की झांकियां में प्रथम पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार जिला शिक्षा केंद्र तथा तृतीय पुरस्कार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को दिया गया। परेड के लिए प्रथम पुरस्कार सीनियर वर्ग में प्लाटून एक एसएएफ 24 वीं वाहिनी कमांडर  सुनील वास्कलेद्वितीय पुरस्कार प्लाटून दो जिला पुरुष बल के कमांडर प्रवीण वास्कले तथा तृतीय पुरस्कार प्लाटून चार जिला होमगार्ड बल की कमांडर ज्योति बघेल को प्रदान किया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में परेड के लिए प्रथम पुरस्कार शासकीय कलाएं विज्ञान महाविद्यालयएनसीसी सीनियर डिवीजन के प्लाटून कमांडर सार्थक बैरागी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की एनसीसी सीनियर डिवीजन की कमांडर यामिनी विकास को तथा तृतीय पुरस्कार सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल एनसीसी कमांडर वृद्धि शर्मा को प्रदान किया गया।

 

रतलाम,

27/Jan/2024

प्रदेश के सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप तथा सांसद गुमान सिंह डामोर तथा विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर ने 26 जनवरी को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर 838 लाख रुपए लागत की उमरन सिंचाई तालाब योजना का भूमिपूजन किया। तालाब की सिंचाई क्षमता 300 हेक्टेयर होगीइसके निर्माण से क्षेत्र के 90 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। योजना से उमरन के साथ ही पीपलखूंटाऊनीमोहनपाड़ा गांवो को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री काश्यपसांसद श्री डामोरविधायक श्री डामोर तथा अन्य जनप्रतिनिधि ग्राम उमरन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्रसिंह लुनेराकलेक्टर भास्कर लाक्षाकारजनपद अध्यक्ष साधना जायसवालउपाध्यक्ष हितेंद्र सिंहसांसद प्रतिनिधि बद्रीलाल पाटीदार,  राजेंद्र पाटीदार, भारती पाटीदार, शंभूलाल चंद्रवंशी, राकेश पाटीदारजिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड, सत्यनारायण पाटीदार, पवन जाट, गणेश मुनिया आदि उपस्थित थे। आयोजन में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि उमरन सिंचाई तालाब योजना से इस गांव के साथ ही आसपास के गांव की भी तस्वीर बदल जाएगीवृहद स्तर पर सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। श्री काश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगीकरण के लिए शासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। गांव की पड़त भूमि का उपयोग औद्योगिक प्रयोजन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार विकास हो रहा है। केंद्र शासन की कई अभिनव तथा जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाकर आमजन खुशहाल हो रहे हैं। हमारा देश तरक्की की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन भी ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का कार्य कर रहा है। सांसद गुमान सिंह डामोर ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से सर्व वर्ग का विकास हुआ है। कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, राजेंद्र सिंह लुनेरा ने भी संबोधित किया। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन पी.के. खरत ने उमरन तालाब सिंचाई योजना के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई।

रतलाम,

27/Jan/2024

गणतंत्र दिवस पर रतलाम स्थित पोलोग्राउंड पर शुक्रवार को मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों का आयोजन भी किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं के सन्देश को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की चलित झांकी ने जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए  प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बाजना विकासखंड से आई किशोरी बालिका निर्मला डिण्डोर ने ट्रेक्टर चलाकर जो प्रदर्शन किया उसका सभी दर्शको ने करतल ध्वनि के साथ उत्साह वर्धन किया। वहीं किशोरी बालिकाएं  सनम खान एवं सोनम जाट ने बुलेट का प्रदर्शन झांकियों के साथ किया तथा काकुल राजावत ने झांकी के साथ भारत माता की भूमिका में नेतृत्व किया तथा महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की गई। इस अवसर पर प्रशासन स्तर से महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी ममता जोशीमोनिका शुक्लाऋतु डावरएवं विभिन्न आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप द्वारा उत्कृष्ठ कार्य के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये। मंत्री चैतन्य काश्यप के करकमलों से महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को चलित झांकी के लिये प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने विभाग के कार्यकर्ताओं एवं स्टाफ की मेहनत का प्रतिफल बताते हुए विभाग के सभी लोगों को बधाईया दी है तथा उन्होने सभी प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

रतलाम,

27/Jan/2024

गणतंत्र दिवस की संध्या रतलाम कालिका माता परिसर में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। राज्य शासन के निर्देश पर आयोजित भारत पर्व में उपस्थित महापौर प्रहलाद पटेलकलेक्टर भास्कर लाक्षाकारसीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णवआयुक्त नगर निगम विकास सोलंकी द्वारा कलाकार दलों का स्वागत किया गया। भारत पर्व आयोजन में भोपाल के योगेश बाथम तथा उनके दल द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। इसी प्रकार धार के कृष्णा मालीवाड़ तथा उनके दल द्वारा लोक नृत्य भगोरिया की सुंदर प्रस्तुति ने देखने वालों का मन मोह लिया। इसके अलावा रतलाम की प्रतिभा साहा, कीर्ति जलधारी, श्यामा सिंघाड़ ने सितार वादन की मधुर स्वर लहरिया बिखेरी जिसमें देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। तबले पर संगत  प्रसन्न दुबे ने की। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई

गणतंत्र दिवस पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व आयोजन के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम द्वारा केंद्र शासन तथा राज्य शासन की योजनाओंकार्यक्रमों की उपलब्धियां पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को दर्शकों द्वारा सराहा गया। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लागू की जा रही योजनाओं कार्यक्रमों से आम जनता के जीवन में आ रही खुशहाली को भी प्रदर्शित किया गया था जिसकी दर्शकों ने सराहना की। प्रदर्शनी में जल जीवन मिशनपी.एम. आवासआयुष्मान कार्डपी.एम. स्वनिधिपी.एम. मुद्राडी.जी. लाकर सुविधाअपराधों पर नियंत्रण आदि योजनाओं की उपलब्धियों तथा योजनाओं के माध्यम से जनजीवन में आई खुशहाली को प्रदर्शित किया गया था।

प्रदर्शनी में तीन नए कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई

भारत पर्व के अवसर पर रतलाम में आयोजित विकास प्रदर्शनी में हाल ही में देश की संसद द्वारा पारित किए गए तीन नए कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इनमे भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्षय अधिनियम 2023 सम्मिलित है जिनके बारे में नागरिकों को बताया गया। उपरोक्त कानूनो का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानव अधिकारों एवं महिलाओं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पीड़ित केंद्रित न्याय तंत्र स्थापित करना है। जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणाली को और सुगम तथा सुलभ बनाना है तथा जेल एवं सुधारगृहों से भीड़ कम करना आदि सम्मिलित है।

रतलाम,

27/Jan/2024

जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के रूप में उपाध्याय की नियुक्ति होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ केे पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री काश्यप के यहां श्री उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

Check Also

केन्द्रीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज रतलाम में भ्रमण कार्यक्रम, मेरा ई-केवायसी एप की सुविधा प्रारम्भ,आजीविका पुस्तकालय और आजीविका ज्ञान केंद्र का जावरा में शुभारंभ, नरवाई प्रबंधन के सम्बन्ध में एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम, 18/Apr/2025 केन्द्रीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया …