Breaking News

पिपलौदा। नगर में 13 तथा 14 फरवरी को अखिल भारतीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सामुदायिक क्‍लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के ख्‍याति प्राप्‍त दल भाग ले रहे हैं।

पिपलौदा,

ज़ियाउद्दीन कुरैशी की रिपोर्ट,

12/फरवरी/2021

पिपलौदा। नगर में 13 तथा 14 फरवरी को अखिल भारतीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सामुदायिक क्‍लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के ख्‍याति प्राप्‍त दल भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता संयोजक नरेन्‍द्र नागर ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तरप्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा, पंजाब की टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम 4 दलों के साथ ही बेस्‍ट शुटर, नेटर तथा डिफेण्‍डर को भी पुरस्‍कृत किया जाएगा। आयोजन समिति के रमेश परमार ने बताया कि शीतलामाता मंदिर प्रांगण सैलाना रोड पर प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रेमियों को खिलाडि़यों के उत्‍साहवर्द्धन के लिए उपस्थित रहने का आह्वान किया है। आयोजन के संचालन के लिए विभिन्‍न समितियों का गठन कर लिया गया है तथा आयोजन में आमंत्रित दलों के लिए भोजन आवास की व्‍यवस्‍था भी की गई है।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …